By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Drug Addiction: नशे में फंसकर दम तोड़ता गरीब का बचपन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Drug Addiction: नशे में फंसकर दम तोड़ता गरीब का बचपन

क्राइममुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Drug Addiction: नशे में फंसकर दम तोड़ता गरीब का बचपन

Neha Singh
Last updated: February 5, 2023 3:49 pm
Neha Singh
Published: February 3, 2023
Share
images 93
SHARE

गरीबों का बचपन (childhood of poor) नशे की गिरफ्त में समाता जा रहा है। नशा(drug addiction) भी ऐसा जिसके बारे में सोचकर भी हैरानी होगी। भीख (bagger) मागने वाले, कबाड़ बीनने वाले अथवा ऐसे बच्चे जिसको लेकर अभिभावकों ( parents) को उसकी कोई चिता नहीं होती। उन्हें तो यह बच्चे कचरे से प्लास्टिक और बोतल चुनकर लाने वाले मशीन नजर आते है। उन्हें फिक्र नहीं है कि बचपन से जवानी की ओर बढ़ता यह कदम कैसे अपराध की दुनिया में पाव रख रहा है। ये बच्चे फ्ल्यूड खरीदकर उसका नशा कर रहे हैं। पालघर, बोईसर, दहानू, वानगांव, वसई विरार, नालासोपारा जैसे इलाकों में बच्चों को व्हाइटनरसुलेशन को कपड़े व पॉलीथिन में रखकर नाक से सूंघते देखा जा सकता है।

Advertisement

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

इस शौक के कारणरण बर्बाद हो रहा है जीवन

पालघर और बोईसर,वसई,विरार,नालासोपारा जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर झुग्गी झोपड़िया है। सुबह 4 बजे के आस पास ऐसे बच्चे बड़ी संख्या में कबार चुनने के लिए निकल पड़ते हैं। हद तो यह है कि बच्चे के साथ बच्चिया भी देखने को मिल जायेगी। कबाड़ बीनने वाले से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चे अजीब किस्म के नशे का शिकार हो रहे हैं। स्कूल जाने की उम्र में ये नौनिहाल सुलेशन (पंचर जोड़ने वाले टयूब में इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ), व्हाइटनर (स्याही से लिखा मिटाने वाला केमिकल) आदि पदार्थो को सूंघकर नशे में धुत हो जाते हैं।औसतन बच्चे इस नशे का शिकार हो रहे हैं। इसमें कहीं ना कहीं वे दुकानदार भी जिम्मेदार हैं जो इन्हें ऐसी पदार्थो की बिक्री करते हैं। ये बच्चे साइकिल की दुकान या फिर किताबों की दुकानों से लेकर छोटे दुकान की गुमटियों पर जाकर सुलेशन या फिर व्हाइटनर खरीदते हैं और उसे कपड़े पर डालकर या पॉलीथिन में भरकर बहुत जोर से सूंघते हैं। ऐसा करने से उन्हें नशा छा जाता है और वे किसी भी कोने में पड़े रहते हैं। अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बोईसर रेलवे स्टेशन पर नशे की आगोश में डूबा एक बच्चा कपड़े को नाक से लगाकर उसे जोर से सूंघता मिला। पूछने पर उसने अपनी उम्र १६ वर्ष बताई। उसकी शारीरिक बनावट देखकर नहीं लगता कि वह १६ वर्ष का है। पूछने पर बच्चे ने बताया कि इसके सेवन के लिए वह राह चलते लोगों से पैसा माग कर इस नशे की लत को पूरा करता है। ऐसे ही न जाने कितने बच्चे आज नशे की मकड़जाल में फंसे है। इन बच्चों के माता-पिता और वयस्क स्वजन रोजी-रोटी की जुगाड़ में व्यस्त रहते हैं और वे बच्चों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से उनके बच्चे विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थो का सेवन करने लगते हैं और वे नशाखोरी की आदत के शिकार हो जाते हैं। जो बाद में नशे की चपेट में आकर अपराध के दलदल में भी फंसते चले जाते हैं। पुलिस के लिए दिक्कत होती है कि ऐसे युवाओं को पकड़ ले जाने के बाद वह हजरत में भी नशे के लिए बेकाबू हो जाता है। पुलिस को डर रहता है कि हजरत में उसने कोई गलत कदम उठा लिया तो पुलिस अधिकारी को लेने का देना ना पड़ जाय।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

अपराध के कई मामले में शामिल

नशे की लत में पूरी तरह डूब जाने के बाद जब लोगों से पैसा इन्हें नहीं मिलता तो यह अपराध की दिशा में आगे बढ़ते हैं। कबार चुनने के नाम पर मौका देख कर घरों से यह सब छोटी मोटी चोरी करते हुए किसी गिरोह के शिकार बन जाते हैं।
समाजसेविका शोभा श्रीवास्तव कहती है, कि सामाजिक स्तर पर परिवार वाले और सामाजिक संगठनों को इसके रोकथाम के लिए आगे आना होगा। जन जागरूकता के माध्यम से ही इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाया जा सकता है। पुलिस को प्रतिबंधित दवाओं और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

क्या कहते हैं चिकित्सक
डॉक्टर प्रशांत पाटील कहते हैं कि नशा किसी रूप में किया जाय वह खतरनाक होता है।यदि कोई बच्चा पहली बार ज्यादा डोज ले लिया तो हृदय गति अनियमित हो जाती है, ब्लडप्रेशर घटता है। बच्चे की मौत भी हो सकती है। सुलेशन, इंक रिमूवर आदि लेने वाले बच्चों में यूफोरिक इफेक्ट आता है और कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती है। नशा बच्चों के तंत्रिका फेफड़े, किडनी, रक्त एवं बोन मैरो को प्रभावित करता है।
स्कूली बच्चों में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही नशे के धंधों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई भी कर रही है।

Panvel bar vandalism: पनवेल में नाइट रायडर्स बार पर मनसे कार्यकर्ताओं का हमला, योगेश चिले समेत 8 लोग गिरफ्तार – पुलिस जांच जारी, राजनीतिक हलकों में हलचल
उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Mumbai local train block update : मुंबई लोकल ट्रेन का Jambo ब्लॉक, 13 घंटे तक ट्रेन सेवा प्रभावित, वीकेंड पर 168 लोकल रद्द
shiv sena dhanush baan symbol dispute: सुप्रीम कोर्ट में अगस्त में तय होगी शिवसेना के ‘धनुष्य-बाण’ चुनाव चिन्ह की अंतिम लड़ाई, ठाकरे गुट ने लगाई निषेध की गुहार
Naigaon में ‘नायगांव-चा पड़वा’ की धूम, 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
TAGGED:Crime newsDrug addictionmumbai newspoor children in drug racket
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 54
Uncategorizedपालघरमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

pericardial effusion: OMG मरीज के हृदय से निकाला गया 400 मिलीलीटर कोलेस्ट्रॉल

dinu
dinu
February 18, 2023
Mahavitran: बिजली के दाम बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने की रोक लगाने की मांग
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
MUMBAI: मानखुर्द में 16 साल के लड़के की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, शौचालय में मिला था शव
बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?