Joindia
Uncategorizedमुंबईसिटी

मुंबई मनपा चुनाव की सुगबुगाहट बढ़ी, नए वार्डों का परिसीमन जल्द

Advertisement
Advertisement

महानगर पालिका में नए वार्ड रचनाओं को लेकर जल्द ही काम शुरू होगा। इस संदर्भ में मनपा अधिकारियों को राज्य सरकार ने निर्देश दिया है। राज्य शहरी विभाग ने परिपत्र जारी कर कहा है कि जिन मनपा में चुनाव होना है वहां नए परिसीमन को लेकर चुनाव आयोग ने जो प्रस्ताव स्वीकार किया है उसी के अनुसार मनपा में नए वार्डों के परिसीमन के काम को पूरा किया जाए। इसी के साथ अब मुंबई मनपा में नए वार्डों को रचना को अब वास्तविक रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मनपा की ओर से जनवरी महीने में मुंबई में नए वार्ड परिसीमन को लेकर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी थी। और उस रिपोर्ट को जनता के सुझाव और शिकायत पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी। अब उसी प्रस्ताव के अनुसार वार्ड के परिसीमन को वास्तविक खाका देने की तैयारी शुरू होगी।

इसी के साथ मुंबई मनपा चुनाव को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई हैं। मुंबई मनपा के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च को पूरा हो गया है। यहां चुनाव होना है। हालांकि कुछ कारणों को चलते हुए चुनाव आयोग ने यहां चुनाव कार्यक्रम को फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दिया है। और सरकार ने मुंबई में प्रशासक नियुक्त कर दिया है। मनपा के आयुक्त की अगुवाई में प्रशासक काम कर रहा है।

Advertisement

Related posts

फिल्मी स्टाइल में की पॉकेटमारों की धरपकड़

Deepak dubey

OMG  एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने काटा, नागपुर से मुंबई जा रही थी फ्लाइट

Deepak dubey

Mumbai university: मुंबई यूनिवर्सिटी की खुली पोल, पीजी विभाग में केवल, 15 प्रोफेसरों के कंधे पर छात्रों का भविष्य, आरटीआई में सामने आई जानकारी  

Deepak dubey

Leave a Comment