By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: महाराष्ट्र के लिए लाभप्रद परियोजनाएं गुजरात ले जा रहे हो तो प्रदूषण बढ़नेवाले उद्योग डहाणू में क्यों?, माकपा विधायक ने उठाया सवाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » महाराष्ट्र के लिए लाभप्रद परियोजनाएं गुजरात ले जा रहे हो तो प्रदूषण बढ़नेवाले उद्योग डहाणू में क्यों?, माकपा विधायक ने उठाया सवाल

कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

महाराष्ट्र के लिए लाभप्रद परियोजनाएं गुजरात ले जा रहे हो तो प्रदूषण बढ़नेवाले उद्योग डहाणू में क्यों?, माकपा विधायक ने उठाया सवाल

Deepak dubey
Last updated: November 27, 2023 12:44 pm
Deepak dubey
Published: November 27, 2023
Share
Vinod Bhiva Nikole
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में लाभप्रद और बेरोजगार को रोजगार मुहैया करानेवाली परियोजनाओं को चुन-चुन कर दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा है। इससे राज्य के विकास पर बुरी तरह असर पहुंच रहा है। इन सबके बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय विधायक विनोद निकाले ने सवाल उठाया है कि जब सारे उद्योग गुजरात ले जा रहे हो तो प्रदूषण बढ़ानेवाले उद्योग डहाणू में क्यों छोड़ रहे हो, उसे भी गुजरात में ले जाओ।

Advertisement

वाढवण बंदरगाह को लेकर हाल ही में राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री और पालघर जिले के पलक मंत्री रवींद्र चव्हाण ने हाल ही एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विधायक विनोद निकाले ने वाढवण स्थित बंदरगाह का विरोध करने वाले विभिन्न मुद्दे उठाए थे। विनोद निकाले ने स्पष्ट किया कि वाढवण बंदरगाह का स्थानीय विरोध कर रहे हैं। ऐसे में इस योजना का मेरा भी विरोध है। राज्य सरकार के समक्ष इस बंदरगाह का विरोध करनेवाले आठ मुद्दे रखे। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रस्तावित बंदरगाह क्षेत्र पर्यावरणीय रूप से संरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक विकास की दर अच्छी है और लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। यहां डाइ मेकिंग, कृषि, वाडी, बागवानी, मछली पकड़ने का काम व्यापक रूप से किया जाता है। इस कारण यहां से विदेशी मुद्रा भी अर्जित होती है। इन सबसे आधारित पूरक उद्योगों के साथ-साथ उस पर आधारित आदिवासी श्रमिक वर्ग की भी श्रृंखला है, जिनकी संख्या लाखों में है। ऐसे में इस बंदरगाह के कारण ये न केवल डगमगा जाएगा, बल्कि नष्ट भी हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि
वाढवण में जनसंख्या की घनता भी अधिक है। इसके साथ ही उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण के कारण यह बंदरगाह सामाजिक दृष्टि से भी परेशानी का सबब बनेगा।

सुजलाम सुफलाम है वाढवण क्षेत्र

बंदरगाह के लिए आवश्यक प्राकृतिक गहराई 20 मीटर बताई जाती है। वह गुजरात राज्य के जयगढ़ के साथ-साथ नारगोल में भी उपलब्ध है, जो प्रस्तावित वाढवण बंदरगाह से महज 20 से 25 किमी दूर है। विनोद निकाले ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि विस्तार का मुख्य क्षेत्र सुजलाम सुफलाम है। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि औद्योगिक परियोजना को गुजरात में भेजा जा रहा है तो वाढवण की बजाय नारगोल में बंदरगाह परियोजना तैयार करने में क्या दिक्कत हैं। हालांकि राज्य सरकार ने जवाब देने से इनकार कर दिया।

मछली पकड़ने का गोल्डन बेल्ट

झाई से मुंबई बंदरगाह तक हजारों मछुआरों की नावें चलती हैं, जो मछलियां पकड़ने का काम करते हैं। यह क्षेत्र मछली के लिए गोल्डन बेल्ट है। ऐसे में यदि बंदरगाह यह बनाया जाता है तो पांच हजार एकड़ क्षेत्र के पाटे जाने से मछली बीज केंद्र नष्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं खाड़ी और तट पर मछली पकड़ने वाले हजारों लोगों का व्यवस्था नष्ट हो जाएंगे।

फल के बागान भी हो जाएंगे तबाह

थर्मल पावर से निकलने वाली उड़ती राख के कारण चना और नारियल जैसे बागानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और वे तबाह हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि इस बंदरगाह के कारण यहां हर दिन 35,000 ट्रकों और खड़े नावों से पैदा होनेवाले धुएं के प्रदूषण के कारण बगीचों, कृषि और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

तबाह करके कैसा देश का विकास

बंदरगाह के लिए पांच हजार एकड़ भूमि पाटी जाएगी। अगर इसके लिए दमन सागर से मिट्टी भी लाई जाए तो भी इस क्षेत्र के पहाड़ और जंगल बड़े पैमाने पर नष्ट हो जाएंगे। एक तरफ परमाणु ऊर्जा संयंत्र और उससे होनेवाला प्रदूषण, दूसरी तरफ एमआईडीसी से निकलनेवाला प्रदूषण, थर्मल पावर से होनेवाले प्रदूषण और अब यह विनाशकारी परियोजना यानी स्थानीय लोग खुद को तबाह करके देश का विकास कैसे कर सकते हैं? लेकिन सरकार इस सवाल का जवाब नहीं देती। इसीलिए ही स्थानीय लोगों के साथ हमारा भी इस बंदरगाह का विरोध हैं।

Salman khan shooting incident: सलमान खान गोलीकांड में आरोपीयो को मोक्का, चार गिरफ्तार, गैंगस्टर बिश्नोई भाई वांटेड
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन दौरा, परियोजना में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
BJP rebel candidates suspended: पनवेल में भाजपा की कड़ी कार्रवाई से मचा सियासी भूचाल बगावत की कीमत चुकानी पड़ी, तीन नेताओं पर छह साल का निलंबन
Murder after seeing Rudraksha: रुद्राक्ष देखकर हत्या: आरोपियों और उन्हें बचाने वालों पर होगी कार्रवाई
जल संकट निर्माण करने वाले अधिकारियो का करेंगे घेराव, 90 सुविधा भूखंडों की बिक्री पर स्थगन
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Ajit Pawar Death scaled
देश-दुनियाराजनीति

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
January 28, 2026
CM Yogi and atiq murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का यह फोटो खूब हो रहा है वायरल
Vehicles prevented from entering Samruddhi Highway due to worn tires : घिसे हुए टायर की वजह से 500 वाहनों को रोका गया, टायर के दयनीय स्थिति ने समृद्धि महामार्ग में प्रवेश करने से रोका
Mumbai stray dogs crisis: मुंबई में ‘स्ट्रे डॉग क्राइसिस’ गहराया: 95 हजार आवारा कुत्तों से घिरा शहर, बीएमसी ने तेज किया मेगा एक्शन प्लान
Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?