By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की

इवेंटकल्याणक्राइमखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की

Deepak dubey
Last updated: August 18, 2022 7:46 am
Deepak dubey
Published: August 18, 2022
Share
IMG 20220818 WA0018
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी के देश से विदेशी प्रभाव कम करने के आहावान को अमली जामा पहनाने का कैट का आग्रह

Advertisement

मुंबई । ऐसे समय में जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में किसी भी प्रकार के विदेशी प्रभाव से देश को मुक्त करने का आह्वान किया है उसी संदर्भ में कैट ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान के अनुसरण के पहले कदम के रूप में देश का खुदरा व्यापार, जो वैश्विक खुदरा दिग्गजों और ई-कॉमर्स कम्पनियों से जल्द मुक्त करने की माँग किए जाने की जानकारी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के महानगर मुंबई प्रांत के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने दी है उन्होंने बताया कि ये भारत विदेशी कम्पनियाँ देश की छोटी विनिर्माण इकाइयों और व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस संदर्भ में कैट ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में सियाम मैक्रो पब्लिक कंपनी लिमिटेड के स्वामित्व वाले लॉट्स होल्सेल पर एफडीआई और फेमा से संबंधित कानूनों के घोर उल्लंघन और जींएसटी कानून के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं।।सियाम मैक्रो को थाईलैंड के सीपी समूह की कंपनी है जो भारत में मेट्रो कैश एंड कैरी खरीदने की कोशिश कर रहा है।लॉट्स एवं मेट्रो द्वारा कैश एंड कैरी व्यवसाय की आड़ में बीटूसी व्यवसाय को खुले तौर पर संचालित करने को कैट ने फेमा और जीएसटी कानूनों का पूर्ण उल्लंघन बताया है। कैट ने सरकार से इस कानून का उल्लंघन करने वाले मामले पर तत्काल संज्ञान लेने और कानूनों के अनुसार लॉट्स के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह कैट ने किया है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इन बड़ी वैश्विक कंपनियों की अवैध प्रथाओं के परिणामस्वरूप लाखों छोटी किराना दुकानें बंद हो गई हैं, जो सीमित संसाधनों के साथ संगठित अवैध मल्टी-ब्रांड खुदरा व्यापार से नहीं लड़ सकती हैं जो लॉट्स जैसी कंपनियों द्वारा कैपिटल डंपिंग और प्रीडेटरी प्राइसिंग पर आधारित हैं।यह अत्यंत खेदजनक है कि सियाम मैक्रो सुधारात्मक कार्रवाई करने के बजाय, मेट्रो एजी को खरीदने की योजना बना रहा है, जो पिछले कई वर्षों से एफडीआई नीति/फेमा के पूर्ण उल्लंघन पर निर्मित व्यवसाय को बेचकर भारत से बाहर निकलने की कोशिश में है।व्यापारी नेताओं ने आगे कहा कि इस तरह सियाम मैक्रो, जो खुद कानून का एक बड़ा उल्लंघनकर्ता है, एक अन्य विदेशी कंपनी को देश से बाहर निकलने का रास्ता प्रदान करेगा, जिसने अपने अवैध व्यवसाय के आधार पर और छोटे व्यापारियों और किराना दुकानों की कीमत पर अपना मूल्यांकन अर्जित किया है।।

शंकर ठक्कर ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और वाणिज्य मंत्रालय को मामले की जांच करानी चाहिए और सियाम मैक्रो को बिक्री के माध्यम से मेट्रो एजी को होने वाले अवैध लाभ रोकना चाहिए। भारत सरकार को इन विदेशी कंपनियों को भारत को हल्के में लेने से रोकना चाहिए।

