By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI : भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी कि पाँचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ की सुपुर्दगी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI : भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी कि पाँचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ की सुपुर्दगी

इवेंटकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI : भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी कि पाँचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ की सुपुर्दगी

Deepak dubey
Last updated: December 20, 2022 2:24 pm
Deepak dubey
Published: December 20, 2022
Share
IMG 20221220 WA0004
SHARE

मुंबई। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (“एमडीएल”) ने भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भरता’ ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को जारी रखते हुए, परियोजना पी- 75 की पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी की सुपुर्दगी 20 दिसंबर 2022 को भारतीय नौसेना को की। कुछ समय पश्चात इसे आईएनएस वागीर के रूप में भारतीय नौसेना में कमीशन किया जाएगा। स्वीकृति दस्तावेजों पर आज वाईस एडमिरल नारायण प्रसाद, एवीएसएम, एनएम, आईएन (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमडीएल एवं रियर एडमिरल सी रघुराम, वीएसएम, चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक), पश्चिमी नौसेना कमान ने कमांडिंग ऑफिसर (नामित) कमांडर एस दिवाकर, एमडीएल निदेशकगण एवं एमडीएल में नौसेना के कार्मिकों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

Advertisement

वागीर की लॉन्चिंग 12 नवंबर 2020 को कि गई थी। इसे युद्ध योग्य पनडुब्बी बनाने हेतु एवं इसकी सुपुर्दगी सुनिश्चित करने के लिए इसके एक वर्ष से अधिक समय तक बहुत व्यापक और कठोर परीक्षण और ट्रायल किए गए है।

इस अवसर पर बोलते हुए, एमडीएल के सीएमडी ने कहा कि वागीर की सुपुर्दगी के साथ, भारत ने एक पनडुब्बी निर्माण राष्ट्र के रूप में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत किया है और एमडीएल भारत के अग्रणी शिपयार्डों में से एक के रूप में सभी आयामों में भारतीय नौसेना की क्षमता और सामर्थ्य आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरा है। कलवरी, खंडेरी, करंज, वेला और अब वागीर पनडुब्बी की सुपुर्दगी ने पनडुब्बी निर्माण करने वाले देशों के विशेष समूह में भारत की सदस्यता को प्रमाणित किया है।

सीएमडी ने आगे उल्लेख किया कि स्कॉर्पीन पनडुब्बी का निर्माण वास्तव में एमडीएल के लिए एक चुनौती थी, क्यूंकी सभी कार्य कम जगहों में करने से सरलतम कार्यों की जटिलता तेजी से बढ़ी थी। इस जटिलता को कठोर मंजूरी और सहनशीलता के कारण और बढ़ा दिया गया था, जिसे निर्माण अवधि के दौरान हासिल करने और बनाए रखने की आवश्यकता थी। हालांकि, गुणवत्ता या निष्पादन में कोई समझौता किए बिना, इन चुनौतियों का सामना सीधे तौर पर किया गया और एमडीएल द्वारा सफलतापूर्वक दूर किया गया।

स्कॉर्पीन में उपयोग की गई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी ने बेहतर स्टील्थ सुविधाओं को सुनिश्चित किया है (जैसे एडवांनस्ड एकाउस्टिक एबसार्बशन टेक्नीक, लो रेडिएटेड न्वाएज लेवल्स, हाइड्रो- डाइनमिकली ऑपटीमाइजड शेप इत्यादि) और प्रीसिशन गाइडेड वेपन का उपयोग करते हुए दुश्मन पर गंभीर आक्रमण करने की क्षमता रखता है। आक्रमण टोरपीडोस और ट्यूब लॉनच्ड एंटि- शिप मिसाइल दोनों के साथ पानी में और सतह पर किया जा सकता है। पानी में इसकी यह विशेषता, स्टील्थ को एक शक्तिशाली मंच प्रदान करता है। ये स्टील्थ विशेषताएँ अधिकांश पण्डुब्बियों द्वारा इसको अभेद्य और बेजोड़ बनाती हैं।

स्कॉर्पीन पनडुब्बी विविध प्रकार के लक्ष्यों की जिम्मेदारी ले सकती है जैसे एन्टी-सरफेस, एंटी-सबमैरीन, इंटेलिजेन्स गेदरिंग, माइन लेइंग, एरिया सरविलेन्स इत्यादि। पनडुब्बी का रूपांकन सभी प्रकार के परिचालन करने के लिए, नेवेल टास्क फोर्स के अन्य घटकों के इंटरओपेरेटिबिलिटी को दिखाने के लिए किया गया है। यह एक शक्तिशाली मंच है, जो पनडुब्बी संचालन में परिवर्तनकारी बदलाव को चिन्हित करता है।

छठवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी वागशीर को 20 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था और यह परीक्षण के लिए तैयार हो रही है। निर्माण के विभिन्न चरणों में रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) एमओडी और भारतीय नौसेना के बिना शर्त सहयोग, कोर्स करेक्शन और सक्रिय प्रोत्साहन के बिना स्कॉर्पीन परियोजना वर्तमान प्रगति प्राप्त नहीं कर सकती थी।

एमडीएल हमेशा राष्ट्र के दूरदर्शी, प्रतिरोधी और प्रगामी स्वदेशी युद्धपोत निर्माण कार्यक्रम में आगे रहा है। वास्तव में, विभिन्न प्रकार के लड़ाकू मंचों के साथ जैसे लीएंडर और गोदावरी श्रेणी युद्धपोत, खुकरी श्रेणी कारवेट्स, तटरक्षक ओपीवीएस, मिसाईल बोट्स, दिल्ली, कोलकाता एवं विशाखापट्टनम श्रेणी विध्वंसक, शिवालिक श्रेणी स्टील्थ विध्वंसक, एसएसके पनडुब्बियां और स्कोर्पिन पनडुब्बी इस क्षेत्र में हैं। एमडीएल का वर्तमान इतिहास भारत में स्वदेशी युद्धपोत एवं पनडुब्बी निर्माण का पर्याय है।

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मुख्य पहल के रूप में, एमडीएल ने एक मिजेट पनडुब्बी का रूपांकन और निर्माण का आरंभ किया है। जो भविष्य में होने वाले स्वदेशीकृत पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए संकल्पना का प्रमाण साबित होगा।

ठीक समय पर भविष्य की चुनौतियों के बारे में संवेदनशील और जागरूक होकर, एमडीएल ने अपनी बुनियादी ढांचा और सुविधाओं के लिए एक व्यापक आधुनिकीकरण कार्यक्रम पूरा किया है, जो हमें 10 उत्तम युद्धपोत और 11 पण्डुब्बियों का निर्माण करने में एक साथ सक्षम बनाते हैं। यह बुनियादी संरचना वास्तव में राष्ट्रीय संपत्ति है।

Bold step by Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार का साहसिक कदम: 903 अधूरी योजनाओं की रद्दीकरण से बदलेगा विकास का नक्शा, ‘लाड़की बहिन योजना’ बनी चर्चा का केंद्र
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation: पिंपरी-चिंचवड़ बनी देश की पहली मनपा जिसने कैपिटल मार्केट से जुटाया फंड, ग्रीन बॉन्ड्स की BSE में ऐतिहासिक लिस्टिंग
1 जुलाई से मुंबई में ओला, उबर और स्कूल बस सेवाएं रहेंगी बंद, ‘की डाउन’ आंदोलन से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, राज्य सरकार की अनदेखी पर निजी परिवहन संचालकों ने जताया आक्रोश
Politics: नफरत का जहर महाराष्ट्र में कौन फैला रहा है?
Maharashtra MahaYuti government news: “राज्य मंत्री या रबर स्टैम्प? महायुति सरकार में सत्ता की बंदरबांट से उपजे असंतोष के सुर”
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Aravalli Range Aaditya Thackeray
देश-दुनिया

अरावली रेंज को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर लगाई अस्थायी रोक, आदित्य ठाकरे बोले- यह काफी नहीं

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
December 29, 2025
इरसालवाडी पीड़ितों का 300 वर्ग मीटर के प्लाट पर होगा पुनर्वसन, सिड़को ने तैयार किया प्लान
कैंसर की राजधानी बनते जा रहा हिंदुस्थान, देश में पकड़ मजबूत करते जा रही बीमारी, दो दशकों में और बिगड़ सकती है स्थिति, देश में बढे छह प्रकार के कैंसर
“Nitin Gadkari’s sharp statement : भगवा झंडा लेकर घूमना हिंदुत्व नहीं, मूल्य-आधारित जीवनशैली ही असली भारतीयता है”
Ajit Pawar Death: ‘हमने अपने परिवार का मुखिया खो दिया’- अजित पवार को याद कर भावुक हुए सुनील तटकरे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?