By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Farmers are not getting benefit: किसानों की निकल रही ताकत ,आमदनी पर भारी लागत, ईडी सरकार नहीं कर रही कोई जुगत, प्याज की फसल पर 12 से 13 हजार हो रहा खर्च, किसानों के हाथ में आ रहा केवल 2.49 रुपए
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Farmers are not getting benefit: किसानों की निकल रही ताकत ,आमदनी पर भारी लागत, ईडी सरकार नहीं कर रही कोई जुगत, प्याज की फसल पर 12 से 13 हजार हो रहा खर्च, किसानों के हाथ में आ रहा केवल 2.49 रुपए

कल्याणठाणेनवीमुंबईबिजनेसमुंबईसिटी

Farmers are not getting benefit: किसानों की निकल रही ताकत ,आमदनी पर भारी लागत, ईडी सरकार नहीं कर रही कोई जुगत, प्याज की फसल पर 12 से 13 हजार हो रहा खर्च, किसानों के हाथ में आ रहा केवल 2.49 रुपए

Deepak dubey
Last updated: May 18, 2023 5:57 am
Deepak dubey
Published: April 8, 2023
Share
pic
SHARE

मुंबई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) ने महाराष्ट्र के किसानों (Farmers of maharashtra) को भारी क्षति (Heavy damage) पहुंचाया है। हजारों रुपयों की लागत से की गई खेती तबाह हो गई है। इस आपदा ने किसानों को वित्तीय संकट (Financial crisis to farmers) में लाकर खड़ा कर दिया है। इसी में प्याज का उत्पादन करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य (support price) भी नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि किसान 12 से 13 हजार रुपए की लागत से प्याज की खेती करता है। खेत से 512 किलो प्याज का उत्पादन होता है। लेकिन उसे केवल 100 रुपए कुंतल का भाव मिल रहा है। इस तरह किसान को प्याज की कीमत कुल 512 रुपए मिलती है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसमें भी 40.45 रुपए हमाली, 24.06 रुपए तुलाई, ट्रांसपोर्ट पर 430 रुपए, अन्य खर्च 15 समेत कुल 509.51 रुपए खर्च के बाद किसान के हाथ में केवल 2.49 रुपए आ रहा है। राज्य में परिस्थितियां यह बयां करने के लिए लिए काफी है कि खेती पर भारी लागत लगाने के बावजूद उचित मूल्य न मिलने से किसानों की ताकत निकल रही है। दूसरी तरफ किसानों की इस विकट परिस्थिति को सुलझाने के लिए ईडी सरकार किसी तरह की भी जुगत लगाती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

Advertisement

ऐसे ही एक घटना में 17 फरवरी 2023 की है। सुबह 8 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरगांव में रहने वाले 65 साल के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण ने प्याज की 10 बोरियां एक पिकअप वैन में लादीं और 70 किलोमीटर दूर सोलापुर में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी प्याज मंडी पहुंचे। बोरियों में 512 किलो प्याज था। इसका भाव मिला एक रुपए किलो या 100 रुपए क्विंटल मिला। वहीं प्याज के बदले 512 रुपए तो बन गए लेकिन प्याज को मंडी लाने, ढुलाई और बोरे का खर्च 509 रुपए 51 पैसे आया। सारा हिसाब होने के बाद तुकाराम को घर ले जाने के लिए 2 रुपए 49 पैसे मिले। ये दो रुपए भी चेक के जरिए मिले, जिसे कैश करवाने में 306 रुपए और खर्च करने होंगे।
ऐसी ही कहानी बंडू भांगे नाम के किसान की है। बीड जिले के दाउतपुर गांव में रहने वाले बंडू एक फरवरी 2023 को 825 किलो प्याज लेकर सोलापुर मंडी पहुंचे थे। प्याज का भाव एक रुपए किलो ही था। प्याज के बदले 825 रुपए बने। तुलाई-ढुलाई और भाड़ा मिलाकर कुल 826 रुपए का खर्च आया। बंडू को 825 किलो प्याज के बदले जो रसीद मिली। उसके मुताबिक उन्हें जेब से एक रुपया मंडी वालों को देना था यानी उन्होंने एक रुपए की कमाई की। ये सब तब हो रहा था जब मार्केट में प्याज का भाव 30 रुपए किलो था। राजेंद्र तुकाराम चव्हाण को जिस 512 किलो प्याज के बदले में दो रुपए मिले। वो उनकी महीनों की मेहनत थी। किसानों की आय दोगुना करने के सरकारी दावों के बीच मैं राजेंद्र से मिलने उनके गांव पहुंचा। सवाल यही था कि किसानों को अपनी प्याज के बदले कुछ नहीं मिल रहा, तो ये कौन सा सिस्टम है, जिससे वो आम लोगों के घरों तक पहुंचने में 20 से 30 रुपए किलो हो जाती है।

