By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Socking news: बत्ती गुल, अंधेरे में टार्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Socking news: बत्ती गुल, अंधेरे में टार्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

कल्याणठाणेमुंबईहेल्थ शिक्षा

Socking news: बत्ती गुल, अंधेरे में टार्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

Deepak dubey
Last updated: April 30, 2024 1:09 pm
Deepak dubey
Published: April 30, 2024
Share
savitribai jyotiba phule maternity home bhandup west mumbai gynaecologist obstetrician doctors t4ol3
SHARE

मुंबई। मायानगरी मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने दिल को झकझोर कर रख दिया है। मनपा के एक प्रसूतिगृह में उस समय अचानक बिजली कट गई, जबकि ओटी में गर्भवती महिला की सर्जरी चल रही थी। ओटी में अंधेरा होते ही खलबली मच गई। ऐसे में मेडिकल स्टाफ को टॉर्च की रोशनी में सर्जरी करना पड़ा। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों की हो मौत हो गई है। मुंबई जैसे शहर में हुई इस घटना ने न केवल मनपा, बल्कि ट्रिपल इंजिन सरकार को शर्मशार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी मुंबई में चुनावी गहमागहमी जारी रहने के बीच भांडुप के मनपा प्रसूतिगृह में यह चौंकानेवाली घटना सामने आई है। भांडुप में रहनेवाली गर्भवती सोदीनिस्सा अंसारी को प्रसव पीड़ा के बाद उसके परिजनों ने सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सावित्रीबाई फुले प्रसूतिगृह में भर्ती कराया था। हालांकि इस बीच महिला का सामान्य प्रसूति कराने की कोशिश की गई, लेकिन देर रात अचानक स्थिति बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल के ओटी में ले जाया गया, जहां महिला की करीब साढ़े बारह बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। जिस समय सर्जरी चल रही थी, उसी समय अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ऐसे में ओटी में मौजूद चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ में भगदड़ मच गई। साथ ही उन्हें बाध्य होकर टॉर्च की रोशनी में सर्जरी करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान चिकित्सक पेट में पल रहे बच्चे को नहीं बचा सके। दूसरी तरफ महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे सायन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला को परिजन बिना देर किए महिला को सायन अस्पताल में भर्ती तो करा दिए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से मनपा द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जानेवाले दावों की पोल खोल दी है।

परिजनों ने मचाया हंगामा

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि अस्पताल में कुछ घंटों के भीतर ही चार से पांच बार बिजली गुल हुई थी। इसके साथ ही अस्पताल का जनरेटर भी काम नहीं कर रहा था। फिर भी डॉक्टरों ने मैटरनिटी में ही सर्जरी करने का फैसला किया। इसके चलते जच्चा और बच्चा दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। परिजनों ने कहा कि यदि चिकित्सक चाहते तो पहले ही घाटकोपर के राजावाड़ी और सायन अस्पताल में भेज सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आरोप है कि उपनगर में प्रशासन की लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मृत्यु की कोई पहली घटना नहीं है। इन घटनाओं से यह साफ है कि यहां की स्वास्थ्य प्रणाली में राम भरोसे चल रही है। परिजन संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

करीब 10 लोगों की गठित हुई जांच समिति

मनपा की स्वास्थ्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि इस मामले के संज्ञान में आते ही करीब 10 महिला रोग विशेषज्ञों की समिति गठित की गई है। इसमें बाहरी डॉक्टरों का भी समावेश है। यह समिति मामले की जांच में जुट गई है। अगले सप्ताह तक जांच रिपोर्ट मिल जाएगा। उसके बाद दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक महिला को जिस समय प्रसूति गृह में भर्ती कराया गया था, उसकी हालत बहुत गंभीर थी।

शिवसैनिकों को झटका, दुर्घटना बिमा से हटाया बालासाहेब का नाम:Balasaheb’s name removed from accident insurance
BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र
Underworld don Dawood and Bishnoi: एजेंसियों के रडार पर दाऊद और बिश्नोई गैंग के गुर्गे
Law against love jihad!: महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ पर लगेगी रोक, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उठाया यह कदम,
OMG: इतनी शादियां, जानिए कितना बिकेगा सोना
TAGGED:Bhandup newsMaharashtra newsmumbai bmc hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
670fbd20ef967 crpf vip security 161819594 16x9 1
दिल्लीदेश-दुनियामुंबईराजनीति

Big decision of central government: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: VIP सुरक्षा में NSG की जगह अब CRPF कमांडो

Deepak dubey
Deepak dubey
October 16, 2024
नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या,नेवी ने दिया जांच का आदेश
Major accident in Thane:ठाणे में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत
Accident in amusement park: सीएम ने किया था उद्घाटन, तीसरे दिन हुआ एम्यूजमेंट पार्क में हादसा,  -सात घायल ,पांच गंभीर 
सलमान खान सहित दो अन्य अभिनेताओं के घर की भी किए थे रेकी, गिरफ्तार रफीक चौधरी ने किया खुलासा 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?