By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: ऑटो-टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » ऑटो-टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

राजनीतिकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईरोचकसिटी

ऑटो-टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Deepak dubey
Last updated: September 13, 2022 4:57 am
Deepak dubey
Published: September 13, 2022
Share
09rick
SHARE

 

मुंबई । सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किराए में बढ़ोतरी नही किया जा रहा है। ऐसे में अब सिटी टैक्सी यूनियनों ने इस सप्ताह अनिश्चितकालीन टैक्सी और ऑटोरिक्शा हड़ताल का आह्वान किया है। 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी हालिया आवेदन में 10 रुपये बढ़ाने की मांग की है। अगर सरकार की तरफ से ये मांग मान ली जाती है तो ऐसे में लोगों की जेब पर ज़्यादा बोझ पड़ सकता है।इसके साथ ही आंदोलन से शहर में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के महासचिव एएल क्वाद्रोस ने कहा है कि सरकार द्वारा सीएनजी दरों में केवल 6 रूपये कम करने से हमें कोई मदद नहीं मिल रही है क्योंकि सीएनजी की क़ीमतों में 30 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। हर दिन, टैक्सी और रिक्शा चालकों को 250 रुपये से लेकर 300 रुपये तक का नुक़सान हो रहा है क्योंकि किराए और सीएनजी की क़ीमतें एक दूसरे से मेल नहीं खाती हैं। हमने न्यूनतम किराए में 35 रुपये तक संशोधन की मांग की थी।हालांकि मीटर वाली टैक्सियों का न्यूनतम किराया वर्तमान में 25 रुपये है और यूनियन ने मांग की है कि इस किराए को संशोधित कर 35 रुपये किया जाना चाहिए।

आश्वासन के बाद टाल दिया था आंदोलन

पिछले कुछ महीनों में सीएनजी की क़ीमतों में लगभग 70% की वृद्धि हुई है लेकिन किराए पहले वाले ही हैं। इससे ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए गुज़ारा करना मुश्किल हो गया है।इससे पहले, इन यूनियनों ने 1 अगस्त को हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि, सरकार द्वारा किराए में संशोधन के आश्वासन के बाद इसको टाल दिया गया था।अगस्त महीने में महानगर गैस ने सरकार से घरेलू स्तर पर उत्पादन किए गए प्राकृतिक गैस के आवंटन में वृद्धि के बाद रसोई ईंधन पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और ऑटोमोबाइल ईंधन कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की क़ीमतों में कटौती की थी।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएनजी की क़ीमत 4 रुपये प्रति मानक घन मीटर से घटाकर 48.50 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है जबकि सीएनजी की क़ीमत 6 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है।

सीएनजी इस्तेमाल से 48 प्रतिशत की बचत

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कहा कि दरों में संशोधन के बाद सीएनजी के उपयोग से वाहन मालिक को वित्तीय राजधानी में ईंधन लागत पर 48 प्रतिशत की बचत करने में मदद मिलेगी।पीएनजी इस्तेमाल करने वालों की बात करें तो सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक ईंधन एलपीजी की तुलना में ये बचत 18 प्रतिशत होगी।

सीएनजी के कीमतों में वृद्धि लेकिन किराया वही

मुंबई में क़रीब 48,000 टैक्सी चालक हैं और क़रीब दो लाख ऑटो रिक्शा चालक हैं।मुंबई टैक्सी-ऑटो यूनियनों का कहना है कि मार्च 2021 में अंतिम किराया संशोधन किया गया था। इसके बाद से ईंधन की क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई लेकिन किराया में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

‘ठाकरे ने दो आदमी भेजे हैं पवार के पास और…’, 2019 के मुख्यमंत्री पद को लेकर शिंदे का अब तक का सबसे बड़ा सीक्रेट धमाका!
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन दौरा, परियोजना में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
MUMBAI ENTRY POINT: टोल का झोल 2027 तक रहेगा जारी! कोस्टल रोड पर भी टोल का विचार, ५५ पुलों के निर्माण खर्च का तिगुना वसूली
Akshara Singh : सिंह हूं मैं, ‘एक बार थूक दिया तो चाटती नहीं’, अक्षरा ने ‘पवन’ की निकाल दी हवा
Hina Khan fashion show 2025: हिना खान बनीं हिम्मत की मिसाल: रैंप पर लड़खड़ाईं, फिर भी मुस्कराकर बढ़ीं आगे”
TAGGED:Maharashtra newsmumbai auto rikshawmumbai newsMumbai taxi men union
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240718 WA0016
इवेंटनवीमुंबईराजनीति

Devesh thakur : सीतामढी में बनेगा भव्य जानकी मन्दिर , विकास कार्य शुरू- देवेश ठाकुर

Deepak dubey
Deepak dubey
July 19, 2024
Uddhav Thackeray attacks the government: उद्धव ठाकरे का सरकार पर हमला, कहा गुंडों की सरकार, ‘मिर्ची’ पर सरकार को दिया पत्र
Hydraulic car parking: हाइड्रोलिक कार पार्किंग से हो जाए सावधान,ले रही हैं जान!, मई महीने में दो घटनाएं,
Women biker rally Mumbai: पारुल पद्माकर नांदेकर की अगुवाई में साउथ बॉम्बे वुमेन्स रैली ‘सशक्त पहिए’ संपन्न, कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन (CPRA) की अनूठी पहल
Police medical checkup became easier: पुलिसवालों की मुश्किलें होंगी आसान, निजी अस्पतालों में भी होगी मेडिकल जांच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?