By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: चिलचिलाती गर्मी से सुख रहे जलाशय, मुंबई पर 10 फीसदी पानी कटौती का संकट, मौसम विभाग का अनुमान, कई दिनों तक टेंशन देता रहेगा चढ़ता पारा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » चिलचिलाती गर्मी से सुख रहे जलाशय, मुंबई पर 10 फीसदी पानी कटौती का संकट, मौसम विभाग का अनुमान, कई दिनों तक टेंशन देता रहेगा चढ़ता पारा

कल्याणठाणेमुंबई

चिलचिलाती गर्मी से सुख रहे जलाशय, मुंबई पर 10 फीसदी पानी कटौती का संकट, मौसम विभाग का अनुमान, कई दिनों तक टेंशन देता रहेगा चढ़ता पारा

Deepak dubey
Last updated: April 29, 2024 7:39 am
Deepak dubey
Published: April 29, 2024
Share
contaminated water 1633430501
SHARE

मुंबई। राज्य भर में पारा 40 के पार पहुंच गया है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी के कारण मुंबई को जलापूर्ति करनेवाले जलाशय तेजी से सूख रहे हैं। इससे टेंशन बढ़ते जा रहा है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाले सात जलाशयों में फिलहाल सिर्फ 20 फीसदी पानी बचा है और पिछले साल की तुलना में यह भंडार करीब सात फीसदी कम है। इसी में मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन इसी तरह ‘गर्मी’ जैसे हालात बने रहेंगे, जिसके चलते मुंबई में 10 से 15 फीसदी पानी की कमी का संकट पैदा हो गया है।

मुंबई को मनपा की सात जलाशयों अपर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से प्रतिदिन 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। मुंबई को साल भर पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक अक्टूबर को 1447363 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसके अनुसार वर्ष भर की जलापूर्ति की योजना बनाई जाती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मानसून के सक्रिय होने में देरी के कारण जलाशय अपने तल तक पहुंचती जा रही है। इसलिए 10 से 20 प्रतिशत पानी की कटौती की जाती है। हर साल साल 17 अक्टूबर तक मानसून की बारिश होती है। लेकिन इस साल 29 सितंबर तक बारिश बंद हो गई थी। इसके कारण हर साल मिलनेवाला 5 से 7 फीसदी अतिरिक्त पानी इस साल नहीं मिल पाया है। लेकिन एक अक्टूबर से पानी का उपयोग जारी रहा। इसके चलते मनपा प्रशासन ने सफाई दी कि इस साल पानी की कमी देखी जा रही है। इस साल पानी का भंडार खत्म होने के कारण मनपा ने अपर वैतरणा जलाशय से 93 हजार 500 मिलियन लीटर और भतसा जलाशय से 1 लाख 37 हजार मिलियन लीटर रिजर्व पानी की मांग की थी। चूंकि इसे राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है, इसलिए मुंबई की जल आपूर्ति वर्तमान में मदार रिजर्व कोटा पर निर्भर है।

…तो 10 फीसदी पानी की होगी कटौती

वर्तमान में उपलब्ध पानी जुलाई तक पर्याप्त प्रतीत हो रहा हो, लेकिन हालात ऐसे ही रहे तो संभावना है कि जल भंडारण 10 प्रतिशत से नीचे जाने पर पानी में कटौती की जाएगी। इस बीच मनपा प्रशासन घटते जल भंडार को लेकर गंभीर है और संकेत दिया गया है कि 15 मई तक उपलब्ध पानी की समीक्षा के बाद जरूरत पड़ने पर पानी में कटौती का निर्णय लिया जा सकता है।

मुंबई के लिए हीट वेव की चेतावनी

आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि समुद्र में बनी एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थितियों में आनेवाली हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है। मुंबई में अगले दो दिनों तक तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ जाएगा, जबकि ठाणे, पनवेल, रायगड सहित पूर्व उपनगर और पूरे कोकण के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए संबंधित विभागों को सावधानी बरतने के लिए ‘हीट वेव’ की चेतावनी दी गई है।

उपलब्ध जल भंडारण

(एमएलडी में)

अपर वैतरणा – ४४,५६८
मोडक सागर – ३२,१९४
तानसा – ५२,८१४
मध्य वैतरणा – १८,०३९
भातसा – १,३३,६८५
विहार – ९१७४
तुलशी – ३०७८

वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी
Jam will remain on the bridge for 1 month: मुंबई से पुणे जानेवाले यात्री कृपया ध्यान दे !, एलपी ब्रिज पर एक महीने रहेगा भारी जाम
पावर प्लांट में ब्लास्ट, इंजीनियर की मौत , तीन कर्मचारी हुए घायल
छठ पर्व के शुभ अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार सुदीप पांडेय ने की दो फिल्मों की घोषणा
Ganesh Naik CIDCO meeting: वनमंत्री गणेश नाईक का बड़ा कदम: सिडको के घरों की कीमतें घटाने के लिए बैठक, आम जनता को मिलने वाली है राहत
TAGGED:maharashtra.mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Aurangabad University Case
Uncategorizedक्राइम

दो छात्रों की प्रेम कहानी… लड़की के इनकार करने पर लड़के ने उठाया ये खौफनाक कदम

Deepak dubey
Deepak dubey
November 24, 2022
Mumbai metro: मुंबई मेट्रो वन ने त्योहारों के दौरान बढ़ाई परिचालन समय सीमा
प्रशासन की लापरवाही से गई युवक की जान
BJP’s conspiracy against Congress: नेहरू-गांधी परिवार को बेघर करने की साजिश रच रही है भाजपा : नाना पटोले
Mumbai water crisis: मुंबई प्यास की कगार पर: पानी कटौती से बढ़ी आफत, टैंकर माफिया ने दोगुने किए दाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?