By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूल की मान्यता होगी समाप्त  शिक्षण आयुक्त ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूल की मान्यता होगी समाप्त  शिक्षण आयुक्त ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

मीरा भायंदरमुंबईशिक्षा

मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूल की मान्यता होगी समाप्त  शिक्षण आयुक्त ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

Deepak dubey
Last updated: March 31, 2024 3:35 am
Deepak dubey
Published: March 31, 2024
Share
Mumbai school
SHARE

मुंबई। शिक्षा व्यवसाय(Education Business)का रुप तो पहले ही धारण कर चुकी है अब इसमें माफियागीरी आने लगी है। गुणवत्ता सुधारने के नाम पर कोचिंग और ट्यूशन का महिमामंडन किया जाता है। कई स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापक अपने ही विद्यार्थियों को उनसे ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर करते हैं। इसके साथ ही मनमानी फीस वसूली को लेकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। कपोल विद्यानिधि इंटरनेशनल स्कूल में तो इसका पूरा रैकेट खड़ा कर दिया है। परेशान छात्र और अभिभावक इस बात की कई बार कॉलेज प्रबंधन से भी शिकायत कर चुके हैं।इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण अभिभावक शिक्षण आयुक्त से शिकायत किए थे। शिक्षण आयुक्त ने जांच कर स्कूल का आईसीएसई बोर्ड की मान्यता रद्द करने की सिफारिश राज्य सरकार से की  है।

Advertisement

आजकल विद्यार्थियों में अच्छे अंक लाने की होड़ मची हुई है, अभिभावकों और छात्रों के इसी होड़ ने ट्यूशन को इंडस्ट्री बना दिया। ट्यूशन से होने वाली मोटी कमाई अध्यापकों को अंधा करना शुरू कर दिया, अब इन्हे सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए इसके लिए स्कूल के बार ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को ट्यूशन देना है इसके लिए बच्चों को डराना, स्कूल में कम नंबर देना, मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रताड़ित करने जैसे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। कांदीवाली पश्चिम के महावीर नगर के कपोल विद्यानिधि इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने मानो सारी हदें पार कर दी है। पिछले साल अध्यापकों से प्रताड़ित होकर कुछ बच्चे अस्पताल के आईसीयू तक पहुंच गए थे। इस बात की शिकायत भी हुई थी जिस पर जांच भी हुई लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में डर इस कदर भर गया है कि वह सोचते हैं कि कैसे करके बच्चा यहां से शिक्षा पूरी कर ले बस।यहां पढ़ने वाले बच्चों के मुताबिक जो बच्चे कोचिंग नहीं जाते हैं उन्हें  जानबूझकर फेल किया जाता है या डर दिखाकर अपने पास ट्यूशन के लिए मजबूर किया जाता है। इस बात की कई बार शिकायत प्रधानाचार्य से भी की जा चुकी है लेकिन अध्यापकों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। अभिभावकों का कहना है कि लगता है कि स्कूल प्रबंधन भी ट्यूशन रैकेट में शामिल है यह सिर्फ इसी स्कूल का नहीं तो शहर भर मे ऐसे कई स्कूल है जहां इस तरह की रैकेट चल रहे है। इसी तरह स्कूल फीस के नाम पर नवी मुंबई के वाशी स्थित सेंट मैरिज स्कूल मे फीस नहीं जमा करने पर छात्रों को परीक्षा मे बैठने नहीं दिया गया था। लेकिन इस मामले मे स्कूल के तरफ से इस तरह की घटना से साफ इंकार किया है।

काउंसलिंग के नाम पर दोगुना वसूली 

कांदिवली के रहने वाले शिकायरकर्ता विपुल शाह पिछले दो वर्षों से अधिक समय से शहर भर मे चल रहे फीस रैकट को लेकर लड़ाई शुरू किए है। विपुल शाह ने बताया कि उनके बेटे कपोल विद्यानिधि इंटरनेशनल स्कूल मे पढ़ते थे। कोविड के दौरान स्कूल से फीस मे छूट देने की मांग की गई थी। उस समय काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक तंगी आई थी। इसके बावजूद स्कूल के तरफ से बच्चों को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस मामले मे जब डिटेल मे जानकारी निकाली तब खुलासा हुआ कि कॉउन्सलिंग फीस ओर लैब  फीस आदि कई तरफ से फीस वसूल किया जा रहा है जिसके बाद सबसे पहले उप शिक्षणा अधिकारी से इस मामले मे शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जिसके बाद शिक्षण आयुक्त से शिकायत किया गया। इस मामले मे अब शिक्षण आयुक्त ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है | इस मामले मे स्कूल प्रबंधक मे संपर्क कर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई | लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

CBSE new exam policy: 2026 से सीबीएसई का बड़ा बदलाव: अब साल में दो बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, छात्रों को मिलेगा सुधार का सुनहरा अवसर!
‘प्रधान मंत्री गति शक्ति मल्टीमॉडल मेरीटाइम रिजनल समिट २०२२’ का उद्घाटन किया
बिना पैकेट के अधिकारी नहीं देते हैं फायर एनओसी, अनिल परब का गंभीर आरोप, अग्नि प्रतिबंधात्मक नियम कठोर करने की मांग
अमृत महोत्सव ऑफ फ्रीडम रन’ के लिए कई मार्गों में परिवर्तन
Igatpuri train service disrupted: इगतपुरी रेलमार्ग पर आपात स्थिति: ओवरहेड वायर टूटने से अप लाइन ठप, सैकड़ों यात्री फंसे
TAGGED:kapol karunanidhi schoolMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20260410 WA0017
खेलफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Smriti Mandhana Palash Muchhal relationship: क्या, धोखेबाज पलाश और स्मृति का पैचअप हो गया…?

Deepak dubey
Deepak dubey
April 10, 2026
कोंडोमिनियम के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जायें, 300 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल की कॉलोनियों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए
DIVA: मकर संक्रांत के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन
मुंबई बच्ची का मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
दीपावली पर बीएमसी की गाइडलाइन, सुरक्षित मनाने की सलाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?