By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीति

इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना

Deepak dubey
Last updated: August 16, 2023 11:24 am
Deepak dubey
Published: August 16, 2023
Share
SHARE

‘शरद पवार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है, कांग्रेस हाईकमान 31 अगस्त को इंडिया’ बैठक में पवार से बात करेंगे .

कोर कमेटी की बैठक में पदयात्रा, लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा और  ‘इंडिया’ बैठक पर चर्चा हुई .

मुंबई। बुधवार को कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली  इंडिया’  गठबंधन की बैठक को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दो प्रतिनिधि भी मौजूद थे। हमलोगों ने मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की है। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है। उन्होंने कहा कि इस अहम बैठक से देश की जनता को अहम दिशा मिलेगी, जिससे पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी।

कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक एमसीए क्लब में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोकराव चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे, विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान, बसवराज पाटिल, विधायक कुणाल पाटिल, पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश महासचिव देवानंद पवार, प्रमोद मोरे समेत कई और अन्य नेता उपस्थित थे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि राज्य में 3 सितंबर से महाराष्ट्र कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हो रही है।कोर  कमेटी की बैठक में इस पदयात्रा की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस बैठक में 48 लोकसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए निरीक्षकों की  रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। हमारी योजना केंद्र और राज्य में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंक कर कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है। महाराष्ट्र कांग्रेस विचारधारा का राज्य है।राज्य में ऐसी तस्वीर है कि अगर कांग्रेस और सहयोगी दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़े तो 40-45 सीटें जीत सकते हैं। कांग्रेस उसकी तैयारी कर रही है।हमारा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है। ऐसे में जो भी पार्टी  बीजेपी के खिलाफ लड़ने को तैयार है हम उन्हें अपने साथ लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।पटोले ने कहा कि  आज किसानों और युवाओं की आत्महत्या बढ़ रही हैं। युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं।कारोबार बंद हैं। पुणे में 218 युवाओं ने आत्महत्या की है।राज्य के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति है, लेकिन भाजपा की प्रवृत्ति सत्ता से चिपके रहने की है, भले ही लोग मर जाएं, लेकिन उनकी  सत्ता बनी रहनी चाहिए।

शरद पवार निर्णय लेने में सक्षम नेता हैं…

अजित पवार और शरद पवार की मुलाकात पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शरद पवार को लेकर कांग्रेस में कोई भ्रम नहीं है, लेकिन लोगों के मन में भ्रम है। उन्होंने कहा कि शरद पवार बड़े नेता हैं, वह फैसले लेने में सक्षम हैं। हालांकि शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वह इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष इन सभी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। वे मुंबई में इंडिया की बैठक के दौरान शरद पवार से चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने जनता के जख्मों पर छिड़का नमक..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महंगाई विदेशी परिस्थितियों के कारण बढ़ी है और हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उनका यह बयान जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार देश की आर्थिक स्थिति को संभाल नहीं पाई, इसलिए महंगाई बढ़ गई है । डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है, लेकिन मोदी ने महंगाई की समस्या के लिए विदेशी परिस्थितियों  को जिम्मेदार ठहरा कर अपने  हाथ खड़े कर दिए है । इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर हिंसा भी बढ़ी है।  सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।  पटोले ने यह भी कहा कि लोगों में मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। लेकिन मोदी घोषणा करते हैं कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बन कर लाल किला पर राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। लोकतंत्र में ऐसा अहंकार नहीं चलता है। यह जनता तय करती है कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाजिर हुए राउत, आरोपों से किया इंकार
मुंबई में सामने आया जिहाद,धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव
Micropenis surgery success: नवी मुंबई में दुर्लभ बीमारी माइक्रोपेनिस से जूझ रहे युवक की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने लौटाया आत्मविश्वास और नई जिंदगी
2011 के बाद के झोपड़पट्टी धारकों को मिलेगा पानी कनेक्शन
Big success of BMC, गोखेल पुल का 1300 मैट्रिक टन वजन वाला 91 मीटर लंबा गर्डर 4 घंटे में किया स्थापित, टेक्निकल चुनौतियों के साथ 15 दिन में होगा सेट, 15 फरवरी से खुलेगा पुल!
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Resident doctors and medical students protest in M 1723799853938 1723811079394
कल्याणक्राइममुंबई

Doctors strike: स्वास्थ्य सेवा पर बुरा असर 10 दिनों में टलीं 6,000 से ज्यादा सर्जरी

Deepak dubey
Deepak dubey
August 23, 2024
Sachin Pote political controversy: कांग्रेस में रहते संगठन मजबूत नहीं कर पाए, अब पार्टी छोड़ने के बाद दे रहे ज्ञान, सचिन पोटे के बयान पर राजनीतिक हलकों में सवाल
Western Railway started more services: पश्चिम रेलवे 1अक्टूबर से शुरू करेगी 12 नई सेवाएं, 10 ट्रेनों को 15 कोच में करेगी अपग्रेड
Digha station may start from April: अप्रैल 2023 से यात्री नए दीघा स्थानक से सफर शुरू कर सकते हैं
taloja jail: कैदियों के साथ साथ सांपों पर निगरानी तलोजा जेल मे अजगर निकलने से कैदियों मे हड़कंप 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?