By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: नितिन देसाई आत्महत्या मामला, फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » नितिन देसाई आत्महत्या मामला, फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ

कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

नितिन देसाई आत्महत्या मामला, फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ

Deepak dubey
Last updated: August 9, 2023 10:35 am
Deepak dubey
Published: August 9, 2023
Share
nitin chandrakant desai 29665 30 05 2018 11 43 34
SHARE

मुंबई। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई आत्महत्या मामले में पांच लोगों के खिलाफ खालापुर पुलिस स्टेशन मे मामला दर्ज किया गया है। इस मामले मे एडलवाइस और ईसीएल फाइनेंस कंपनी के आरोपी अधिकारी अपना बयान दर्ज कराने मंगलवार सुबह 10 बजे खालापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उनके वकील भी मौजूद थे |इस दौरान नितिन देसाई के चाचा श्रीकांत देसाई भी पुलिस स्टेशन मे मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी।

Advertisement

नितिन देसाई की आत्महत्या के बाद खालापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित फाइनेंस कंपनियों को नोटिस भेजा था। इस नोटोस पर कंपनी के अधिकारी मंगलवार सुबह खालापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। सुबह ग्यारह बजे से जांच चल रही है। खालापुर पुलिस निरीक्षक बाला कुम्हार, खालापुर उपविभागीय अधिकारी विक्रम कदम, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल झेंडे के माध्यम से पूछताछ चल रही है।

एन डी जांच अधिकारी स्टूडियो के कानूनी सलाहकार, वित्तीय सलाहकार और अकाउंटेंट से भी उक्त लोन मामले के संबंध में जानकारी ली जा रही साथ ही इस मामले मे अभी तक 15 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं ।खालापुर पुलिस स्टेशन में नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। देसाई की पत्नी नेहा देसाई ने खालापुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी उसके अनुसार केयूर मेहता , राशेष शाह, स्मित शाह, ईएआरसी कंपनी आर. के बंसल, व्यवस्थापक जितेंद्र कोठारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है हालांकि पुलिस ने उस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, एडलवाइस कंपनी के प्रबंध निदेशक राजकुमार बंसल और चेयरमैन राशेष शाह ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राशेष शाह ने अपनी याचिका में रायगढ़ की खालापुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR को रद्द करने की मांग की। हाई कोर्ट में इस मामले पर अर्जेंट सुनवाई होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, एडलवाइस कंपनी की ओर से वरिष्ठ वकील अमित देसाई बहस करेंगे। नितिन देसाई की आत्महत्या मामले में रायगढ़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रायगढ़ पुलिस ने एडलवाइस कंपनी के एमडी को नोटिस भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

Manipur violence: मणिपुर पहुंचा “इंडिया” का शिष्टमंडल
Saif ali khan : करीना ने खोला खौफनाक रात का राज, 1663 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Railway passengers suffering due to sinking of Go First: गो फर्स्ट के डूबने से बढ़ा २ से ३ गुना किराया, गो फर्स्ट के डूबने से रेलवे यात्री बेहाल, रेलवे में नही हो रहे वीआईपी कोटा टिकट भी कन्फर्म
फ्लैट के लिए श्रद्धा को बताया था ‘पत्नी’, जांच में हुए कई बड़े खुलासे
Tree plantation in Navi Mumbai: विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक पूर्व विधायक संदीप नाईक का प्रतिपादन पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai newsmumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
WhatsApp Image 2023 07 02 at 6.14.50 PM
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Illegal dumping proving fatal for pets too:पालतू जानवरों  के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा अवैध डंपिंग

Deepak dubey
Deepak dubey
July 4, 2023
Hyperloop Train: मुंबई-पुणे के बीच पहली बार चलेगा हायपरलूप, सिर्फ 25 मिनट में होगा सफर!
बेलापुर से मांडवा के बीच वॉटर टैक्सी शुरू
मुंबई में 180 बेस्ट बस स्टॉप पर ई-बाइक की सुविधा
pericardial effusion: OMG मरीज के हृदय से निकाला गया 400 मिलीलीटर कोलेस्ट्रॉल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?