By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: डेस्टिनेशन शादियों के लिए देश में ही सैंकड़ों स्थान उपलब्ध
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » डेस्टिनेशन शादियों के लिए देश में ही सैंकड़ों स्थान उपलब्ध

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

डेस्टिनेशन शादियों के लिए देश में ही सैंकड़ों स्थान उपलब्ध

Deepak dubey
Last updated: December 1, 2023 11:38 am
Deepak dubey
Published: December 1, 2023
Share
cait
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी के चिंता व्यक्त करने के बाद देश भर में डेस्टिनेशन शादियों को लेकर मंथन शुरू

Advertisement

मुंबई। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 नवम्बर को अपने मन की बात कार्यक्रम में विदेश में डेस्टिनेशन शादियों पर जिस तरह गंभीरता से चिंता की गई, वो देश भर में लोगों के मन एवं मस्तिष्क में बैठ गई है और मुंबई सहित देशभर में इस पर न केवल मीडिया में बल्कि आम लोगों के बीच एक चर्चा शुरू हो गई है।

विदेशों में भारतीय लोगों द्वारा डेस्टिनेशन शादियों के बारे में अभी तक कोई अधिकृत सर्वे नहीं हुआ है, इसलिए यह अन्दाज़ लगाना मुश्किल हैं कि यह कारोबार कितना होगा लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य के बाद जब मामले को खंगालने की कोशिश हुई तो यह मोटा अनुमान निकलता है कि प्रतिवर्ष लगभग 5 हज़ार डेस्टिनेशन शादियाँ विदेशों में होती होंगी जिसमें लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है ।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा व्यक्त की गई अपनी मन की बात में विदेश में डेस्टिनेशन शादियों पर जो चिंता व्यक्त की गई है, उस पर यदि सार्थक चर्चा हो तो यह देश के घरेलू व्यापार एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में एक संभावित बदलाव लाने की पहल हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक सर्वविदित तथ्य है कि भारत में धनाढ्य लोगों का एक वर्ग विदेशों में डेस्टिनेशन शादियाँ कर रहा है जो देश में शादी समारोह करने की बजाय विदेश में शादी करना अपनी शान समझा जाता है एवं जिसके कारण भारत के लोगों का एक बड़ा व्यापार विदेश को मिल जाता है। बेहतर हो यदि प्रधानमंत्री मोदी की पीड़ा को समझते हुए यह वर्ग विदेशों के बजाय भारत में ही यह शादियाँ आयोजित करे।

शंकर ठक्कर ने कहा कि यूँ तो अब देश के प्रत्येक शहर के बाहर उपयुक्त शादी स्थल बन गये हैं जिनका डेस्टिनेशन शादी के रूप में उपयोग बहुतायत में होता है लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में कुछ प्रमुख स्थान ऐसे हैं जहां बड़े पैमाने पर डेस्टिनेशन शादियाँ होती हैं जिनमें मुख्य रूप से गोवा, महाराष्ट्र में लोनावाला, महाबलेश्वर, मुंबई, शिरडी, नासिक, नागपुर, गुजरात में द्वारिका, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, मध्य प्रदेश में ओरछा, ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, उत्तर प्रदेश में मथुरा, वृंदावन, आगरा, वाराणसी, कानपुर, दक्षिण भारत में चेन्नई, यादगिरी हिल, ऊटी, बंगलौर, हैदराबाद, तिरूपति, कोचीन, त्रिची, कोयंबतूर, पॉण्डिचेरी सहित दिल्ली एनसीआर में दिल्ली, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, गुड़गाँव, मानेसर, बहादुरगढ़, फ़रीदाबाद तथा पंजाब-हरियाणा में चंडीगढ़, मोहाली, अमृतसर तथा जम्मू के नाम उल्लेखनीय हैं ।

कैट के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सचिन निवंगुने ने कहा कि ये सभी स्थान माध्यम बजट से लेकर किसी भी बड़े बजट की डेस्टिनेशन शादियों को करवाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। शादी करवाने के लिए आम से लेकर ख़ास सुविधा एवं इंतज़ाम प्रदान करने वाली कंपनियों या ग्रुपों का एक बड़ा नेटवर्क पिछले वर्षों में भारत में विकसित हुआ है और इसीलिए शादियों से संबंधित सामान एवं सेवाएँ आज देश में एक बड़े व्यापार का रूप ले चुकी हैं । डेस्टिनेशन शादी चाहे देश में हो या विदेश में, उन्हें संपन्न कराने में इन कंपनियों या समूहों का सबसे बड़ा योगदान होता है। अक्सर प्रति वर्ष शादियों के मामले में देश में विभिन्न स्थानों पर हुई डेस्टिनेशन शादियाँ अपनी भव्यता अथवा अपनी विशेषताओं के कारण चर्चा का विषय बनती हैं जो इस बात को साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता जायज़ है और जिसको ध्यान में रखते हुए तथा भारत का धन देश में ही खर्च हो कि भावना के अनुरूप डेस्टिनेशन शादियाँ यदि अपने देश में ही हों, तो न केवल भारतीय संस्कार पल्लवित होंगे बल्कि देश के व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा और बड़ी मात्रा में स्थायी एवं अस्थायी रोज़गार भी उपलब्ध होंगे।

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा
CAIT: 2000 के नोटों के नए आदेश से व्यापारी न परेशान हो और ना ही हड़बड़ाए : बी.सी.भरतीया
Wife swapping: नोएडा में वाइफ स्वैपिंग केस
MPSC: एमपीएससी 2020 के परीक्षा में चयन के बावजूद, विद्यार्थियों को 14 महीने से नियुक्ति  का इंतजार 
एनआरआई पुलिस थाने में रिश्वतखोरी का मामला, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंगे हाथ पकड़े गए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20260413 WA0005
फिल्मी दुनियामुंबई

Asha bhosale: अधूरा रह गया आशा ताई का ‘जाने दो…’ गाना

Deepak dubey
Deepak dubey
April 13, 2026
Dawood Ibrahim land sold: दाऊद की पैतृक जमीन आखिरकार बिकी: वर्षों की देरी के बाद खेड़ में चार भूखंडों की नीलामी पूरी
karnataka hapus: एपीएमसी में बढ़ी कर्नाटक हापुस आम की मांग
Mumbai rain news: मुंबई में बारिश का कहर: पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से जनजीवन बेहाल लोकल ट्रेनें लेट, सड़कों पर पानी और सोशल मीडिया पर भड़की जनता
राज्य की 24 महानगर पालिका के पुनः प्रभाग रचना का आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?