Best is the best
Joindia
देश-दुनियामुंबईसिटी

चलो एप: बेस्ट आगे बढ़ रही है यार, अच्छा लग रहा है …जब सचिन और अनिल को याद आई पुरानी बेस्ट बसें

Advertisement
Advertisement

महानगर की यातायात सेवा के लिए दूसरी लाइफ़लाइन के लिए मशहूर बेस्ट की बसें की व्यवस्था को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए चलो एप लॉन्च किया गया है इस ऐप के जरिए डिजिटल युग को बेस्ट अमल में लाई है। मोबाइल पर ही बेस्ट की तमाम जानकारी उपलब्ध हो रही है जैसे बस की ट्रैकिंग, यहां तक की बस में सवार यात्रियों, बस में बैठने के बाद टिकट निकलना आदि व्यवस्था है। इस एप के प्रमोशन के लिए प्रमोशन किया जा रहा है। इस अभियान में एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अनिल कपूर लोगों से बेस्ट की बसों में सफर के लिए अपील कर रहे हैं। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में अनिल कपूर और सचिन तेंदुलकर दोनो ने अपनी बेस्ट बसों के साथ पुरानी यादों को ताजा किया है। जिसमें दोनो ने पुरानी बेस्ट बसों के सफर और उस समय सफर के आनंद का उल्लेख किया है। अनिल कपूर ने बताया है कि पुराने समय मे बेस्ट बसों में यात्रा करने का लुफ्त अलग था। और आज बस ने आपका स्वरूप बदला है। बताया कि बेस्ट का काम नही बदल है लेकिन आधुनिक युग मे काफी बदलाव आया है। हम लोगों की तरह बेस्ट भी आगे बढ़ रही है। चलो एप के जरिये आगे चल रही है।

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि जब वह क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे तब वह अपने घर से शिवाजी पार्क क्रिकेट मैदान में जाने के लिए कैसे बस का सफर करते थे, वे किस प्रकार से भाग भागकर बस पकड़ते थे और उससे वह कितने समय में क्रिकेट मैदान तक पहुंचते थे। बेस्ट बस के साथ में बेस्ट उन्होंने का अनुभव दोनो यहां सांझा किया है। दोनों ने स्वीकार किया कि जीवन में उन्हें सफल होने के लिए बेस्ट बस ने किस प्रकार से उनका साथ दिया है और उसकी अहम भूमिका रही है।

Advertisement

Related posts

MURDER: प्रेमिका के लिए किया दोस्त का क़त्ल, शव बोरी में भरकर घोड़बंदर में किया नष्ट, आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

Deepak dubey

There was a fight between two youths on filling petrol first: पहले पेट्रोल भराने की बात पर हुआ बवाल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Deepak dubey

आर्यन खान ड्रग्स केस: चार्जशीट की समयसीमा बढ़ाने पर अदालत आज सुनाएगी फैसला, आर्यन समेत 20 लोग इस केस में हुए थे अरेस्ट

cradmin

Leave a Comment