Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

‘The Kashmir Files’ चंडीगढ़ में हो टैक्स फ्री: भाजपा शासित 4 राज्य कर चुके हैं टैक्स मुक्त; शहर की सांसद के पति लीड रोल में

Advertisement

[ad_1]

Hindi NewsLocalChandigarh’The Kashmir Files’ To Be Tax Free In Chandigarh, 4 BJP Ruled States Have Become Tax Free; City MP’s Husband In Lead Role

Advertisement

चंडीगढ़4 घंटे पहले

कॉपी लिंकशहर की सांसद किरण खेर के पति इस फिल्म में लीड रोल में हैं। चंडीगढ़ में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। - Dainik Bhaskar

शहर की सांसद किरण खेर के पति इस फिल्म में लीड रोल में हैं। चंडीगढ़ में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है।

कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार और नरसंहार की घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को चंडीगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। यह मांग चंडीगढ़ भाजपा ट्रेनिंग विभाग के संयोजक और पूर्व नगर निगम पार्षद ने उठाई है। पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने इसके लिए शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित को एक मांगपत्र भी दिया है। इससे पहले भाजपा शासित 4 राज्यों में फिल्म को एंटरटेनमेंट टैक्स मुक्त कर दिया गया है।

पूर्व पार्षद ने प्रशासक को बताया है कि 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और उनके पलायन की सच्ची घटना पर यह फिल्म बनी है। यह आने वाली पीढ़ी को एक सबक देती है। देश भर में इस फिल्म की प्रशंसा हो रही है। ऐसे में जनहित में चंडीगढ़ में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की गई है। यह फिल्म के प्रमोशन और चंडीगढ़ के निवासियों को यह फिल्म देखने के लिए प्रेरित करेगा।

इन चार राज्यों में फिल्म हो चुकी है टैक्स मुक्त

फिल्म को कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा की सरकारों ने टैक्स फ्री किया था। इन चारों राज्यों में ही भाजपा की सरकार है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोमाई, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया (ट्वीटर) पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की जानकारी दी थी।

कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर बनी फिल्म की टीम के साथ नरेंद्र मोदी।

कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर बनी फिल्म की टीम के साथ नरेंद्र मोदी।

शहर की सांसद के पति लीड रोल में हैं

इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। 11 मार्च को फिल्म रीलिज हुई थी। फिल्म में लीड रोल में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। इससे पहले अफवाह उड़ी थी कि कपिल शर्मा ने अपने शो में इस फिल्म की प्रमोशन करने से मना कर दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात पर विवाद बढ़ने पर कपिल शर्मा ने सफाई देते हुए इसे झूठ बताया था। वहीं इसके बाद द कश्मीर फाइल्स की टीम की प्रधानमंत्री के बाद तस्वीर आई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम

Deepak dubey

CRIME: बंदूक की नोक पर नाबालिग की धर्म परिवर्तन की कोशिश, दो युवकों को किया गिरफ्तार

Deepak dubey

Big Show for MSMEs “India “SME Manufacturing Summit” held in Mumbai with huge participation of Indian MSMEs

Deepak dubey

Leave a Comment