By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BOARD EXAM: महाराष्ट्र बोर्ड हुई सख्त, परीक्षा में दिखेगा नया ‘तेवर’, लागू होंगे नए नियम, कोविड में कई तरह की दी गई थी सहूलियतें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BOARD EXAM: महाराष्ट्र बोर्ड हुई सख्त, परीक्षा में दिखेगा नया ‘तेवर’, लागू होंगे नए नियम, कोविड में कई तरह की दी गई थी सहूलियतें

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

BOARD EXAM: महाराष्ट्र बोर्ड हुई सख्त, परीक्षा में दिखेगा नया ‘तेवर’, लागू होंगे नए नियम, कोविड में कई तरह की दी गई थी सहूलियतें

Deepak dubey
Last updated: February 2, 2023 3:12 pm
Deepak dubey
Published: February 2, 2023
Share
Board exams 2
SHARE

मुंबई । इस साल बोर्ड की परीक्षा (Board Exam) देने वाले छात्रों (Student)को बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती बरतने जा रही है। ऐसे में छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 इतनी आसान नहीं होगी। साथ ही इस बीच नए नियमों के लागू होने से परीक्षा में नया तेवर भी दिखेगा। बता दें कि कोविड महामारी के चलते पिछले दो सालों से बोर्ड परीक्षाओं में कई तरह की सहूलियतें दी गई। लेकिन इस साल सभी छूटों को खत्म कर और सख्त करने की तैयारी चल रही है। महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी का कहना है कि इस बार छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का पूरा समय मिला है। नियमित कक्षाएं और परीक्षा अभ्यास भी थे। इसलिए इस साल छात्रों को तनाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को इसकी बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस उन्हें कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

Advertisement

 

ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी के चलते महाराष्ट्र में बीते दो सालों बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। महाराष्ट्र बोर्ड ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए दसवीं और फिर बारहवीं की परीक्षाएं रद्द की थी। इसके बाद वैकल्पिक मूल्यांकन प्रक्रिया को अपनाकर नतीजों को घोषित किया गया था। इसके बाद फिर 2022 में भी छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं को टालने का आग्रह किया था। लेकिन उस दौरान स्थिति ठीक होने के चलते महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने ऑफ लाइन परीक्षाएं आयोजित होने के चलते कड़ा रुख अपनाया था। दोनों परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य बोर्ड द्वारा मार्च-अप्रैल 2022 में सुचारू रूप से आयोजित की गईं। इसके बाद नतीजे भी समय से जारी कर दिए गए थे।

बोर्ड परीक्षा 2023 के नए नियम

सबसे पहले परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के नियम को कठोर किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष गोसावी ने साफ तौर पर कहा है कि इस साल देरी से प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। एक मिनट भी लेट हुए तो एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए याद रखें कि यदि परीक्षा 11 बजे से है, तो 10.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अपराह्न 3 बजे से शुरू होने वाले पेपरों के लिए अंतिम प्रवेश समय दोपहर 2.30 बजे होगा।

नहीं होगा सेल्फ सेंटर

महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कारण प्रश्‍नपत्र 10 मिनट पहले दिए जाते हैं, ताकि बच्‍चों को उन्‍हें पढ़ने का समय मिल सके। पिछले साल केंद्र पर देर से पहुंचने वाले एक छात्र ने उस दिन के प्रश्न पत्र की फोटो खींच ली थी, जो उसके फोन में थी। इसके अलावा पिछले साल की तरह इस साल भी उत्तर लिखने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को अपने ही स्कूल में परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। इस साल फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड की प्रात्यक्षिक परीक्षा के लिए इस बार परीक्षक बाहर से भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा सभी नए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष ने गोसावी के अनुसार तैयारियों की पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी। लोगों से इस साल नकल मुक्त परीक्षा कैसे कराई जाए इस पर सुझाव मांगे गए। कई सुझाव आए, जिनमें से कुछ पर हम अमल कर रहे हैं।

Ramlila staging started in Wadala: वडाला मे रामलीला मंचन का शुभारंभ 
Cyber Fraud: यौन उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 71 लाख की साइबर ठगी, फर्जी CBI अधिकारी बनकर किया बड़ा खेल
CRIME: ईरानी गैंग पर मुंबई पुलिस स्पेशल 26 टीम की कार्रवाई
NAVI MUMBAI: भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन सरस्वती पूजा संपन्न
Saugat-e-Modi scheme: ईद पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट से सियासी घमासान प्रकाश आंबेडकर बोले – वोट की खातिर मुसलमानों को लुभाने की चाल
TAGGED:board examMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230615 WA0011
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

मुंबई में शुरू हुआ विधायकों का एतिहासिक सम्मेलन, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जुटे देश भर के विधायक, राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत के बैनर तले को हो रहा आयोजन

Deepak dubey
Deepak dubey
June 16, 2023
1 lakh 29 thousand vehicles, fine of Rs 18 crore remaining: 1 लाख 29 हजार वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये का जुर्माना बाकी
मांगा बोनस मिली लाठी, मंत्री का कारनामा
MNS: राज पर गाज, क्यों उठाई तलवार
Hit and run: बेवड़े ड्राइवर्स की बढ़ी बारात !, दो महीने में २२१ का कार चालक पकड़े गए, पांच वर्षों में हिट एंड रन में ७० लोगों की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?