By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI : ट्यूमर से जा सकती जान,नई तकनीक बनी वरदान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI : ट्यूमर से जा सकती जान,नई तकनीक बनी वरदान

देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

MUMBAI : ट्यूमर से जा सकती जान,नई तकनीक बनी वरदान

Deepak dubey
Last updated: December 21, 2022 2:54 pm
Deepak dubey
Published: December 21, 2022
Share
SHARE

मुंबई । दिल में ट्यूमर होने पर पहले मरीजों को घंटों कार्डियक सर्जरी डिपार्टमेंट के बाहर इंतजार करना पड़ता था। लेकिन मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी ने इसे बीमारी को दूर करने के प्रयासों को और आसान कर दिया है। इसी क्रम में यमन की रहने वाली 34 वर्षीय महिला के मेडिकल रिपोर्ट में दिल के भीतर एक ट्यूमर का पता चला, जो आकार में 6 सेमी तक बढ़ने से जानलेवा हो गया था। ऐसी स्थिति में समय रहते उसकी सर्जरी कर चिकित्सकों ने जान बचा ली।
भागमभाग भरी जिंदगी में पता ही नहीं चलता कि आपके शरीर के अंदर ऐसी कौन सी हलचल चल रही है जिससे कब, कहां और कैसी परेशानियों का सामना करने पड़ सके।ऐसी स्थिति में तकनीक न हो तो आदमी को बचाना संभव नहीं होता। रोज हर दिन ने नए तकनीक के ईजाद की वजह से अब लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है। बशर्ते आप वक्त रहते डॉक्टर के पास पहुंच जाए। आज तकनीक के कारण ही कई ऐसे हृदय बीमारी से पीड़ित मरीज मिल जाएंगे, जिनकी वजह से उनकी जान बच पाई है। ऐसे ही एक मामले में यमन की रहनेवाली अफीना (34) को तेजी से सांस लेने के कारण चलने या अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों में कठिनाई का अनुभव हुआ। चिकित्सा जांच में कार्डियक ट्यूमर का निदान किया। डॉक्टर ने भी ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी की सलाह दी। लेकिन यमन में कोई भी डॉक्टर इस जोखिम भरे सर्जरी को करने के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार महिला स्थानीय डॉक्टर की मदद से परेल के ग्लोबल अस्पताल पहुंच गई| सीवीटीएस और हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट सर्जन. डॉ चंद्रशेखर कुलकर्णी का कहना है कि शुरू में एक 2डी इकोकार्डियोग्राम से पता चला कि हार्ट के अंदर 6 सेंटीमीटर का एक बड़ा ट्यूमर है। इस ट्यूमर को देखते हुए ओपन हार्ट सर्जरी बहुत जोखिम भरी होती। ऐसी स्थिति में सर्जिकल चुनौती पर मात करने के लिए मिनिमली इनवेसिव थोरैक्टोमी को चुना गया। तेजी से रिकवरी, मामूली निशान और जटिलताओं से बचने के लिए केवल 8 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

Advertisement

कैथेटर डालकर किया जाता है सिटी स्कैन

उन्होंने कहा कि इंटरवेंशनल रेडियॉलजी के जरिए सीने में कैथेटर डालकर सीटी स्कैन के जरिए दिल के ट्यूमर का पता लगाया जाता है। इसके बाद उसे बाहर निकाल लिया जाता है। इससे हार्ट और उसके आस-पास मौजूद दूसरे नर्व और ऑर्गन पर कोई असर भी नहीं पड़ता है। इस प्रोसिजर को मेडिकल भाषा में कार्डियक एंजियोसारकोमा कहते हैं।डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि कार्डिएक ट्यूमर बहुत ही दुर्लभ है। इससे पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार के कार्डियक ट्यूमर का निदान इकोकार्डियोग्राम द्वारा किया जाता है। कार्डियक ट्यूमर का निदान होने के बाद प्रारंभिक सर्जरी की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे स्ट्रोक और दिल की विफलता जैसी जानलेवा जटिलताएं भी हो सकती हैं।

MOVIE: नेहाश्री की भोजपुरी फ़िल्म ‘पडोसन’ को पहले दिन ही मिला शानदार रेस्पॉन्स, महिलाएँ भी थियेटर का कर रही हैं रुख
School bus accident: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस हुई पलटी, दो की मौत 50 घायल
Cyber Fraud: यौन उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 71 लाख की साइबर ठगी, फर्जी CBI अधिकारी बनकर किया बड़ा खेल
घूर रहा था… लेली जान
NAVI MUMBAI: दीघा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर रेल राज्य मंत्री दानवे के साथ  बैठक
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
joindia
दिल्लीदेश-दुनियामुंबईसिटी

RAILWAY: रेलवे की मैनुअल वर्क यात्रियों के लिए घातक !, कर्मचारियों की गलतियां ले रही है जान, पहले भी घटते घटते बची है ऐसी घटना

Deepak dubey
Deepak dubey
June 5, 2023
World Hypertension Day 2025: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करना बहुत इजी, 10 आसान टिप्स बदल देगा जीवनशैली – डॉ. अनिलकुमार सिंगल
Manipur violence: मणिपुर पहुंचा “इंडिया” का शिष्टमंडल
सांगली: माथाडी बोर्ड कांग्रेस कमेटी ने Vikram Balasaheb Waghmode को किया सम्मानित
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन दौरा, परियोजना में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?