By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: बैंक के खाते से उड़ाए 16 हजार करोड़, पूर्व कर्मचारियों ने कर डाला फर्जी वाड़ा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » बैंक के खाते से उड़ाए 16 हजार करोड़, पूर्व कर्मचारियों ने कर डाला फर्जी वाड़ा

कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबई

बैंक के खाते से उड़ाए 16 हजार करोड़, पूर्व कर्मचारियों ने कर डाला फर्जी वाड़ा

Deepak dubey
Last updated: October 10, 2023 11:08 am
Deepak dubey
Published: October 10, 2023
Share
fraud cyber
SHARE

मुंबई। गरीबों को अपने झांसे में देकर उनका दस्तावेज लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नोटरी बनाकर उसके जरिए संस्था स्थापित कर 241 बैंक खातों से 16 हजार 180 करोड़ 41 लाख 92 हजार 497 रुपए का कारोबार करने का मामला सामने आया है। साथ ही जांच में पता चला कि इसमें से कुछ रकम विदेश भी भेजी गई थी। ठाणे पुलिस की शिकायत के आधार पर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में पांच लोगों संजय सिंह, अमोल आंधळे उर्फ अमन, केदार उर्फ समीर दिघे, जीतेंद्र पांडे, नवीन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें बैंक में काम करने वाले दो पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। जिन्होंने ने एक साजिश के तहत गरीबों का केवायसी लेकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे डाला।

बता दें कि ठाणे क्राइम ब्रांच के अडिशनल सीपी पंजाबराव उगले ने ने बताया कि ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी पेगेट इंडिया का सॉफ्टवेयर हैक कर कंपनी को 25 करोड़ का चूना लगाने का खुलासा जून महीने में हुआ था। इस मामले में कंपनी की लीगल एडवायजर मनाली साठे ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच अपराध जांच शाखा की साइबर सेल के माध्यम से चल रही थी। पुलिस ने जांच के दौरान शेख इमरान और रवि गुलानी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबराव उगले के मुताबिक जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि 25 करोड़ रुपये में से 1 करोड़ 39 लाख 19 हजार 264 रुपये कंपनी रियल एंटरप्राइजेज के बैंक खाते में गए थे। जब पुलिस अधिक तह तक गई तो पता चला कि रियाल इंटरप्राइजेज का मुख्य कार्यालय नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में है। इसके बाद कंपनी के वाशी और बेलापुर में रियाल एंटरप्राइजेज के कार्यालयों की तलाशी ली, तो विभिन्न बैंक खाते और करार नामें बरामद हुए। इसके अलावा प्राप्त कुछ करारनामे ठाणे में हुए थे। इसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साझेदार संस्थाएं स्थापित की गईं। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि 260 बैंक खातों से 16 हजार 180 करोड़ 41 लाख 92 हजार 497 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जिसके बाद नौपाडा पुलिस स्टेशन में शासन की तरफ से भारतीय धारा 420, 409, 467, 468, 120 (बी), 134 सहित सूचना व तकनीक अधिनियम सन 2000 की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। इनमें से अब तक पांच लोगों संजय सिंह, अमोल आंधले उर्फ अमन, केदार उर्फ समीर दिघे, जीतेंद्र पांडे, नवीन सहित अन्य लोगों का समावेश है।

पांच पार्टनरशिप कंपनियां बनाकर फर्जीवाड़ा
अडिशनल सीपी उगले के अनुसार ठाणे के स्टेशन रोड स्थित गणेश टॉकीज में में पांचो ने अन्य लोगो के साथ मिलकर पांच पार्टनशिप की कंपनियां विभिन्न संस्थाओं के नाम पर बनाए थे। जिसमें से अमोल आंधले मुंबई के कांदिवली का निवासी है और वह कई बैंकों में सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर चुका है। अमोल केवाईसी में अच्छा काम करता था इसी का फायदा उठाते हुए उसने गरीबों को अपने झांसे में लिया और उनके पहचान पत्र जइस इ आधार कार्ड. पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज जमाकर उनके नामों पर बैंक में खाता खोलता था और फिर मनी ट्रांसफर करता था। जबकि केदार उर्फ़ समीर दिघे खारघर का निवासी है। दिघे कई बैंकों में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम कर चूका है। वह गरीब ग्राहकों को अपनी जाल में फंसकर उनके नाम पर कई बैंकों में एक से 10 खाते खुलवाया और फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

