By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: सावधान खतरा कायम है! मुंबई में आया एक्सई
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » सावधान खतरा कायम है! मुंबई में आया एक्सई

हेल्थ शिक्षामुंबई

सावधान खतरा कायम है! मुंबई में आया एक्सई

Dhiru
Last updated: April 9, 2022 4:52 pm
Dhiru
Published: April 9, 2022
Share
IMG 20220409 222031
SHARE

कोरोना महामारी को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि खतरा अभी भी कायम है। महामारी के अब तक के सबसे घातक माने जाने वाले एक्सई वैरिएंट का मुंबई में दूसरा मरीज मिला है। इससे एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। सांताक्रुज निवासी यह मरीज अपने काम के सिलसिले में गुजरात के वडोदरा में गया हुआ था। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया गया है कि वह वडोदरा में दो ब्रिटिश नागरिकों के संपर्क में आया था। यह जानकारी होते ही उसके नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेज दिया गया था। इसकी आई रिपोर्ट में एक्सई वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इस वैरिएंट का दूसरा मामला सामने आने के बाद मनपा ने लोगों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।

11 मार्च को पत्नी के साथ गया था मरीज

सांताक्रुज निवासी संक्रमित व्यक्ति 11 मार्च को अपनी पत्नी के साथ गुजरात स्थित बड़ोदरा अपने व्यावसायिक कार्य के निमित्त गया हुआ था। वहां हुई व्यावसायिक मीटिंग में वह दो ब्रिटिश नागरिकों के संपर्क में आया था। इसके बाद उसे बुखार आ गया। बिना देर किए व्यक्ति ने निजी लैब के माध्यम से कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट में व्यक्ति के कोरोना होने की पुष्टि हुई। वहीं तत्काल उसके नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग परीक्षण के लिए भेज दिया गया। मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में व्यक्ति के एक्सई वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

घर में क्लोज कॉन्टैक्ट रिपोर्ट निगेटिव

संबंधित व्यक्ति बड़ोदरा के एक होटल में ठहरा था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरे ही दिन 13 मार्च को वह निजी वाहन से मुंबई लौट आया। मुंबई लौटने के दूसरे दिन ही उसकी हालात में सुधार होने लगा। फिलहाल व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।

पत्नी, नौकर और दोनों ब्रिटिश नागरिकों का हुआ टेस्ट

इस बीच व्यक्ति की पत्नी, उसके नौकर और दोनों ब्रिटिश नागरिकों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। जांच में घर के सभी क्लोज कॉन्टैक्ट निगेटिव आया है। हालांकि एक ब्रिटिश नागरिक पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि संबंधित पॉजिटिव ब्रिटिश नागरिक अपने देश वापस लौट गया है। अनुमान लगाया गया है कि ब्रिटिश नागरिक के संपर्क में बड़ोदरा के कई लोग आए होंगे।

सावधानी बरतने की जरूरत

मुंबई में सबसे पहले एक महिला एक्सई वैरिएंट से संक्रमित हुई थी, जबकि व्यक्ति वैरिएंट के चपेट में आया दूसरा मरीज है। फिलहाल दोनों की स्थिति उत्तम है। ऐसे में मुंबईकरों को घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी जिस तरह से यह वैरिएंट ब्रिटेन, चीन, अमेरिका समेत अन्य देशों में आतंक मचाए है, उसे देखते हुए मुंबईकरों को जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह मनपा प्रशासन की तरफ से किया गया है।

इसलिए है मुंबई सुरक्षित

मुंबई में 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराकें लग गई है। इस समय 12 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को भी प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। रविवार से 18 साल से प्रिकॉशन डोज दिया जाएगा। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने विश्वास जताया है कि मुंबई सुरक्षित है।

Ekta Kapoor family in trouble: संकट में एकता कपूर परिवार, अश्लील फिल्म हिट करने के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल, धार्मिक भावना भड़काने पर दर्ज हुई शिकायत, एमएचबी पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बेघर हुए लोगो के लिए बीएमसी बनाएगी घर
केईएम को मिली एक और उपलब्धि, रोबोट ने पूरी की ‘सर्जरी की सेंचुरी’, छह महीनों में की पूरी
Environmentally friendly Bappa will be at Ganeshotsav in Mumbai: मुंबई में गणेशोत्सव में होंगे पर्यावरणपूरक बप्पा, पीओपी के मूर्तियों पर सख्त पाबंदी
Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार
TAGGED:Coronamumbai
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Akhil Chitre shivsena
मुंबईसिटी

AQI, बाढ़ और ट्रैफिक से जूझ रही Mumbai, फिर भी ‘मुंबई 3.0’ के नारे क्यों? Akhil Chitre ने उठाए सवाल

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
March 15, 2026
नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 9096 मूर्तियों का हुआ विसर्जन
Firing in Jaipur-Mumbai Express, RPF ASI and 3 passengers killed:जयपुर – मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी, आरपीएफ के एएसआई और 3 यात्रियों की मौत
Central Railway Fire Incident: कलवा रेलवे ट्रैक के पास कचरे में भीषण आग, धुएँ से थमी सेंट्रल लाइन की रफ्तार, मध्य रेल की लापरवाही उजागर, लोकल-एक्सप्रेस 20 मिनट तक रहीं प्रभावित
RBI’s Strict Action: भारतीय रिज़र्व बैंक ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग सेक्टर में मची हलचल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?