Joindia
क्राइमदेश-दुनिया

CRIME: रात में काटा केक, सुबह फांसी पर लटका मिला शव ; मां ने प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप

Advertisement

गोपालगंज।(CRIME) बिहार के गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को अपने जन्मदिन का केक काटने वाली नाबालिग लड़की अगले दिन यानी गुरुवार सुबह फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने इस मामले में मृतक लड़की की मां के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। इसी बीच उन्होंने बुधवार (25 अक्टूबर) को अपना 15वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने दोस्तों को जमकर मिठाइयां खिलाईं। फिर घर आकर केक काटा। लेकिन, गुरुवार सुबह जैसे ही वह फांसी पर लटकी मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लड़की के परिजनों ने उसकी मां के प्रेमी पंकज कुमा पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों को शक है कि पंकज ने लड़की की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जब्त किये। उसके आधार पर मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच चल रही है। खास बात यह है कि इस घटना के बाद से पंकज कुमार फरार है और पुलिस उसकी जांच कर रही है।

मृतक लड़की और उसकी मां एक ही घर में रहते थे। उसकी मां का संदिग्ध आरोपी पंकज के साथ अफेयर चल रहा था। मृतक लड़की की चाची ने पुलिस शिकायत में कहा है कि लड़की की हत्या करने के बाद उन दोनों ने आत्महत्या का नाटक किया।

IPL में गुजरात Vs दिल्ली का मुकाबला: पुणे के MCA स्टेडियम में दिखा दर्शकों में जोश, PHOTOS में देखिए मैच के फैन मोमेंट्स

Advertisement

Related posts

बीमा कर्मियों ने लगाया असंवेदनशीलता का आरोप,27 जुलाई से दो दिवसीय हड़ताल, 58 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Deepak dubey

Filmy dunia:चौथे सीजन के साथ लौटा इंडिया.कॉम का बीएल अवॉर्ड्स 2023

Deepak dubey

MUMBAI DHARAVI: पुनर्वसन को लेकर धारावीकरों में भ्रम, सरकार के खिलाफ आक्रोश

Deepak dubey

Leave a Comment