By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईशिक्षा

फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त

Deepak dubey
Last updated: December 10, 2023 11:30 am
Deepak dubey
Published: December 10, 2023
Share
IMG 20231210 WA0007
SHARE

नवी मुंबई। कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें दो माह के भीतर एक और मौका दिया जा रहा है। यदि वे दूसरी बार की परीक्षा में 35 प्रतिशत अंक लाते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा।

बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके चलते बच्चों व अभिभावकों में चिंता की लहर दौड़ पड़ी है। फिलहाल यह चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि इसी फैसले के साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि विद्यार्थी दो माह के भीतर दोबार परीक्षा दे सकते हैं। यदि वे विद्यालय द्वारा ली जाने वाली इस दूसरी परीक्षा में पास हो जाते हैं, तो उन्हें बिना किसी समस्या के उसी वर्ष अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।

शिक्षा का स्तर सुधरेगा

शिक्षा का अधिकार नियम के अनुसार अब तक कक्षा 8वीं तक के बच्चों को फेल होने के बावजूद भी अगली कक्षा में प्रमोट करने का नियम था। शिक्षाविदों के अनुसार इस नियम के चलते विद्यार्थियों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति गंभीरता बहुत कम हो गई थी। कुछ विद्यार्थी तो पढ़ाई पर बिलकुल ध्यान नहीं देते थे। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर गिरने लगा था। नौवीं कक्षा में पहुँचने के बाद भी कई बार विद्यार्थी बहुत कमजोर ही रहते थे। इस फैसले के चलते विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे और शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

कहीं खुशी, कहीं गम

शिक्षा विभाग के इस फैसले के चलते कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखाई दे रहा है। कुछ लोग इसे बच्चों के हक में लिया गया फैसला बता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे बच्चों पर मानसिक दबाव बन सकता है। टार्गेट पब्लिकेशन डॉ. कल्पना गंगारमानी ने बताया कि एक विद्यार्थी के लिए 5वीं और 8वीं दोनों वर्ष नींव की भाँति होते हैं। यदि यह नींव मजबूत हुई तो इसके सहारे वे किसी भी परीक्षा का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग का यह निर्णय पूरी तरह सराहनीय है। शिक्षिका मेघना जाधव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया यह फैसला बिलकुल उचित है। हालांकि इससे विद्यालय और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, लेकिन इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। अभिभावक रमेश सिंह ने बताया कि सरकार के लिए गए इस फैसले के कारण बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ जाएगी। छोटे बच्चों पर परीक्षा का दबाव बढ़ जाएगा, जो उनकी मानसिक स्थिति के लिए ठीक नहीं होगा।

Railway vs Municipal Corporation: पीने के पानी की पाइपलाइन पर 395 करोड़ की ‘राइट ऑफ वे’ फीस, RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
मुंज्या में शरवरी का बैटमैन वर्सेस सुपरमैन कनेक्शन!
सड़क निर्माण का फिर ‘महा घोटाला’!, 6 हजार करोड़ का नया टेंडर लाने की तैयारी, मनपा में खुली लूट के खाफ न्यायायलय में जाएंगे- आदित्य ठाकरे
TASK FORCE: पुरानी टास्क फोर्स बरखास्त कर बनाई केवल सरकारी डॉक्टरों की टास्क फोर्स
जनता ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया – संजय राउत
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
66f6bb51deab8 mumbai university senate election mumbai university senate election result yuvasena abvp abvp 270400786 16x9 1
इवेंटमुंबईराजनीति

‘Dus ka power’ seen in Mumbai University: मुंबई यूनिवर्सिटी में दिखा ‘दस का दम’, आदित्य ठाकरे ने कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, विधानसभा चुनाव में भी जीत का करेंगे जश्न

Deepak dubey
Deepak dubey
September 28, 2024
फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त
hostel girls harassment: छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के लैंगिक शोषण से हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे से निजता का हनन, जिला बाल विकास अधिकारी निलंबित, बाल सुधार गृह की मान्यता रद्द
Toilet problem: छात्राओं के शौचालय पर संकट , योजना बद्ध 787 शौचालय में से एक का भी काम नहीं पूरा
ठाणे के शाहपुर में लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 34 यात्री घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?