By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: एक महीने में शुरू होगा, महालक्ष्मी में पशु चिकित्सा अस्पताल, पशुओं का नवीनतम और अत्याधुनिक तरीके से होगा उपचार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » एक महीने में शुरू होगा, महालक्ष्मी में पशु चिकित्सा अस्पताल, पशुओं का नवीनतम और अत्याधुनिक तरीके से होगा उपचार

कल्याणदेश-दुनियामुंबई

एक महीने में शुरू होगा, महालक्ष्मी में पशु चिकित्सा अस्पताल, पशुओं का नवीनतम और अत्याधुनिक तरीके से होगा उपचार

Deepak dubey
Last updated: January 4, 2024 7:18 am
Deepak dubey
Published: January 4, 2024
Share
bmc elections 16550915014x3 1
SHARE

अस्पताल शुरू करनेवाली देश की पहली मनपा बनेगी मुंबई मनपा

Advertisement

मुंबई। महालक्ष्मी में मनपा पशु चिकित्सालय(animal Hospital)शुरू करेगी और अगले महीने के भीतर पालतू जानवरों को यहां नवीनतम और अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से उपचार मिल सकेगा। मुंबई मनपा और टाटा ट्रस्ट के बीच ‘निर्माण, उपयोग और हस्तांतरण’ के सिद्धांत पर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस तरह से अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय खोलने वाली मुंबई मनपा देश की पहली मनपा होगी। बताया गया है कि अस्पताल में 325 छोटे पशुओं के उपचार की क्षमता होगी। इस बीच प्रशासन ने कहा कि अस्पताल के उद्घाटन से पहले इलाके में अतिक्रमण को जल्द हटाने का निर्देश दिया गया है।
राज्य पशुधन जनगणना के अनुसार मुंबई मनपा की सीमा में कुल 115448 पालतू जानवर हैं, जिसमें गाय-भैंस, बकरी-भेड़, मुर्गियां, कुत्ते आदि शामिल हैं। इसमें पालतू कुत्तों की संख्या 35,572 और आवारा कुत्तों की संख्या 95,174 है। इन कुत्तों की प्रजनन दर और प्रजनन क्षमता पर गौर करें तो वर्तमान में मनपा सीमा में 70 हजार आवारा और 80 हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं। मनपा ने इन जानवरों के इलाज और इनसे इंसानों में होनेवाली बीमारियों को रोकने के लिए एक पशु अस्पताल शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में मनपा के पास खार में केवल एक पशु चिकित्सालय है। इसके अलावा शहर के भीतर लगभग 200 निजी पशु चिकित्सालय हैं, जबकि मुंबई सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल संस्था का परेल में जानवरों का एक निजी अस्पताल है। हालांकि आम लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकते, ऐसे में इनके लिए मनपा का पशु चिकित्सालय फायदेमंद साबित होगा। यह अस्पताल टाटा संस्था द्वारा बनाया और चलाया गया, तो भी इस स्थान का स्वामित्व मनपा के पास ही रहेगा। लोअर परेल डिवीजन, सी.एस. क्रमांक. 2 में आर्थर रोड जेल के पीछे महालक्ष्मी में ‘विकास प्रारूप-2034’ के अनुसार पशु चिकित्सालय के लिए आरक्षित 4340.19 वर्ग मीटर का भूखंड ‘टाटा’ को आवंटित किया गया है।

ऐसे होंगे नियम व शर्तें

अस्पताल का निर्माण, रखरखाव, सेवा उपलब्धता सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अस्पताल के संचालन का मार्गदर्शन करने के लिए मनपा के अधिकारियों की एक सुकाणु समिति होगा। घायल, बीमार, आवारा जानवरों का मुफ्त इलाज होगा। गरीबी रेखा से नीचे के पालतू जानवरों के मालिकों को छूट रहेगी। आवारा जानवरों के लिए 24 घंटे मुफ्त एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगा। मनपा टाटा को पहले 30 साल और फिर 30 साल के लिए कुल 4340.19 वर्ग मीटर जमीन देने पर विचार करेगी।

ये मिलेंगी सुविधाएं

इस अस्पताल की क्षमता 300 छोटे जानवरों की होगी। इस स्थान पर सर्जिकल, मेडिकल, गायनोकोलॉजी, दुर्घटना और आपातकालीन वार्ड, आईसीयू, एसीसीयू, कैंसर रोगी वार्ड, बर्न और स्किन वार्ड, ओपीडी मेडिसिन-ओपीडी सर्जरी, सीटीस्कैन, एमआरआई, रेडियोलॉजी सोनोग्राफी, ब्लड बैंक, एम्बुलेंस, डायलिसिस सेंटर जैसी नवीनतम सुविधाएं होंगी।

CRIME: पुलिस के हत्थे चढ़े खाकी वर्दीधारी लुटेरे
Mumbai Airport plane collision: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, दो विमानों के विंग आपस में टकराए; DGCA ने शुरू की जांच
RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त
प्रॉपर्टी विवाद मे बेसबॉल बैट से हमला कर पत्नी की हत्या, भाई को किया घायल 
रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Murder title
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: वाशी रेलवे स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका…

Deepak dubey
Deepak dubey
April 25, 2023
विपक्ष के नेता पद के लिए शर्त नहीं, हम करेंगे दावा – भास्कर जाधव
ड्राइवर के साथ पत्नी का अवैध संबंध ,बिल्डर पति की कराई हत्या
Odisha train accident: ओडिशा रेल हादसा:सुरक्षा के नाम पर हो रहा खिलवाड़, वार्निंग सिस्टम से बच सकती थी यात्रियों की जिंदगी
Model Leni Klum : कौन है वो 20 साल की मॉडल ? जो अमेरिकन – जर्मन फैशन क्षेत्र में हलचल मचा रही है.
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?