By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Inflation: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, अब घर नाहीं चले भैया
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Inflation: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, अब घर नाहीं चले भैया

Uncategorizedदिल्लीदेश-दुनियासिटी

Inflation: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, अब घर नाहीं चले भैया

dinu
Last updated: April 24, 2022 2:21 pm
dinu
Published: April 24, 2022
Share
images 46
SHARE

इस वर्ष गर्मी में बढ़ते तापमान ने लोगों बेहाल कर दिया है लेकिन इस गर्मी से ज्यादा तपिस महंगाई ने बढ़ाई है। गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो महंगाई से आंसू आंखों से छलकने भर राह गए हैं। लोगों को महंगाई ने जो दर्द दिया है  वह सहनशीलता को हदों के पर हैं। पेट्रालियम पदार्थों की कीमतों में एक महीने में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि इतनी वृद्धि एक वर्ष में भी नहीं होती। इसके चलते देश की करोड़ों मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के जिंदगी इन दिनों दिक्कतों में फंस गई है। रोजमर्रा की जरूरतों, खाने की वस्तुओं से लेकर उपभोक्ता सामान, कपड़े लत्ते, जूते चप्पल, प्रसाधन सामग्री, रसोई गैस से पेट्रोल डीजल तक की कीमतें आसमान छू रही है।

Advertisement

images 44उद्योग धंधे ध्वस्त होने को मजबूर

आश्चर्य और मुशीबत दोनो यह है कि आमदनी और रोजगार के अवसर जस की तस ही हैं। पहले खस्ताहाल में जी रहे लोगों की हालत अब दर्दनाक होने लगी है। कोरोना में तो लोगों को 2 वर्ष ले लिए थे थाम रखा था लेकिन इस महंगाई ने तो एक दशक पीछे धकेल दिया है। कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था सांस लेने लगी थी, लेकिन महंगाई ने घरेलू अर्थव्यवस्था बिगाड़ कर उद्योग धंधे को फिर से ध्वस्त करने पर आमादा है।

download 2

महंगाई अपने रिकार्ड स्तर पर

यूक्रेन और रूस की लड़ाई को महंगाई में तेजी से वृद्धि के लिए एक वजह मानी जा सकती है, तो दूसरी वजह केंद्र की गलत नीतियां भी हैं। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की बिगड़ी अर्थव्यवस्था ने हमारे घर और बाजार की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। महंगाई दर पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7 प्रतिशत के आंकड़े पार हो गई है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि कोरोना की तीन लहरों के बाद उठने की कोशिश कर रही अर्थव्यवस्था एक बार फिर गोता खाने लग गई है।

images 42

रोजमर्रा की चीजें पहुंच से दूर

घर चलाने के लिए लगने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं अब पहुंच से दूर होने लगी हैं।  साल भर पहले जिस बजट में महीने भर घर चलता था अब उस रकम में सिर्फ दो तिहाई खरीदारी ही हो पा रही है। घर में साग- सब्जी, राशन, तेल-पानी, किराया, बच्चों के स्कूल फीस पर ही पूरी आमदनी खर्च हो रही है। महिलाएं अब घूम फिरने और बाहर खाने के शौक को मार रही हैं। अब लग्जरी लाइफ जीने वाले लोग अपने मन को दबाने लगे हैं, अपनी इच्छाओं पर लगाम लगाने लगे हैं, ऐसे में अब पारिवारिक और मानसिक तनाव भी बढ़ने लगा है

images 41

नीतिनिर्माता भी मूक दर्शक

महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार भी हाथ बांधे खड़ी है। केंद्र सरकार के नीतिनिर्माता मौन हैं तो रिजर्व बैंक भी इस महंगाई के मामले में मुख दर्शक बनी हुई है। सभी नीतिनिर्माता देश की अर्थव्यवस्था से लेकर घर के बिगड़े बजट तक को संभालने में लाचार नजर आ रहे हैं। रेपो दर हो या रिजर्व बैंक की अन्य दरों में उतार-चढ़ाव करने के बजाए आरबीआई के गवर्नर भी मुख दर्शक बने हुए है।

