By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Green Mumbai: गोड़वाड़ पर्यावरण समिति ने शुरू किया ‘Neem Mumbai’ अभियान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Green Mumbai: गोड़वाड़ पर्यावरण समिति ने शुरू किया ‘Neem Mumbai’ अभियान

सिटीUncategorizedआध्यात्ममुंबई

Green Mumbai: गोड़वाड़ पर्यावरण समिति ने शुरू किया ‘Neem Mumbai’ अभियान

dinu
Last updated: May 10, 2022 5:49 am
dinu
Published: May 10, 2022
Share
IMG 20220505 WA0102
SHARE

मुंबई। घनी इमारतों वाले शहरों के पर्यावरण हेतु पेड़ बहुत जरूरी है, लेकिन मुंबई में जगह की कमी के कारण हाउसिंग सोसायटियों में वृक्षारोपण लगातार कम होता जा रहा है। जिसे बढ़ावा देने के लिए गोड़वाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा लालबाग स्थित मुठलिया रेजिडेंसी आवासीय संकुल से एक नई शुरूआत की गई है। आनेवाले दिनों में दक्षिण मुंबई की कई अन्य सोसायटियों में भी यह वृक्षारोपण अभियान चलेगा।

तेजी से बढ़ते पर्यावरण के खतरे और मुंबई में पेडों की लगातार होती कमी को ध्यान में रखते हुए गोड़वाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति की संयोजक ज्योति मुणोत के नेतृत्व में विख्यात समाजसेवी एवं डेवलपर मदन मुठलिया एवं राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार के हाथों लालबाग स्थित मुठलिया रेजिडेंसी से वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस अवसर पर बीजेपी के नेता प्रकाश चोपड़ा, विख्यात संगीतकार अनिल गेमावत एवं विनीत गेमावत, व्यवसायी श्रीपाल मुणोत, फुलचंद पारेख, शीतलभाई जैन, विवेक मुठलिया एवं भूपेंद्र जैन सहित प्रमुख महिलाओं में सविता मुठलिया, युवती मंडल की अध्यक्ष चंदा चोपड़ा, शीतल मनीष जैन, चन्दनबाला महिला मंडल की अध्यक्ष आशा जैन, रति चोपड़ा, सीमा जैन, निशा मेहता, रीटा जैन एवं विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों के कमेटी मेम्बर भी उपस्थित थे। इस अभियान के तहत दक्षिण मुंबई की विभिन्न हाउसिंग सोसाटियों में वृक्षारोपण करने के साथ साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Joindia

पर्यावरण संरक्षण अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुठलिया रेजिडेंसी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी डेवलपर मदन मुठलिया ने कहा कि गोड़वाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास वर्तमान समाज को तो स्वस्थ रखेंगे ही, आनेवाली पीढ़ियों को भी नवजीवन देंगे। राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार ने मुंबई के पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी बताया। गोड़वाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति की संयोजक ज्योति मुणोत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं वृक्षारोपण की इस मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम एक पेड़ तो लगाना ही चाहिए, क्योंकि वृक्ष हैं तो ही जीवन है। बीजेपी के नेता प्रकाश चोपड़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं हाउसिंग सोसायटियों में वृक्षारोपण की इस नई शुरूआत में सभी से सहयोग की अपील की। चोपड़ा ने कहा कि खास तौर पर दक्षिण मुंबई की ऊंची इमारतोंवाली सोसाटियों में पेड़ बहुत कम हैं, जिसे बढ़ावा देने के लिए सभी जागरूक लोगों को गोड़वाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति की मुहिम में सहभागी होने की जरूरत है।

CRIME: तुनिषा आत्महत्या मामले में केस डायरी दाखिल
New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले
…15 महीने बाद अब खत्म होगा इंतजार, जानिए कब होंगे रामलला विराजमान
हार के बाद भाजपा में होगा बदलाव!
Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: बैग की छपाई से हुआ,तीन गुना अधिक खर्च,सरकारी पब्लिसिटी स्टंट पर विपक्ष ने उठाई आवाज
TAGGED:environmentGreen mumbai neem mumbaijoindiaJyoti kumarneem plantationrajsthani samaj
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220822 WA0001
क्राइमकल्याणठाणेदिल्लीनवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी एनसीबी ने किया अंतराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार 13248 बोतल किए जब्त मुंबई | प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई एनसीबी ने किया | इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद की हैं | विशेष की इसे वाराणसी से पुणे ट्रेन से भेजकर मुंबई के अलग अलग भागों में तस्करी जा रही थी | पिछले कुछ वर्ष से प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है | इसके लिए तस्करो द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे है | मुंबई एनसीबी को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से पुणे कोडीन कफ सिरप की तस्करी किया जा रहा है | इस जानकारी के आधार पर एनसीबी ने 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया | तस्करी के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कफ सिरप की खेप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नकली पते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुगलसराय स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे लाई जाती थी । उसके बाद अलग-अलग माध्यम से स्थानीय तस्करों के जरिए इसे मुंबई सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था | एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तार मुख्य सरगना का मुंबई में मेडिकल की दुकान है |लेकिन इसकी भनक इस गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं लगने दी है | इस गिरोह के जुड़े सदस्य भी मुख्य सरगना को नहीं पहचानते थे | सिर्फ व्हाट्सप्प या अन्य सोशल माध्यम से संपर्क में रहते हुए इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे |इस गिरोह के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है कुछ और लोगो की गिरफ़्तारी होने की संभावना जताई जा रही है |

Deepak dubey
Deepak dubey
August 22, 2022
एसएमई उत्पादक आणि निर्यातदारांची १२ ऑगस्ट २०२२ रोजी पुणे येथे मेगा परिषद
पाकिस्तान को भी पता है शिवसेना किसकी है -उद्धव ठाकरे
Drug trafficking: ऑडिशन के नाम पर अभिनेत्री से कराई ड्रग्स तस्करी, लगभग एक महीने से शारजहां जेल में है बंद अभिनेत्री, मुंबई पुलिस दुबई पुलिस को भेजा रिपोर्ट, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार
Salman again receives threatening mails: यूके के मोबाईल से सलमान खान को भेजा गया धमकी वाले ईमेल, ग्राउंड इवेंट में सतर्क रहने का दिया गया निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?