By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: कैसे कम होगी वेटिंग लिस्ट, जब डायलिसिस मशीनों की है कमी, मनपा अस्पतालों में मरीजों की हो रही दुर्दशा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » कैसे कम होगी वेटिंग लिस्ट, जब डायलिसिस मशीनों की है कमी, मनपा अस्पतालों में मरीजों की हो रही दुर्दशा

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीति

कैसे कम होगी वेटिंग लिस्ट, जब डायलिसिस मशीनों की है कमी, मनपा अस्पतालों में मरीजों की हो रही दुर्दशा

Deepak dubey
Last updated: November 27, 2023 11:45 am
Deepak dubey
Published: November 27, 2023
Share
640px Hemodialysismachine
SHARE

प्रशासन दे रही आश्वासनों का पिटारा

मुंबई। मुंबई में जीवनशैली में आए बदलाव के कारण इसका विपरित असर सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके कारण किडनी रोग भी बढ़े हैं। वहीं मनपा अस्पतालों में किडनी रोगियों के लिए जरूरी डायलिसिस करनेवाली मशीनों की कमी देखी जा रही है। इससे मरीजों की न केवल दुर्दशा हो रही है, बल्कि उन्हें वेटिंग लिस्ट से गुजरना पड़ रहा है। दूसरी तरफ काफी समय से मनपा प्रशासन की ओर से डायलिसिस मशीनों को बढ़ाने वाला आश्वासनों का केवल पिटारा दिया जा रहा है। ऐसे में मरीज सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार कैसे वेटिंग लिस्ट कम होगी और उन्हें दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में बीते कुछ सालों से लोगों के जीवनशैली और खानपान में बहुत ज्यादा परिवर्तन देखा जा रहा है। इसी वजह से मुंबईकर दिल, फेफड़े, कैंसर और किडनी जैसी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कुछ समय से किडनी रोग में भी इजाफा होता हुआ देखा जा रहा है, जिन्हें डायलिस की जरूरत पड़ रही है। वहीं मनपा के डायलिसिस सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को इलाज में प्राथमिकता दी जाती है। आमतौर पर एक मरीज को डायलिसिस के लिए कम से कम दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसलिए इन अस्पतालों में लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मनपा और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनों की संख्या सीमित है। ऐसे में कई जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस के लिए महीने भर तक इंतजार करना पड़ता है।

निजी डायलिसिस सेंटरों पर चुकानी पड़ती है अधिक कीमत

अमूमन मुंबई के मनपा और सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए एक महीने तक का इंतजार करना भारी पड़ता है। वहीं अति आवश्यक होने पर इनमें से कई रोगियों को मजबूरन निजी डायलिसिस सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। यहां उनसे डायलिसिस कराने के नाम पर अच्छी खासी रकम वसूल की जाती है, जो उन्हें वित्तीय संकट में डालने का काम करना है। बताया गया है कि निजी सेंटरों में एक बार डायलिसिस कराने के लिए डेढ़ से दो हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं।

मनपा का एक और आश्वासन का पिटारा

मनपा प्रशासन की ओर से एक बार फिर से आश्वासन का पिटारा थमाया गया है। मनपा की तरफ से कहा गया है कि मुंबई में सभी सरकारी और मनपा अस्पतालों के लिए दो महीनों में 200 डायलिसिस मशीनें खरीदी जाएंगी।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
Ashok Kharat Hawala Racket:मुंबई से दुबई तक फैला ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात का जाल, फाइव स्टार होटल से चलता था हवाला रैकेट
Cloves sticks worth Rs 152 crore : मिलावट के लिए रखी 152 करोड़ की लौंग जब्त
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ‘ठाकरे ब्रैंड’: आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे ने BMC चुनाव 2026 का विज़न पेश किया
दादर चौपाटी पर छठः पूजा का सफल आयोजन
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
PTI09 01 2023 000199B
मुंबईराजनीतिसिटी

Mahayuti alliance tension: महायुति से टूट की आहट? शिंदे गुट में नाराज़गी, विधायक बोले – “बेइज्जती बर्दाश्त नहीं” भाजपा नेताओं पर लगाया प्रस्ताव रोकने का आरोप, महायुति से अलग होने की सलाह

Deepak dubey
Deepak dubey
April 23, 2025
शिर्डी का सफर हुआ आसान
Tamannaah Bhatia item song: आज की रात… फिर तमन्ना का हॉट मजा, रेड -2 में आईटम सांग का लीक हुआ वीडियो
Nirmala Sitharaman’s budget 2026: विकास को रफ्तार, टैक्स राहत सीमित
Shiv Sena MNS joint manifesto: ठाकरे बंधुओं का बड़ा सियासी संदेश: शिवसेना–मनसे का संयुक्त घोषणापत्र आज, मुंबई के भविष्य की पेश होगी नई रूपरेखा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?