By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: श्रद्धा हत्याकांड : आफताब के पॉलीग्राफ परीक्षण का एक और सत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » श्रद्धा हत्याकांड : आफताब के पॉलीग्राफ परीक्षण का एक और सत्र

देश-दुनियाक्राइमसिटी

श्रद्धा हत्याकांड : आफताब के पॉलीग्राफ परीक्षण का एक और सत्र

Deepak dubey
Last updated: November 25, 2022 4:48 pm
Deepak dubey
Published: November 25, 2022
Share
shraddha murder case 1668594847
SHARE
नयी दिल्ली। श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शुक्रवार को पॉलीग्राफ परीक्षण के अगले सत्र के लिए यहां फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement

इससे पहले, बृहस्पतिवार को आफताब का करीब आठ घंटा लंबा पॉलीग्राफ परीक्षण हुआ था। हालांकि, उसकी तबियत ठीक नहीं होने के कारण प्रयोगशाला के अधिकारियों को बयान दर्ज करने में परेशानी हुई।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को पूनावाला को रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में पॉलीग्राफ टेस्ट के एक और सत्र के लिए लाया गया क्योंकि ऐसा लगता है कि उसका स्वास्थ्य बेहतर है।

पॉलीग्राफी जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं।

गौरतलब है कि पूनावाला ने अपनी सह जीवन साथी वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था।

प्रयोगशाला के सूत्रों के अनुसार, ‘‘ बृहस्पतिवार को परीक्षण (पॉलीग्राफ) के दौरान, पूनावाला से मामले के बारे में पूछताछ की गई थी, उसने किस वजह से वालकर की हत्या की, क्या यह सुनियोजित घटना थी या उसने गुस्से में ऐसा किया, जैसा कि उसने अदालत में दावा किया था।’’

पुलिस के अनुसार शव को काटने के लिए इस्तेमाल की गई आरी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।

इस घटना ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि कम से कम समय में आरोपी के लिए “कड़ी सजा” सुनिश्चित की जाएगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम प्रेमी द्वारा वालकर की हत्या की घटना का “सांप्रदायिक दुष्प्रचार” के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुंबई से आजमगढ़ पहुंचते ही प्रेमी ने रेता युवती का गला, खुद को भी किया अधमरा
Information of disaster victims will be available on one click:एक क्लिक पर मिलेगी आपदा पीड़ितों की जानकारी, प्रशासन द्वारा संचालित ‘डैड कार्ड’ सॉफ्टवेयर का निर्माण
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा
युवापिढी मैं बढ रहे हैं स्ट्रोक के मामले
CIDCO demolition drive: खारघर सेक्टर 13 में सीआईडीसीओ की बड़ी कार्रवाई दो इमारतों पर चला बुलडोज़र, 12.5% अवैध प्लॉट्स को किया ध्वस्त
TAGGED:maharashtra.nayi delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220829 WA0059
क्राइमकल्याणखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

प्रशासन की लापरवाही से गई युवक की जान

Deepak dubey
Deepak dubey
August 29, 2022
Squash World Cup 2025: चेन्नई में गूंजा भारत का परचम, टीम इंडिया ने पहली बार जीता खिताब
इस गांव में महिलाओं को 5 दिनों तक रहना पड़ता है निर्वस्त्र , जानिए वजह
मुंबई के पश्चिम उपनगरों में सर्वाधिक गड्ढे
करोड़ों की बैंक ठगी :सीबीआई हिरासत में वाधवान बंधु
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?