By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Heat wave: हीट वेव का बढ़ा संकट, 13 मरीजों की हालत हो गई विकट, बीड जिले की हालत सबसे गंभीर, सावधानी बरतने की दी गई सलाह
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Heat wave: हीट वेव का बढ़ा संकट, 13 मरीजों की हालत हो गई विकट, बीड जिले की हालत सबसे गंभीर, सावधानी बरतने की दी गई सलाह

कल्याणठाणेमुंबई

Heat wave: हीट वेव का बढ़ा संकट, 13 मरीजों की हालत हो गई विकट, बीड जिले की हालत सबसे गंभीर, सावधानी बरतने की दी गई सलाह

Deepak dubey
Last updated: March 30, 2024 4:45 am
Deepak dubey
Published: March 30, 2024
Share
Heat Wave img
SHARE

मुंबई। मुंबई समेत पूरे राज्य में पारा तेजी से चढ़ रहा है। ऐसे में अब राज्य के विभिन्न जिलों से अब हीट स्ट्रोक के मामले भी सामने आने लगे हैं, जिसने लोगों के संकटों को बढ़ा दिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में मार्च में हीट स्ट्रोक के कुल 13 मामले सामने आए हैं। इससे मरीजों की हालत विकट हो गई। सबसे गंभीर स्थिति बीड जिले की है, जहां सबसे अधिक केस मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दिया है।

Advertisement

महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने के साथ ही लू के प्रकोप भी बढ़ने लगे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने मार्च माह में राज्य भर में हीट स्ट्रोक के 13 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चार बीड जिले से हैं। उसके बाद रायगढ़ जिले से दो और नगर, अकोला, अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर, धुले, सतारा जिलों से क्रमशः एक-एक मरीज सामने आए हैं। गनीमत यह है की इस साल राज्य में हीट वेव से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। बता दें कि पिछले साल एक मार्च से 31 जुलाई के बीच हीट स्ट्रोक से 22 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सबसे ज्यादा 13 मौतें संभाजीनगर जिले में हुई थी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। साथ ही नागरिकों से धूप में बाहर निकलते समय उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

उपाय करने के दिए गए निर्देश

संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. राधाकिशन पवार ने कहा कि राज्य में हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला सर्जनों और मनपाओं के चिकित्सा अधिकारियों को उपाय करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और तीव्र होगी। इसलिए हीट वेव की संभावना है। इसलिए राज्य भर में स्वास्थ्य प्रणालियों को हीट स्ट्रोक के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों की देखभाल कैसे की जाए, इसके निर्देश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य प्रणाली इन बातों का रखे ख्याल

डॉ. पवार ने कहा है कि गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की संभावना है। इसलिए स्वास्थ्य प्रणालियों को उसके अनुरूप उपचार की योजना बनानी चाहिए। अस्पतालों में इन बीमारियों की दवाओं का पर्याप्त भंडार रखा जाए। बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है, इसलिए उनकी देखभाल के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।

हीट स्ट्रोक से इस तरह बचें

चिकित्सकों के मुताबिक पूरे दिन खूब पानी पियें। कैफीन युक्त पेय या शराब पीने से बचें। तेज धूप के संपर्क में आने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़ों का प्रयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। पंखे के साथ एयर कंडीशनिंग सिस्टम का उपयोग करें। दोपहर के समय बाहर जाने से बचें।

Mumbai Mayor Controversy: मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा” — मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज
Varsoli beach: स्वच्छता अभियान में वरसोली समुद्र किनारे मिला दस किलो चरस के पैकेट, पैकेटों को रायगढ़ पुलिस को सौंपा
NMMT electric bus incident: अंधेरी MIDC क्षेत्र में NMMT की इलेक्ट्रिक बस में आग, यात्री सुरक्षित; सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Adani Group shares rise: हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने के बाद अडानी समूह के शेयरों में 7% तक की तेजी
Injection scam in saifi hospital: फर्जी इंजेक्शन मामले में तीन गिरफ्तार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
92579678
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Political news: उद्योग चले बाहर, बेरोजगारी बढ़ी सरकार… घर में गुढी बनाएं या पड़ोस में?

Deepak dubey
Deepak dubey
March 23, 2023
आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने पीड़ित महिला को दी धमकी 
Belapur Bus Depot: बेलापुर बस डिपो की जगह पर बनेगी कमर्शियल बिल्डिंग
भारी सुरक्षा के बीच नवी मुंबई में पीएफआई कार्यालय से हटाया बोर्ड
Stealing water from a bowl: मुंब्रा में कटोरी से पानी की चोरी, मर्जिया पठान ने आयुक्त कार्यालय के सामने किया हंगामा, दो बार गुलाब देगे तीसरी बार खाली हंडे फेकने के लिए किया इशारा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?