कई प्राइवेट और सहकारी बैंकों का समावेश
एडिशनल सीपी उगले के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद फॉरेंसिक ऑडिट से पता चला है कि उक्त लोगों ने अब तक एचडीएफसी, यस बैंक, कोटक बैंक, फर्स्ट बैंक सहित करीब आधा दर्जन से भी अधिक बैंकों में 260 से भी अधिक फर्जी खाता खोलकर करीब 16 हजार 180 करोड़ 41 लाख 92 हजार 497 रुपये ट्रांसफर किया गया है। जिसमें कुछ पैसे विदेश में भी भेजे जाने की आशंका है।

आरबीएल बैंक में 350 करोड़ का ट्रन्जेक्शन, सरकारी विभागों को भी लगाया चुना
क्राइम ब्रांच के अडिशनल सीपी पंजाबराव उगले ने बताया कि प्रथम दर्शनीय जांच में पता चला है कि उक्त लोगों ने आरबीएल बैंक में करीब 350 करोड़ का ट्रांजेक्शन 14 बैंकों के माध्यम से किया गया है। जिसकी जांच जारी है। उगले ने बताया कि इन लोगों ने इस फर्जीवाड़े को अंजाम देते हुए इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों को भी चुना लगाया है। ऐसे में इन विभागों को भी सूचित कर डिटेल माँगा गया है।

Information of disaster victims will be available on one click:एक क्लिक पर मिलेगी आपदा पीड़ितों की जानकारी, प्रशासन द्वारा संचालित ‘डैड कार्ड’ सॉफ्टवेयर का निर्माण
क्रिकेट के सट्टे में हारा,बन गया हत्यारा, कर्ज उतारने के लिए कर दिया महिला की हत्या
Sharad Pawar Ajit Pawar meeting: चाचा-भतीजे की नज़दीकियों से फिर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति: शरद पवार बोले—’जनहित के मुद्दों पर बात करना गलत नहीं’
Permission to collect toll for tunnel: ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग के लिए टोल वसूली की अनुमति, आम जनता पर पड़ेगा बोझ
CBSE’s big decision: अब नवमीं कक्षा की परीक्षा में लागू होगी ‘ओपन बुक’ प्रणाली, छात्र किताबें और नोट्स लेकर दे सकेंगे एग्जाम, रटने की जगह समझ और विश्लेषण पर होगा जोर”
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai newsmumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
raj thackeray nashik kumbh
देश-दुनियाराजनीति

Raj Thackeray on Nashik Tree cutting: कुंभ के नाम पर 1800 पेड़ों की बलि! फडणवीस सरकार पर राज ठाकरे का विस्फोट- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
November 29, 2025
Youth of Irshalwadi showed anger raigarh:इरशालवाड़ी के युवाओं मे दिखा आक्रोश, सुरक्षा के लिए झोंपड़े बांधने पर मिली धमकी, पढ़ाई के बावजूद नौकरी से वंचित
8 mumbai local station to be renamed: मुंबई लोकल के 8 स्टेशनों के नाम बदले गए: जानें नए नाम और कारण
शादी के लिए दिए पैसे वापस मांगे जाने पर हत्या कर शव जंगल में फेंके
Vidhansabha: नदियों का विकास करते हुए, मत लो पेड़ों की बलि -आदित्य ठाकरे की मांग, – उचित उपाय करें -विधानसभा अध्यक्ष का निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?