केंद्र के कानों में जून तक नहीं रेंगती

उधर महंगाई के लिए जिम्मेदार मानी जा रही केंद्र सरकार की गलती नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर कांग्रेस लगातार हमले कर रही है। लेकिन ढीठ हो चुकी केंद्र की मोदी सरकार के कान में महंगाई को लेकर जूं तक नहीं रेंग रही है। महंगाई वृद्धि में दो अंकों के आंकड़े पार करने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका बदहाली से बदतर स्थिति में पहुंच गए हैं। लेकिन मोदी सरकार इससे भी सबक नहीं ले रही है।

images 43

घर तो घर उद्योग धंधे भी चौपट

पिछले 2 सालों में लघु और मध्यम उद्योग के लिए लगने वाले प्रमुख कच्चे माल के कीमतों में लग3 पंख से उत्पादन महंगा हो गया है। कॉटन के कच्चे में 100 फीसदी तो लोहे के कच्चेमाल 200 फीसदी महंगे हो गए हैं। भवन निर्माण वस्तुओं में तो अलग ही रिकार्ड बनाया है। सरकार एक्सपोर्ट के आंकड़े जाहिर कर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि माल ढुलाई का खर्च का वाहन करना कंपनियों को भारी पड़ रहा है। डाबर हो या एमएसएमई से जुड़े कंपनियां सभी की हालात बदत्तर होते जा रही है।

ऐसे रुकेगी महंगाई की रफ्तार

जानकारों की माने तो नीति निर्माताओं को अब फौरन हरकत में आना जरूरी है, रेपो दर हो या रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज की दरों में उतार चढ़ाव, जल्द निर्णय लेने की जरूरत। केंद्र सरकार की ओर से तमाम तरह के करों में राहत देने की जरूरत। पेटोलिया पदार्थों के उत्पादन कर और अन्य कच्चे मालों के धुलाई पर कर को कम कर उड़ाती महंगाई के पर कतरे जा सकते हैं। अगर अभी नीतिनिर्माताओं ने कुछ कदम नहीं उठाए तो महंगाई और तेज होगी।

पिछले वर्ष को तुलना में महंगाई

                    अप्रैल 2021       अप्रैल 2022
रसोई गैस सिलेंडर   800 रुपये           950 रुपये
खाद्य तेल (लीटर)   80 -120           200 -220
सब्जियां (किलो)    60 से 80           100 से 120
ब्रांडेड दूध (लीटर)    55                  60
ब्रेड  (400 ग्राम)      30                 34
पेट्रोल   (लीटर)           90                120

OBC vs Maratha Reservation Maharashtra: मराठा आरक्षण पर भुजबळ का ‘एल्गार’, जारंगे पाटिल ने भी कसी कमर – महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी गरमी
PNG JEWELERS: ‘पीएनजी ज्वेलर्स’ द्वारा ‘मंगलसूत्र महोत्सव मंगलसूत्र का ‘२ इन १ फ्लिप कलेक्शन’ पेश
झायनोवा शाल्बी हॉस्पिटल्स ने मुंबई पुलिस के साथ मनाया विश्व हृदय दिवस, सीपीआर प्रक्रियाओं के माध्यम से लोगों की जान बचाने के लिए दिया प्रशिक्षित
All India Vishwakarma Mahasabha : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का ग्रीष्म कालीन अधिवेशन सम्पन्न
एक महीने में शुरू होगा, महालक्ष्मी में पशु चिकित्सा अस्पताल, पशुओं का नवीनतम और अत्याधुनिक तरीके से होगा उपचार
TAGGED:# महंगायी#economy#highinflation#indianeconomy#Inflation#pmmodi#rupees#घरचलना#जोइंडिया#महंगाई#महंगाईकीमार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ld164nsk delhi cm attacked
दिल्लीराजनीति

Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस दर्ज, राजनीति में घमासान शुरू

Deepak dubey
Deepak dubey
August 21, 2025
लोगो की हड्डियां टूटने तक मारे !, ये पुलिस उसका गला पकड़, कुत्ते जैसे मार उसे, गौतमी पाटिल की लावणी में अब्दुल सत्तार की एक्टिंग, खुद दिए लाठीचार्ज का आदेश
मामा मलंगी व बोस की कसौटी पर खड़ा उतरने के लिए प्रदीप पांडेय ने कसी कमर…यूनियन ने युवाओं को दी तरजीह
Ashish Chanchlani: डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी का खुलासा, कहा- मैंने ‘स्त्री’ और ‘दंगल’ के लिए दिया था ऑडिशन
Horrible punishment for love marriage: प्रेमविवाह करने पर खौफनाक सजा, जोड़े को जमकर पीटा,सात लोग हुए गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?