By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CRIME: दामाद की दरिंदगी का खुलासा, पहले पत्नी और फिर सास की हत्या कर शव को लगाए ठिकाने
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CRIME: दामाद की दरिंदगी का खुलासा, पहले पत्नी और फिर सास की हत्या कर शव को लगाए ठिकाने

कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

CRIME: दामाद की दरिंदगी का खुलासा, पहले पत्नी और फिर सास की हत्या कर शव को लगाए ठिकाने

Deepak dubey
Last updated: July 24, 2023 5:36 am
Deepak dubey
Published: July 23, 2023
Share
IMG 20230723 WA0001
SHARE

मुंबई।(CRIME)उरण के सरदे गांव के पास मिली एक लावारिस लाश की जांच करते हुए उरण पुलिस ने डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है। आरोपी दामाद द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर पहले पत्नी और उसके बाद सास को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को कुचलकर सबूत मिटाने के लिए ठिकाने लगाए जाने का खुलासा हुआ है इस मामले मे आरोपी दामाद और उसके दोस्त को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक सतीश निकम ने दी।

Advertisement

उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि 10 जुलाई को उरण के सरडे गांव रोड पर लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला शव बरामद किया था। महिला के सिर मे गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके लिए उरण पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया। वरिष्ट पुलिस निरीक्षक सतीश निकम, पुलिस निरीक्षक (क्राइम )सूर्यकांत कांबले, एपीआई अनिरुद्ध मिने के टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू किया। इसके साथ ही आस पास के सीसीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की पहचान करने की कोशिश की गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की महिला डोंबिवली की रहने वाली है। उसके घर जाकर पड़ोस के लोगों से पूछताछ किए जाने पर पता चला की महिला को उसके दामाद का फोन आने पर दो जुलाई को शाम 05 बजे पोयनाड, अलीबाग बेटी से मिलने गई है। घटना की जानकारी लेने पर पता चला कि मृत महिला को उसके दामाद ने ही फोन किया था। उसके बाद पुलिस ने जब अलीबाग के पोयनाड में उक्त दामाद की तलाश कर रही थी तब पता चला की मयूरेश अजीत गंभीर अपराधों मे रिकॉर्ड पर एक अपराधी है और वर्तमान में तड़ीपार किया गया है इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की आरोपी ठाणे के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पलावा, खोनी मे है उरण पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों और टीम ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, तलोजा पुलिस स्टेशन ओर पुलिस निरीक्षक, मानपाडा पुलिस स्टेशन और स्टाफ के मदद से जब छापेमारी की गई तो फरार आरोपी मयूरेश अजीत गंभीर और उसके साथी दिलीप अशोक गुंजलेकर मिले। इस दौरान उनसे उक्त अज्ञात महिला के बारे में गहन पूछताछ की। उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार मृत महिला को उसकी बेटी से मिलने के लिए बुलाया और उसे इनोव कार में बैठाकर ठाणे के शिलफाटा ले गए। वहा से कलंबोली, पलास्पे, खारपाडा होते हुए चिरनेर मार्ग पर आने के बाद साई गांव के पास पहुंचने पर आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल से मृतक महिला के सिर में दो गोलियां मारीं। इसके बाद महिला मरने की पुष्टि होने के बाद शव वही फेंक कर कार लेकर भाग गए। जिसके बाद आरोपी को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तर कर कोर्ट मे पेश किए जाने पर पुलिस रिमांड मिला।

रिमांड मे हुआ डबल मर्डर का खुलासा

वरिष्ट पुलिस निरीक्षक सतीश निकम ने बताया कि उक्त रिमांड अवधि के दौरान मयूरेश अजीत गंभीर से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी प्रीति मयूरेश गंभीर को बारिश के मौसम मे घूमने के बहाने अलीबाग बुलाया। अगस्त 2022 में अलीबाग के साज विला, वालांज परोडा, नागांव होटल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद शव को दीपक उर्फ बाबू बजरंग निषाद और अपरार अंदर शेख अपने साथियों के साथ प्रीति के शव को चरमतर नदी, वडाखल, अलीबाग डालकर सबूत नष्ट करने की बात स्वीकार की है| इस तरह आरोपी द्वारा पहले पत्नी उसके 11 महीने बाद सास की हत्या कर डबल मर्डर का खुलासा किया है।

MURDER: हत्या कर  शव पेड़ से लटकाई ,दो गिरफ्तार 

Panvel school controversy: पनवेल स्कूल में गंदगी का सबक: छात्राओं से बाथरूम में धुलवाई गई थालियां, वीडियो वायरल, 3 निलंबित
फ़िल्म ‘योद्धा’ में युवा पैन इंडिया स्टार राशि खन्ना ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने पर क्या कहा!
Maharashtra Assembly fight: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में शर्मनाक घटना: राजनीतिक टकराव ने लिया हिंसक रूप, विधायक आपस में भिड़े
छोटी छोटी बातों पर घर छोड़ रहे बच्चे, सिर्फ पनवेल मे एक वर्ष मे गायब हुए 371 बच्चे
मोबाइल दुकान में युवक ने लगाई फांसी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsuran crimeuran newsuran police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hero image 3
क्राइममुंबई

Film Producer Bungalow Theft: गोवा गए प्रोड्यूसर के बंगले में सेंध, रूबी-हीरा और कार्टियर डायमंड चोरी, ओशिवारा पुलिस ने चोर को दबोचा, 90% माल बरामद

Deepak dubey
Deepak dubey
January 8, 2026
साइरस मिस्त्री की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जारी किया सीट बेल्ट के महत्व का वीडियो
Film review:बढ़िया संदेश देती है फिल्म पंचकृति – फाइव स्टार
Panchavati Express ATM: अब ट्रेन में भी निकलेगा कैश! पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू हुई एटीएम सेवा
औरंगजेब के समर्थन पर अबू आजमी को मिली धमकी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?