Joindia
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

ईवीएम मशीन में जलाएं मशाल, देश में बहने लगी है इंडिया गठबंधन की बयार, मावल में गरजे आदित्य ठाकरे

Advertisement
Advertisement

मुंबई। देश में अंधकार फैल रहा है। लगभग सभी राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता, गड़बड़ी और भ्रम का माहौल है। उस अंधकार को दूर करना है तो अपने मन और ईवीएम मशीन में मशाल जलाने की जरूरत है। इस तरह का आह्वान करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज देश में परिवर्तन की बयार बहने लगी है। अब तक के सर्वे और अन्य माध्यमों से जो जानकारियां सामने आई हैं, उसने तस्वीर साफ कर दी है कि भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाएगी। इसके साथ ही चार जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। इसलिए चार जून को जीत की रैली निकालेंगे यानी निकालेंगे ही।

मावल संसदीय सीट से महाविकास विकास आघाड़ी शिवसेना के अधिकृत प्रत्याशी संजोग वाघेरे पाटील के प्रचारार्थ आयोजित सभा में आदित्य ठाकरे जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण भारत के एक भी राज्य में भाजपा के प्रत्याशी चुनकर नहीं आ रहे हैं और सवाल रहा मध्य और उत्तर भारत का तो उत्तर प्रदेश के लोग ही कह रहे हैं कि यहां भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पर कर पाएगी। बिहार में तेजस्वी यादव की पार्टी 20 सीट जीत रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि पराजय के डर से भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। फिर भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अधिकांश सीटें इंडिया गठबंधन को मिल रही हैं। जम्मू-कश्मीर में इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

Advertisement

Related posts

इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना

Deepak dubey

Ladki Behan Scheme: ईडी 2.0 ने दिखाया असली रंग: लाडली बहन योजना से 5 लाख महिलाएं बाहर

Deepak dubey

Alia bhatt: निजी तस्वीरें लीक होने से परेशान हुईं आलिया

Neha Singh

Leave a Comment