By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mental illness: मानसिक बीमारियों से जूझ रहे नौजवान ७३.५ फीसदी ने युवाओं ने ‘टेली मानस’ का लिया सहारा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mental illness: मानसिक बीमारियों से जूझ रहे नौजवान ७३.५ फीसदी ने युवाओं ने ‘टेली मानस’ का लिया सहारा

कल्याणदेश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

Mental illness: मानसिक बीमारियों से जूझ रहे नौजवान ७३.५ फीसदी ने युवाओं ने ‘टेली मानस’ का लिया सहारा

Deepak dubey
Last updated: February 1, 2024 3:20 am
Deepak dubey
Published: February 1, 2024
Share
maxresdefault 1
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में टेंशन से पीड़ित नौजवानों की संख्या में बीते कुछ महीनों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आलम यह है कि प्रदेश में 18 से 45 साल के बीच सबसे अधिक लोग जूझ रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बनते जा रहा है। बताया गया है कि करीब 18 से 45 साल के बीच करीब 73.5 फीसदी युवाओं ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए टेली मानस का सहारा लिया है। योजना के लिए शुरू किए गए कॉल सेंटरों के संपर्क क्रमांक पर कॉल करके अपनी समस्याओं को रखकर उसे सुलझाने की कोशिश की है।

उल्लेखनीय है कि बदलती जीवनशैली,अच्छे कॉलेज में दाखिला, नौकरी में काम का तनाव, परीक्षा, बिजनेस में असफलता, करियर की चिंता जैसे कई कारणों से आजकल युवा काफी तनाव में है। लगातार काम में व्यस्त रहनेवाले युवा बेहद थकान महसूस कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहता कि वे मानसिक तनाव में हैं। इस लगातार तनाव के कारण वे मानसिक रूप से कमजोर और उदास हो रहे हैं। अवसाद की स्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्हें इलाज के लिए मनोचिकित्सक के पास जाना जरूरी होता है। लेकिन समाज में आम धारणा है कि मनोचिकित्सक के पास जाने का मतलब है कि व्यक्ति पागल हो गया है। इसलिए बहुत से लोग मनोचिकित्सक के पास जाने से बचते हैं। परिणाम स्वरूप उनकी मानसिक बीमारी बढ़ जाती है। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए शुरू किए गए कॉल सेंटर ‘टेली मानस’ को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। एक साल में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 50 हजार से अधिक नागरिकों ने इस पर संपर्क किया है। इसके साथ ही यह बात सामने आई कि 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं की संख्या अधिक है।

इस आयु के इतने प्रतिशत लोगों ने किया संपर्क

राज्य के 18 से 45 आयु वर्ग के 73.5 प्रतिशत युवाओं, 46 से 64 वर्ष की आयु के 16 प्रतिशत नागरिकों, 13 से 17 वर्ष की आयु के 4.3 प्रतिशत, 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे 1.2 प्रतिशत और 65 वर्ष से अधिक आयु के 4.9 प्रतिशत ने ‘टेली मानस’ केंद्र से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।

इस बीमारी से पीड़ित हैं युवा

युवाओं में अवसाद बढ़ रहा है। इसके बाद सामाजिक और कार्यस्थल तनाव, चिंता, परीक्षण तनाव, असफलता का डर और रिश्ते की समस्याएं बढ़ रही हैं।

एसयु-30 एमकेआय (सुखोई) विमान ने एक जहाज लक्ष्य के खिलाफ ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित-रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण
विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने निकाली जनजागृति रैली
अडानी विल्मर का ‘राष्ट्रीय पोषण माह’
Mumbai metro: मुंबई मेट्रो वन ने त्योहारों के दौरान बढ़ाई परिचालन समय सीमा
Pooja bhatt-mahesh bhatt liplock photoshoot: पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता..! -जब आलिया भट्ट के पापा ने दिया था बेशर्म बयान
TAGGED:Maharashtra newsMaharashtra news mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
pjimage 1
इंफ्ररास्ट्राकचेमुंबईसिटी

Coastal Road Project Mumbai : कोस्टल रोड की जमीन पर बनी 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां, सुरक्षा व्यवस्था को चकमा या साजिश की शुरुआत?

Deepak dubey
Deepak dubey
March 28, 2025
Drug Queen Pagli : मुंबई की ‘ड्रग क्वीन’ ‘पगली’ गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी में एक साल की जेल, कुख्यात रॉमा शेख उर्फ पगली रानी पुरानी MD ड्रग पेडलर
गांव लौटने से मना करना पत्नी के लिए जानलेवा ,सनकी पति ने उतारा मौत के घाट
Shiv Sena will go to Supreme Court against the decision of 227 wards : 227 वार्ड के फैसले के विरोध में शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट, जल्द ही निर्णय की करेंगे घोषणा
इरसालवाडी पीड़ितों का 300 वर्ग मीटर के प्लाट पर होगा पुनर्वसन, सिड़को ने तैयार किया प्लान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?