By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Housing.com: बड़े शहरों में किराये में हुई 25-30 फीसदी की वृद्धि
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Housing.com: बड़े शहरों में किराये में हुई 25-30 फीसदी की वृद्धि

कल्याणदेश-दुनियाबिजनेसमुंबई

Housing.com: बड़े शहरों में किराये में हुई 25-30 फीसदी की वृद्धि

Deepak dubey
Last updated: February 9, 2024 3:46 am
Deepak dubey
Published: February 9, 2024
Share
5432housingcom logo
SHARE

मुंबई। हाउसिंग डॉट कॉम(Housing.com) की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि 2019 के बाद से प्रमुख शहरों के टॉप माइक्रो मार्केट में हाउसिंग रेंट में 25-30 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बीच, 2019 के पूर्व-महामारी दौर की तुलना में देश के शीर्ष 8 शहरों की आवासीय संपत्तियों के औसत मासिक किराए में 15-20 फीसदी की तेज बढ़त देखने को मिली है। किराए में इस बढ़त ने किराये से होने वाली आमदनी में मामूली बढ़त की है। हाउसिंग डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन सकारात्मक रुझानों के बावजूद, न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई और सिंगापुर जैसे ग्लोबल रियल एस्टेट सेंटर की तुलना में भारत के हाउसिंग रेंट में काफी ज्यादा अंतर है।

Advertisement

देश के अग्रणी रियल एस्टेट टेक प्लेटफॉर्म हाउसिंग.कॉम की नवीनतम रिपोर्ट ‘रेसीडेंसियल रेंट्स ऑन राइज! ए रिपोर्ट ऑन रेंटल प्रॉपर्टी इन इंडिया’ से पता चलता है कि देश में मासिक औसत किराए में हुई बढ़त कैपिटल वैल्यू में हुई बढ़त से ज्यादा रही है।

इस रिपोर्ट से पता चलता है शीर्ष शहरों में संपत्ति की कीमतों में 2019 के पूर्व-महामारी स्तर की तुलना में 15-20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, औसत मासिक किराये में 25-30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में सर्विस सेक्टर के अधिकता वाले प्रमुख शहरों में कुछ प्रमुख इलाकों में किराए में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

न केवल औसत किराया, बल्कि हाउसिंग डॉट कॉम आईआरआईएस इंडेक्स के मुताबिक महामारी के बाद घर किराए पर लेने की मांग में भी बढ़त हुई है। प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनलाइन खोज गतिविधि को ट्रैक करके आगामी मांग का अनुमान लगाने वाले इस इंडेक्स से पता चलता है कि महामारी के बाद ऑनलाइन किराये की खोज गतिविधि, खरीदारी गतिविधि से ज्यादा रही है। वर्तमान में, किराए के लिए आईआरआईएस इंडेक्स, खरीद इंडेक्स से 23 अंक ज्यादा चल रहा है।

श्री ध्रुव अग्रवाला, ग्रुप सीईओ, हाउसिंग.कॉम, प्रॉपटाइगर.कॉम और मकान.कॉम ने कहा “महामारी के बाद, खरीदारी और किराये दोनों उद्देश्यों के लिए आवास की मांग में तेजी से सुधार हुआ है। लगभग एक दशक के ठहराव के बाद पिछले दो सालों में आवास बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहर के स्तर पर औसत मूल्य बढ़त मामूली रही है, लेकिन टॉप के शहरों के कुछ प्रमुख स्थानों में तेज बढ़त हुई है।”

हाउसिंग डॉट कॉम की शोध प्रमुख सुश्री अंकिता सूद ने कहा, “उच्च ब्याज दरों और अधिग्रहण लागत जैसे कारकों के कारण भारत में किराये का रिटर्न ऐतिहासिक रूप से ग्लोबल समकक्षों से कम रहा है। हालांकि, महामारी के बाद की तेजी, जिसमें संपत्ति के बढ़ते मूल्य, संभावित खरीदारों के लिए सामर्थ्य की चुनौतियों और तैयार इन्वेंट्री की सीमित आपूर्ति शामिल है, ने किराये की मांग में उल्लेखनीय बढ़त की है। हमें गुरुग्राम, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे सर्विस सेक्टर वाले बड़े शहरों के सीबीडी में 25-30 फीसदी की उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली है”।

अंकिता सूद ने आगे कहा “अगले 2-3 सालो में ही बाजार में नई तैयार आपूर्ति आने वाली है, हमें उम्मीद है कि किराये की मांग में तेजी बनी रहेगी। इस निरंतर बढ़त ने मध्य और दीर्घकालिक दोनों निवेशकों की रुचि को समान रूप से बढ़ाया है, जिससे किराये के बाजार में आशाजनक अवसरों के संकेत मिल रहे हैं”।

हाउसिंग डॉट कॉम रिसर्च ने प्रमुख वैश्विक शहरों के साथ भारत के प्रमुख आवास बाजार में किराये के रिटर्न की तुलना करने के लिए प्राइस-टू-रेंट अनुपात की भी गणना की है। प्राइस-टू-रेंट अनुपात एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के भीतर औसत संपत्ति मूल्य को औसत वार्षिक किराया मूल्य से विभाजित करके निर्धारित किया जाता है।

कम प्राइस-टू-रेंट अनुपात का मतलब संपत्ति मालिकों के लिए हाई रेंट यील्ड या निवेश पर मिलने वाला रिटर्न है। यह अनुपात किसी संपत्ति को खरीदने की तुलना में किराए पर लेने की तुलनात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने में मदद करता है।

Traveling without ticket in AC coach: रेलवे कर्मचारियों की मनमानी पर उठा सवाल
नराधम ‘लव-जिहादियों’ को रोकने के लिए राज्य में कठोर एवं स्वतंत्र कानून बनाएं ! लव जिहादी आफताब को फांसी पर लटकाएं ! ‘रणरागिनी’की मांग
Navi mumbai metro train: दूसरे फेस का हुआ सफल ट्रायल रन
Shiv Sena leaders are drug smugglers:शिवसेना के बड़े नेता ड्रग्स तस्कर! निजी कार चालकों ने किया पर्दाफाश
रेमंड ने मुंबई में ‘द एड्रेस बाय जीएस, बांद्रा’ पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया, बांद्रा पूर्व में 2.74 एकड़ भूमि पर निर्माण के लिए संयुक्त निर्माण समझौता
TAGGED:#joindianewsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
crime
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबई

CRIME: दिनदहाड़े इत्र व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास, कुलाबा थाने में दर्ज हुई एफ आई आर

Deepak dubey
Deepak dubey
December 28, 2023
Free documentary on YouTube: आमिर खान की दिल छू लेने वाली पहल, ‘सितारों के सितारे’ अब हर किसी के लिए मुफ्त
Jumbo Mega block Today : 235 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई
RTI complaint controversy: नवी मुंबई में आरटीआई विवाद ने पकड़ा तूल, पैसे मांगने का आरोप; विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट का दावा
ठाणे में निर्भया कांड, पहले किए सामूहिक बलात्कार, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिए बेलन, पीड़िता के पति को भी वीडियो कॉल पर दिखाया दृश्य, मनपा कर्मचारी बनकर पहुंचे थे घर, 12 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?