By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: OMG! दिल की दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित, डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक की जान बचाई , हिंन्दुस्थान और अफ्रीका में ही मिलता है रोग ,10 लाख में से एक हो सकता है ग्रसित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » OMG! दिल की दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित, डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक की जान बचाई , हिंन्दुस्थान और अफ्रीका में ही मिलता है रोग ,10 लाख में से एक हो सकता है ग्रसित

देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईरीडर्स चॉइससिटी

OMG! दिल की दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित, डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक की जान बचाई , हिंन्दुस्थान और अफ्रीका में ही मिलता है रोग ,10 लाख में से एक हो सकता है ग्रसित

Deepak dubey
Last updated: December 21, 2022 3:04 pm
Deepak dubey
Published: December 21, 2022
Share
ac27f988 5f6a 11ed a886 4f0eae2e705f 1667914811708
SHARE

मुंबई । मनपा द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने दिल की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक युवक की जान समय रहते बचा लिया। चिकित्सकों का कहना है कि इस मामले में सबमायट्रल एन्युरिसम के शिकार युवक ने थोड़ी और देर किया होता तो उसे बचा पाना संभव नहीं था, क्योंकि यह बीमारी का आखिरी चरण होता है। फिलहाल युवक अब खतरे से बाहर है और तेजी से रिकवरी कर रहा है। दूसरी तरफ चिकित्सकों का यह भी कहना है कि हृदय की यह दुर्लभ बीमारी केवल हिंदुस्थान और अफ्रीका में ही मिलता है। साथ ही 10 लाख लोगों में से कोई एक इसका शिकार हो सकता है।

मुंबई के गोवंडी में रहने वाले 25 वर्षीय युवक शाफत अली मोहम्मद हनीफ को दो सप्ताह से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में वह इलाज कराने नजदीकी डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जांच की तो युवक के दिल में समस्या दिखाई दी। उसने युवक को आगे की इलाज के लिए मनपा के केईएम अस्पतला में जाने की सलाह दी। युवक के केईएम अस्पताल के हृदयरोग विभाग में पहुंचते ही वहां कार्यरत चिकित्सकों ने एंजियोग्राफी के साथ इको और कुछ जांच की तो पता चला कि उसके दिल के निचले बाएं हिस्से की परत कमजोर हो गई है और वह गुब्बारे जैसे फुग रहा था, जिसे चिकित्सकीय भाषा में सबमायट्रल एन्युरिसम टाईप ३ कहते हैं। यह बीमारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी। साथ ही यह किसी समय भी फुट सकती थी। इसलिए बिना देर किए उसे हार्ट सर्जरी विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया।

तत्काल सर्जरी का किया गया फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए हार्ट सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. बालाजी ऐरोनी ने तुरंत सर्जरी कराने का फैसला किया। सुबह 11.30 बजे शुरू की गई सर्जरी शाम 7.40 बजे तक चलती रही। आठ घंटे के ऑपरेशन के दौरान हनीफ के दिल के गुब्बारे को बोवाइन पेरिकार्डियम की मदद से अंदर से बंद कर दिया गया। डॉ. ऐरोनी ने कहा कि दिल तक पहुंचा गुब्बारा बाई ओर स्थित कमजोर हुए परत के वाल्व के नीचे था। इससे यह वॉल्व चोटिल हो गया था। फिलहाल इस वॉल्व को ठीक कर दिया गया है। साथ ही युवक की स्थिर हुए हालत को देखते हुए विशेष चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

खर्चीला है इलाज

डॉ. ऐरोनी के मुताबिक दिल में मिला गुब्बारा एक बहुत ही दुर्लभ किस्म की बीमारी है। यदि गुब्बारे से हृदय में आया रक्त एकत्रित हो जाए, तो हृदय में रक्त का थक्का बन जाता है और पूरे शरीर में फैल जाता है। इससे अंगों में लकवा या गैंग्रीन होने की भी संभावना होती है। यह रोग जन्मजात अथवा संसर्गजन्य होता है, जो आमतौर पर भारत और अफ्रीका में पाया जाता है।

केईएम में दस सालों में चौथी सर्जरी

उन्होंने कहा कि इसका इलाज काफी खर्चीला है। प्राइवेट अस्पतालों में इसपर 10 से 12 लाख रुपए तक खर्च आ सकता है। हालांकि केईएम अस्पताल में यह सर्जरी महात्मा फुले योजना के तहत की जाती है। इसलिए यहां केवल एक लाख रुपए में ही सर्जरी हो जारी है। डॉ ऐरोनी ने कहा कि अस्पताल में बीते 10 सालों की अवधि में यह चौथी सर्जरी थी।

Uddhav Thackeray: भविष्य में साथ मिलकर नहीं लड़े तो देश में होगी हिटलरशाही
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में नवनीत राणा को झटका कोर्ट ने खारिज की अर्जी
mumbai Drugs peddler on police radar: पुलिस के रडार पर ड्रग्स पैडलर, 160 लोगों पर हो चुकी है कार्रवाई
BMC action against contractors: मुंबई में निर्माण से उड़ती धूल पर मनपा का एक्शन! 1,867 ठेकेदारों को नोटिस, 901 साइटों पर लगा ब्रेक
Complaint filed in Ahmedabad against Deputy Chief Minister of Bihar: गुजरातियों को ठग’ कहने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में शिकायत दर्ज
TAGGED:KEM hospitalMaharashtra newsmumbai newsthane
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240819 WA0027
देश-दुनियामुंबई

रक्षाबंधन पर बहन ने किडनी देकर की भाई की रक्षा

Deepak dubey
Deepak dubey
August 19, 2024
कोस्टल रोड से ‘महाबचत’: 70:30 के अनुपात में समय और ईंधन की बचत
BMC new guideline to save trees: विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से नष्ट हो रहे हैं वृक्ष, मनपा उद्यान विभाग ने बनाया गाइडलाइन, ..ताकि वृक्षों को कमजोर होकर गिरने से बचाया जा सकें
earthquake: 6.8 तीव्रता का आया भूकंप, 32 लोगों की मौत और 38 घायल, हिल गया तिब्बत
CRIME: पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान  महिला ने दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?