Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

जवान ने खुद को गोली मारी, पत्नी ने फांसी लगाई: फोन पर बात कर रहे थे दोनों, बंदूक की आवाज सुनकर बिलासपुर में पत्नी फंदे पर झूली

Advertisement

[ad_1]

बिलासपुरएक दिन पहले

3 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था। तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत(22) से शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था।

पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है। उन्होंने बताया कि हमने गढ़चिरौली में सीआरपीएफ के अधिकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है।

फांसी पर लटा मिला पत्नी का शव।

फांसी पर लटा मिला पत्नी का शव।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति का फोन कट गया। तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

घर पर अकेली थी पत्नीजानकारी मिली है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। जवान के माता-पिता खेत गए हुए थे। वहीं उसका भाई प्रवीण छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। जब प्रवीण वापस घर लौटा तो यामिनी फंदे से लटकी थी। उसने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। उसने अपने भाई को फोन लगाया तो कोई ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने प्रवीण को उसके भाई के सुसाइड करने की सूचना दी।

दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों का किया गया अंतिम संस्कारवहीं घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को सामने आई है। मौत के बाद पीएम के लिए शव को लाया गया। सीआरपीएफ के जवान शनिवार सुबह जवान का शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंचे। जिसके बाद शनिवार को ही दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सकापुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

Palm Beach Road will be extended till Airoli: ऐरोली तक होगा पाम बीच रोड का विस्तार ,ट्रैफिक समस्या से मिलेगा निजात 

Deepak dubey

शौचालय के पीछे फेंके गए बच्चे की मौत

Deepak dubey

Penguin of Mumbai moved to Hyderabad, Municipal Corporation will get it in return:हैदराबाद चला मुंबई का पैंग्विन बदले में मनपा को मिलेंगे मगर, कछुआ जैसे प्राणी

Deepak dubey

Leave a Comment