कैट के महानगर महामंत्री तरुण जैन ने कहा कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां जो खुदरा क्षेत्र में काम कर रही हैं, उन्हें कानूनों का कोई डर नहीं है और वे नियमों और कानूनों के घोर उल्लंघन में लगी हुई हैं। संहिताबद्ध नियमों की अनुपस्थिति, राष्ट्रीय खुदरा नीति और ई-कॉमर्स नीति ने इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को एक स्वतंत्र और अनियंत्रित मार्ग दिया है, जो वे अपनाना चाहते हैं। इसलिए ई-कॉमर्स नीति और नियम लाने की तत्काल आवश्यकता है।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मेट्रो इंडिया 2003 में भारत में कैश एंड कैरी / थोक प्रारूप शुरू करने वाला पहला खिलाड़ी था और अब 6,700 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक राजस्व और बड़ा मुनाफा कमाने वाले 31 स्टोरों का एक नेटवर्क संचालित करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेट्रो-जर्मनी भारत के कारोबार को बेचने और भारत में अपने निवेश पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाना चाहता है और थाईलैंड के सीपी ग्रुप, जो भारत में बहुत सारे थोक समाधानों का मालिक है, मेट्रो इंडिया को खरीदने की योजना बना रहा है।

कैट के महानगर वाइस चेयरमैन दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि उपभोक्ताओं को फर्जी कार्ड जारी करके और सीधे अंतिम ग्राहकों को बेचकर, लॉट्स इंडिया ने सबसे मौलिक एफडीआई विनियमन का उल्लंघन किया है कि विदेशी कंपनियां भारत में बीटूसी खुदरा व्यापार नहीं कर सकती हैं।

कैट ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 13 के अनुसार भारत में लॉट्स के टर्नओवर के कम से कम तीन गुना का जुर्माना लगाने का आग्रह किया है। दोनों व्यापारी नेताओ ने विभिन्न जीएसटी उल्लंघनों के लिए भी लॉट्स पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि डे-कार्ड और ऐड-ऑन कार्ड के माध्यम से लॉट्स उस व्यक्ति के नाम पर बिक्री रिकॉर्ड कर रहा है जिसका जीएसटी पंजीकरण बिलिंग के लिए उपयोग किया जाता है जबकि वास्तविक खरीद अंतिम उपभोक्ता द्वारा की गई है और इसलिए ये जीएसटी पंजीकरण का फर्जी इस्तेमाल है। मूल प्राथमिक कार्ड धारक को यह भी पता नहीं चलेगा कि उसके प्राथमिक कार्ड पर ऐड ऑन कार्ड जारी किए गए हैं। लॉट्स वास्तव में उन खुदरा ग्राहकों को प्रोत्साहित करता है जो दुकान पर ऐड ऑन कार्ड लेने के लिए आते हैं।समय आ गया है जब घरेलू खुदरा व्यापार और ई-कॉमर्स स्पेक्ट्रम को विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विभिन्न प्रकार के कुप्रथाओं से बचाने की आवश्यकता है।

CCTV in schools Maharashtra: राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Atal Setu toll free EV: अटल सेतु पर ई-वाहनों को टोल से राहत: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आज से लागू
उत्तरकाशी में हादसे के बाद अलर्ट पर कोंकण रेलवे, सुरंगों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला!
MUMBAI : कामा अस्पताल में शुरू होगा राज्य का पहला आईवीएफ सेंटर , जून से शुरू होगा मुफ्त उपचार
Mumbai bomb blast threat: मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर
TAGGED:#pmnarendramodimaharashtra latest newsmaharashtra.maut chairmen dilip maheshwarimumbai latest newsnavi mumbai bjpnavi mumbai latest newsnavi mumbai newsshanker thakkerthane latest news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
uday samant 202310111408117392 H@@IGHT 429 W@@IDTH 696
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबई

Corruption : रत्नागिरी में उदय सामंत का 80 करोड़ का ‘डामर’ घोटाला, फर्जी बिल बनाकर हड़पे रकम!

Deepak dubey
Deepak dubey
October 22, 2023
AMERICA : छह साल के बच्चे ने क्लास में की फायरिंग, अभिभावकों और शिक्षकों में बढ़ा  तनाव 
State government: सरकारी कार्यालयों में तीन लाख पद खाली, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आक्रामक, जल्द करेंगे आंदोलन
Vidyavihar Railway Bridge: 30 सितंबर, 2023 तक पूर्ण होगा विद्याविहार रेलवे ब्रिज का निर्माण, 11.21 करोड़ की बढ़ोतरी, दो बार विस्तार, 1 रुपये का जुर्माना नहीं, मध्य रेलवे को 35.91 करोड़ का भुगतान किया गया
शिंदे – फडणवीस सरकार, गुजरात के एजेंट! :नाना पटोले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?