Joindia
आध्यात्मकल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

Ashwamedha Mahayagya: न भूतो न भविष्यति जैसा है मुंबई अश्वमेध महायज्ञ नगर विराट कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शंखनाद

IMG 20240221 WA0031

नवी मुंबई। एक माह पहले विरान सा दिखने वाला खारघर का कार्पोरेट पार्क ग्राउण्ड में अश्वमेध महायज्ञ जैसा ऐतिहासिक महानुष्ठान हो रहा है। यह महानुष्ठान न भूतो न भविष्यति की तरह विराट व दिव्यता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। यह महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में हो रहा है। बुधवार को विराट कलश यात्रा के साथ अश्वमेध महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

Advertisement

राष्ट्र को समर्थ, सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से हो रहे इस इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार 21 फरवरी को बेलपाडा मेट्रो स्टेशन-घरत क्रिकेट ग्राउंड से 3 बजे से कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ जेके इंफ्रा के अध्यक्ष जगदीश कुमार गुप्ता और युवा आईकॉन डॉ चिन्मय पंड्या ने संयुक्त रूप से किया। इसमें मुंबई के प्रतिष्ठित घरानों से लेकर देश विदेश से आई बहिनें भी शामिल थी। कलश यात्रा अश्वमेध महायज्ञ स्थल पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार महायज्ञ के समि स्वागत किया एवं ध्वजारोहण मंे भाग लिया।

यज्ञ से उत्सर्जित उर्जा को नापेंगे बार्क के वैज्ञानिक
भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ डी के जायसवाल के नेतृत्व में 36 वैज्ञानिकों की टीम ने खारघर में वातावरण में होने बदलाव का रिचर्स करेंगे। इसके साथ में आईआईटी मुंबई की वरिष्ठ इंजीनियरों एवं इक्यूनॉक्स के सीनियर अधिकारी भी सहयोगी होंगे।

पर्यावरण संरक्षण के तहत बांटे जा रहे हैं पौधे
अश्वमेध महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का विशेष संदेश दिया जायेगा। इसके अंतर्गत आने वाले श्रद्धालुओं को एक एक पौधा तरु प्रसाद के रूप में विभिन्न देववृक्ष आदि के पौधे बांटे जायेंगे।

– अश्वमेध महायज्ञ में चढायेंगे अपनी दुष्प्रवृत्ति अपनायेंगे सत्प्रवृत्ति

गायत्री परिवार संचालित हो रहे अश्वमेध महायज्ञ में याजक अपनी एक-एक बुराई छोडने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लेंगे और अश्वमेध महायज्ञ परिसर को पूरी तरह से व्यसन मुक्त बनाये रखा जायेगा।

Related posts

Assembly elections : वोटिंग के दिन घोषित हुई सार्वजनिक छुट्टी जनता से मतदान करने का आह्वान 20 नवंबर को होगी वोटिंग

Deepak dubey

MUMBAI: छोटा राजन के जन्मदिन पर कबड्डी, बैनर लगते ही उत्साह , पुलिस ने शुरू की जांच 

Deepak dubey

Ganesh Naik CIDCO meeting: वनमंत्री गणेश नाईक का बड़ा कदम: सिडको के घरों की कीमतें घटाने के लिए बैठक, आम जनता को मिलने वाली है राहत

Deepak dubey

Leave a Comment