Joindia
क्राइमठाणेमुंबई

उत्त्तर प्रदेश में एमडी फैक्ट्री का भांडाफोड़!, ठाणे पुलिस की कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

ठाणे। ठाणे शहर पुलिस ने 15 ग्राम से शुरू हुई जांच में उत्तर प्रदेश में मेफेड्रोन (एमडी) फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से कुल 48 करोड़ 14 लाख 17 हजार 798 रुपये का एमडी पाउडर और उस पाउडर को बनाने के लिए जरूरी सामग्री और मशीनरी जब्त की गई है। सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अब फिर सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल गिरफतार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किये गए सात आरोपियों को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ कोर्ट ने सभी को 6 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

इससे पहले कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज एनडीपीएस अपराध की जांच में 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, 15 ग्राम एमडी अपराध में वांछित विजय पाल और बिंदु की तलाश करते समय, पता चला कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एमडी दवा निर्माण कारखाना शुरू किया है। तदनुसार, ठाणे पुलिस ने 24 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर और आजमगढ़ में जाकर बनारस, उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह और उनकी टीम के साथ छापेमारी की।
उपायुक्त शिवराज पाटिल के अनुसार पालघर जिले के बिंदु उर्फ जिलाजीत जोखई पटेल और अनिल शिवआसरे जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इनसे जांच में मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक फैक्ट्री में छापा मारा गया। जहां पर 25 ग्राम एमडी क्रिस्टल पाउडर, साथ ही केमिकल मिलाकर नशीला पदार्थ बनाया जाने वाला 20 किलो एमडी बरामद किया गया है। इसके अलावा इस छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई क्रेटा कार, अन्य सामग्री भी जब्त की गई। इन सभी सामानों की कीमत 20 करोड़ 18 लाख 49 हजार 716 रुपये है। यह कार्रवाई ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप पाटिल की टीम ने किया। इस कार्रवाई में आरोपी दिलीप शिवआसरे जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार संदीप तिवारी उर्फ डॉक्टर पूर्व में गिरफ्तार सात लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी एमडी पाउडर बनाने के लिए केमिकल मिश्रण का फार्मूला तैयार कर रहा था। इस मामले में आगे की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रूपाली पोल कर रही हैं।

Advertisement

Related posts

Vidhansabha: नदियों का विकास करते हुए, मत लो पेड़ों की बलि -आदित्य ठाकरे की मांग, – उचित उपाय करें -विधानसभा अध्यक्ष का निर्देश

Deepak dubey

हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

Deepak dubey

Vegitable price hike: एक सप्ताह में इस लिए दुगने हो गए हरी सब्जियों के दाम 

Deepak dubey

Leave a Comment