By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: KEM में होगा अग्नाशय प्रत्यारोपण
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » KEM में होगा अग्नाशय प्रत्यारोपण

मुंबईहेल्थ शिक्षा

KEM में होगा अग्नाशय प्रत्यारोपण

Dhiru
Last updated: April 18, 2022 3:46 pm
Dhiru
Published: April 18, 2022
Share
images 7
SHARE

मुंबई । मुंबई मनपा के प्रमुख अस्पतालों में से एक केईएम अस्पताल अब अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने की योजना बना रही है। अस्पताल ने मानव शरीर में इंसुलिन का उत्पादन करने वाले एक महत्वपूर्ण घटक अग्नाशय प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) को एक प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगा है। अस्पताल को यदि अनुमति मिल जाती है तो यह मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण साबित होगा।
मनपा के प्रमुख अस्पतालों में शामिल केईएम, नायर और सायन अस्पताल में डॉक्टर कार्डियक, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक, हाथ, लीवर और किडनी प्रत्यारोपण जैसी सर्जरी करते हैं। इसमें अग्नाशय ट्रांसप्लांट के लिए कई लोग वेटिंग लिस्ट में हैं। इसलिए अस्पताल अग्नाशय प्रत्यारोपण की योजना बना रहा है। इसके तहत अनुमति के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है। यदि सभी काम समय पर होते हैं तो अग्नाशय प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे रोगियों को बहुत राहत मिलेगी।

केईएम में होता है लिवर और किडनी प्रत्यारोपण

मनपा के केईएम अस्पताल में लिवर और किडनी प्रत्यारोपण के लिए सर्जरी की जाती है।यहां विशेषज्ञ चिकित्सक लाखों मरीजों को नया जीवन दे चुके हैं। इससे लोगों का मनपा अस्पतालों पर विश्वास बढ़ा है। ऐसे में यदि अग्नाशय प्रत्यारोपण की अनुमति मिलती है तो यह मधुमेह रोगियों के लिए वरदान साबित होगा। फिलहाल वर्तमान में अग्नाशय प्रत्यारोपण पर निजी अस्पतालों में 20 लाख रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं। यह सुविधा यदि केईएम अस्पताल में शुरू होता है तो गरीबों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रशिक्षित चिकित्सकों की है आवश्यकता

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी के मुताबिक अस्पताल को पहले से ही किडनी, लिवर और हाथ प्रत्यारोपण की अनुमति मिली हुई है। यहां प्रत्यारोपण को लेकर जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में यहां अग्नाशय प्रत्यारोपण आसानी से किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख की जरूरत है, जो शवों के अंगों को निकाल सकता है। इसके लिए नए शव पुनर्प्राप्ती ऑपरेशन थियेटर को शुरू किया गया है। इसके लिए चिकित्सकोंअब केईएम अग्नाशय प्रत्यारोपण को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रतीक्षा सूची में 14 मरीज

क्षेत्रीय प्रत्यारोपण समन्वय समिति के मुताबिक मुंबई में अग्नाशय और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फिलहाल कुल 14 मरीज वेटिंग लिस्ट में हैं। यदि केईएम अस्पताल में यह सुविधा शुरू की जाती है तो ऐसे मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे। अग्नाशय प्रत्यारोपण के रोगियों की जीवित रहने की दर पहले वर्ष में 95 फीसदी और पांच वर्षों में 88 से अधिक है।

Mahajyoti Book Distribution Scheme: शिक्षा की ज्योति जला रही महाज्योति, जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी के हजारों छात्रों में पुस्तकों का वितरण
‘बेस्ट’ किल्लत, एक जून को चार हजार कर्मचारी होंगे सेवानिवृत्त, यात्री होंगे परेशान, कर्मचारियों पर बढ़ा काम का दबाव  
मुंबई-ठाणे में एक बार फिर मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; रत्नागिरी और रायगढ़ में रेड अलर्ट के साथ अत्यधिक वर्षा की आशंका
Scams on road repair work: मुंबई के सड़क घोटालों की हो गहन जांच, आप पार्टी की मांग
Honda U-Go electric scooter: कंपटीशन के चलते हौंडा ने गिराई इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
TAGGED:BmcKEM HOSPITAL ORGAN TRANSPLANT
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
maharashtra reports 30 new covid 19 cases three deaths
मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले

Deepak dubey
Deepak dubey
June 26, 2025
तेजस ठाकरे और टीम द्वारा 10 नई प्रजातियों की खोज जैव विविधता पर डाली प्रकाश
आरटीओ के बाहर लर्नर लाइसेंस का शुरू था झोल
New education policy implemented from June 2023: राज्य में इसी साल से लागू होगी, नई शिक्षा नीति! मराठी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
serial killer: खीरे वाला सीरियल किलर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?