By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: चट्टानों मे तबाह हो गया पूरा गांव, स्कूल मे सोये बच्चों के वजह से हुई जानकारी, लापता लोगो को मृत घोषित करेगी सरकार,जिला अधिकारी ने भेजा प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » चट्टानों मे तबाह हो गया पूरा गांव, स्कूल मे सोये बच्चों के वजह से हुई जानकारी, लापता लोगो को मृत घोषित करेगी सरकार,जिला अधिकारी ने भेजा प्रस्ताव

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

चट्टानों मे तबाह हो गया पूरा गांव, स्कूल मे सोये बच्चों के वजह से हुई जानकारी, लापता लोगो को मृत घोषित करेगी सरकार,जिला अधिकारी ने भेजा प्रस्ताव

Deepak dubey
Last updated: July 26, 2023 2:04 pm
Deepak dubey
Published: July 26, 2023
Share
landslide 1
SHARE

मुंबई। रायगढ़ जिले के खालापुर स्थिर इरशालवाड़ी में चट्टान गिरने से पूरा गांव तबाह हो गया है। जिसमे अभी तक 24 लोगों की मौत हो गई है जब की 150 से अधिक लोगों को बचाया गया है अभी भी डेढ़ सौ लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। विशेष की रात साढ़े 10 बजे के करीब हुए इस हादसे की जानकारी गांव की पांच दोस्तों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ओर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य मे जुटी।

Advertisement

रायगड जिले के खालापुर तालुका के चौक स्थित इरशालवाड़ी मे 45 मकान है। जहां ढाई सौ के करीब लोग रहते है। इसमे पांच वर्ष तक के लगभग 30 बच्चे है।बुधवार रात को गाँव के लोग गहरी नींद मे सो रहे थे। तभी साढ़े 10 बजे के करीब अचानक इरशाल गड किले से चट्टान टूटकर इस गांव पर जा गिरा। जिसके चपेट मे आने से 43 घर दब गए। इस घटना से हाहाकार मच गया। इस बीच इरशालवाड़ी में एक स्कूल है। इस स्कूल में गांव के पांच युवक सोने जाते हैं। कल भी स्कूल में छह छात्र सोने गये थे। उसी समय उसे एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी। उन्हें लगा कि कुछ हुआ है। जब इन बच्चों ने बाहर आकर देखा तो पता चला कि गांव में एक चट्टान गिरी हुई है। इसलिए ये लड़के तुरंत दूसरे गांवों में गए और सरपंच ,लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उसी समय एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी। अगर ये बच्चे स्कूल में शरण नहीं लेते तो इस घटना की जानकारी नहीं होती।

रात को गिरीश महाजन पहुंचे
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले मौके पर विधायक महेश बालदी पहुंचे। उसके बाद रात में उद्योग मंत्री उदय सामंत, दादा भुसे, गिरीश महाजन मौके पर पहुंचे। हालांकि, गिरीश महाजन और महेश बाल्दी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सुबह 3 बजे पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी वहां पहले ही पहुंच चुके थे। गिरीश महाजन ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो बारिश और हवा चल रही थी। रात को अंधेरा था इसलिए कुछ नहीं किया जा सका। रात अँधेरी थी, डर था कि चट्टान फिर से ढह जायेगी। इसलिए सुबह तक इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। सुबह 5 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची। कुल 100 जवान थे बाद में स्थानीय बचाव दल पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

56 लोग लापता,मुख्यमंत्री ने लिया घटना का जायजा

इस गांव की आबादी करीब 250 लोगों की है। इस जगह पर 60 से 70 घर हैं। इनमें से 43 घर चपेट मे आए हैं। अब तक 150 लोगों को निकाल जा चुका है जब की 24 लोगों की मौत हो चुकी है अभी भी 57 के करीब लोग लापता होने की संभावना जताई जा रही हैं इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह-सुबह खालापुर पहुचे। नागरिकों से पूछताछ की गई।उसके बाद दोपहर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे डेढ़ घंटे तक पैदल चलकर पहाड़ी पर पहुंचे।इस दौरान घटना का जायजा लिया।

अब तक क्या हुआ?

-रात करीब साढ़े दस बजे पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया

– कुछ देर बाद स्कूल मे सो रहे बच्चों ने देखा कि घर चट्टानों मे दबा हुआ है

-साढ़े 11 बजे गांव के सरपंच और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे

-रात 12 बजे उसने स्थानीय पुलिस और तहसील कार्यालय को सूचना दी

– रात 12:30 बजे स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस समेत प्रशासन के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे

-एक से डेढ़ बजे के बीच स्थानीय विधायक महेश बाल्दी कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल हुए

-दो बजे गिरीश महाजन ने मौके पर आकर निरीक्षण किया

-2.30 बजे उदय सामंत, दादा भुसे ने प्रवेश कर निरीक्षण किया

-2.45 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची

-घटना के बाद से सुबह चार बजे तक स्थानीय लोग और मौजूद प्रशासन के कुछ कर्मी लोगों को बाहर निकालने मे जुट गए |

-सुबह 4.30 बजे पनवेल मनपा और नवी मुंबई मनपा के एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड कर्मी भी तलाशी अभियान के लिए पहुंचे।

-सुबह करीब 5 बजे इंएनडीआरएफ टीम और अन्य एजेंसियां दोबारा रेस्क्यू के लिए ऊपर गईं

-सुबह 6.30 बजे एनडीआरएफ ने छह अन्य टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया

-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुबह 7.30 बजे मौके पर पहुंचे,सुबह 7.45 बजे सीएम की ओर से फोन किया गया कि हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा

-रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया

-सोमवार को जिला अधिकारी ने लापता लोगो को मृत घोषित करने के लिए भेजा प्रस्ताव

Chinese investment in Paytm ends: जैक मा की कंपनी को 15,700 करोड़ का घाटा, विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी में बड़ी बढ़त
Western Railway mega block: मुंबई लोकल पर ब्रेक! पश्चिम रेलवे का 35 घंटे का मेगा ब्लॉक, 163 लोकल ट्रेनें रद्द
NAVI MUMBAI के उलवे से एक करोड़ से अधिक का ड्रग्स बरामद
CRIME: बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट, तीन दिन पहले भी किए थे लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, हाथ-पैर बांधकर मुंह पर सेलोटेप लगाने वृद्धा की मौत
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला,इलाके में तनाव
TAGGED:irsalwadiMaharashtra newsmumbai newsraigadh news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
manoj bajpayee praised bhau kadam
इवेंटफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Manoj Bajpayee on Bhau Kadam: मनोज वाजपेयी ने की इस मराठी अभिनेता की तारीफ, बहुत होशियार है यह आदमी

Deepak dubey
Deepak dubey
September 10, 2025
Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित
BJP vs SHIVSENA: आपके घर मे क्या चल रहा है वह देखे , संजय राउत ने अमित शाह पर कसा तंज 
Ashok Kharat Vase: ‘सुनीता’ से ‘कल्पना’ बनी पत्नी की भूमिका पर गहराया शक, अशोक खरात केस में फरारी ने बढ़ाई साजिश की परतें
Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: कुंभ त्रासदी और पोटोमैक एयर आपदा: एक बार फिर सदगुरू श्री दयाल की दिव्य भविष्यवाणी की गूंज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?