By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: KEM Hospital: पोस्टमार्टम में खुलासा, 12.3 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार, रिपोर्ट देख डॉक्टरों ने दांतो तले दबाई उंगली
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » KEM Hospital: पोस्टमार्टम में खुलासा, 12.3 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार, रिपोर्ट देख डॉक्टरों ने दांतो तले दबाई उंगली

क्राइमदेश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

KEM Hospital: पोस्टमार्टम में खुलासा, 12.3 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार, रिपोर्ट देख डॉक्टरों ने दांतो तले दबाई उंगली

Neha Singh
Last updated: March 15, 2023 6:16 pm
Neha Singh
Published: March 15, 2023
Share
images 2023 03 15T234035.892
SHARE

पोस्टमार्टम ने खोले राज
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं 12.3 फीसदी महिलाएं

Advertisement

मुंबई/ मनपा द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ने एक अनूठा अध्ययन किया है। इस अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि 1467 महिलाओं का पोस्टमार्टम किया गया। इनमें से 12.3 प्रतिशत महिलाओं में घरेलू हिंसा का इतिहास पाया गया है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ डेटा के उचित संग्रह और रिकॉर्ड बनाए रखने की वकालत किए हैं। इसके साथ ही कहा है कि एक तकनीकी टीम कमेटी की स्थापना से महिला हिंसा की रोकथाम करने में मदद मिलेगी। दूसरी तरफ अध्ययन को संज्ञान में लेते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केईएम अस्पताल की डीन और एकेडमिक डीन को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति महिलाओं पर होनेवाले घरेलू हिंसा को दूर करने के उपायों की सिफारिश करेगी।

उल्लेखनीय है कि महिलाएं अक्सर हिंसा की शिकार होती हैं। अधिकांश मामलों में अपराधी पति और परिवार के करीबी होते हैं। हालांकि कई बार उचित रिपोर्टिंग के अभाव में इसकी रिपोर्ट नहीं की जाती है। इसलिए फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज के डेटा फॉर हेल्थ इनिशिएटिव के सहयोग से सभी उम्र की महिलाओं और गैर-महिलाओं के बीच लिंग आधारित हिंसा के कारण होनेवाली मौतों के अनुपात और तरीकों को समझने के लिए एक ऑटोप्सी-आधारित अध्ययन किया। इस अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं पर किए गए 1,467 ऑटोप्सीज में से 12.3 प्रतिशत महिलाओं का एक अंतर्निहित इतिहास या लिंग आधारित हिंसा का संकेत था। इसमें यह भी जानकारी सामने आई कि हिंसा की शिकार हुईं 67 प्रतिशत महिला पीड़ित विवाहित थीं, जबकि 75 फीसदी महिलाओं की उम्र 15 से 44 साल के बीच थी। 99 फीसदी मौतें घर में या निजी जगहों पर हुई थी।

इन वजहों से महिलाओं ने लगाया मौत को गले

अध्ययन से पता चला कि 47 प्रतिशत मामलों में महिलाओं ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकार आत्महत्या कर जीवन को समाप्त कर लिया है। अध्ययन में बताया गया है कि 58 फीसदी महिलाओं की मौतें जलने से हुई हैं। इसी तरह 20 फीसदी आत्महत्या के मामले फांसी लगाकर, 16 फीसदी जहर खाने, तीन फीसदी मामले ऊंचाई से छलांग लगाकर और तीन फीसदी मामलों में हत्याएं की गई है।

ये थे प्रमुख कारण

अध्ययन में यह भी पता चला है कि सभी मामलों में 87 फीसदी वैवाहिक विवाद और पारिवारिक मुद्दे मृत्यु के प्रमुख कारण थे। 13 फीसदी मौतें अवैध संबंध अथवा प्यार में असफल होने के चलते हुई हैं। इन मामलों में करीब 61 फीसदी मौतों में अवैध संबंध स्थापित करने वाले साथी और 39 फीसदी में परिवार के सदस्य ही अपराधी थे।

समिति में शामिल होंगे ये लोग

अध्ययन के प्रस्तुतीकरण के बाद मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केईएम की डीन और एकेडमिक डीन डॉ. हरीश पाठक को एक समिति बनाने और महिलाओं पर होनेवाले हिंसा को दूर करने के उपायों पर काम करने के लिए कहा है। समिति इन मौत को रोकने के उपाय सुझाएगी। यह अनुशासनात्मक समिति होगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और गैर सरकारी संगठन के लोग शामिल होंगे।

Jagannath Rath Yatra: पुरी में रथ यात्रा 2025: श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम; लाखों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी
UPI Transaction became expensive: अब यूपीआई से पे करना पड़ेगा महंगा, 1 अप्रैल से ट्रांजेक्शन पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, एक अप्रैल से एक्सप्रेस वे पर चलना भी होगा महंगा
Theft of jewelery: आभूषण चोरी नौकर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Navi Mumbai Official YouTube : राज्य में पहली बार नवी मुंबई पुलिस ने शुरू किया “साइबर सेफ नवी मुंबई ऑफिशियल” यूट्यूब चैनल, साइबर क्राइम पर लगेगा लगाम
dumping ground: भंडार्ली डंपिंग हटाने के लिए रमेश पाटिल की भूख हड़ताल की चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
lampi
मुंबईहेल्थ शिक्षा

लंपी वायरस का खेल,  ईडी सरकार हो रही फेल

Dhiru
Dhiru
October 31, 2022
Mumbai Crime: पॉपुलर टीवी अभिनेत्री की बहू पर 10 करोड़ की फिरौती मांगने और हफ्ता वसूली का आरोप, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Navi Mumbai Journalists Welfare Association: ‘नहीं’ शब्द को शब्दकोश में रहने दो!, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महिला पत्रकारों का सम्मान 
MUMBAI: एंटीलिया विस्फोटक मामला ,सचिन वझे के साथी रियाजुद्दीन काजी को जमानत – हाईकोर्ट से 25 हजार व्यक्तिगत जाति पर छूट
NAVI MUMBAI : ज्ञानेश्वर म्हात्रे की जीत तय है , डॉ. संजीव नाईक और संदीप नाईक की आस्था
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?