सड़ने के लिए छोड़ दिया प्याज

किसान राजेंद्र चव्हाण का गांव के बाहरी हिस्से में खेतों के बीच उनका आधा बना हुआ और बिना प्लास्टर का इकलौता मकान है। इसके ठीक बगल में कई क्विंटल प्याज पड़ा था, उसमें से सड़ने की बदबू आ रही थी। राजेंद्र चव्हाण के घर के बाहर कई क्विंटल प्याज पड़ा है। इसे बेचने की बजाय उन्होंने सड़ने के लिए छोड़ दिया, ताकि उसे खाद की तरह इस्तेमाल कर सकें।

रातों को जाग-जागकर उगते हैं फसल

राजेंद्र चव्हाण ने बताया कि मंडी में प्याज की कीमत इतनी कम है कि वहां जाने के बाद हमें जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। इसे उगाने के लिए कई रातें जागकर बितानी पड़ीं, अब उसे फेंकने के अलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा।

मंडी के सिस्टम पर उठाया सवाल

राजेंद्र चव्हाण ने मंडी के सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये जो चेक मिलता है, वो भी 15 दिन बाद ही कैश कराया जा सकता है। आप बताओ कि अगर कोई इमरजेंसी आ जाए, तो हम अपने पैसे ही नहीं निकाल सकते। अनाज के लिए जब मिनिमम सपोर्ट प्राइस है, तो सब्जियों के लिए क्यों नहीं? हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने इस साल प्याज की कम कीमतों को देखते हुए किसानों को एक क्विंटल पर 350 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। लेकिन तुकाराम को इसका भी फायदा नहीं होगा, क्योंकि ये सिर्फ मार्च और अप्रैल में प्याज बेचने वालों को ही मिलेगी।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

Navi Mumbai International Airport inauguration, नवी मुंबई में इतिहास रचने को तैयार देश का नया हवाई द्वार!
योग पर एकजूट हुए विभिन्न, धर्मों के आध्यात्मिक गुरु, विचारों को किया साझा, हाल ही में संपन्न हुआ था राष्ट्रीय योग सम्मेलन
Heart attack while playing cricket : क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 34 वर्षीय युवक की मौत
BMC Election 2026: एनसीपी ने जारी की तीसरी और फाइनल लिस्ट, मुंबई में 94 उम्मीदवार मैदान में
Navi Mumbai bus affected: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए नवी मुंबई की बस सेवा प्रभावित; 250 से अधिक एनएमएमटी बसें तैनात
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newssbji market
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250618 WA0035
मुंबईसिटी

Mumbai local train safety rules: लोकल ट्रेनों के दरवाजे पर बैगधारी यात्रियों की एंट्री बैन, हादसों के बाद रेलवे और RPF सख्त

Deepak dubey
Deepak dubey
June 18, 2025
प्रॉपर्टी हड़पने वाले दाऊद का गुर्गा सलीम फ्रूट सहित पांच गिरफ्तार
कलवा अस्पताल में मरीजों की मौत का मामले की जांच में देरी!, 25 अगस्त बीत जाने के बावजूद पूरी नहीं हुई जाँच, जांच पूरी होने में लगेगा 10 से 12 दिन का समय
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ध्यान दें तो बेघरों की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा- अनिल गलगली
Congress vs Mahayuti: मुंबई में कांग्रेस का बड़ा हमला, महायुति सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?