By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: RTI: हो रही वसूली, लेकिन नहीं भर रही तिजोरी, आरटीआई ने खोली ठाणे ट्रैफिक पुलिस और टोइंग वाहन के मिलीभगत की पोल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » RTI: हो रही वसूली, लेकिन नहीं भर रही तिजोरी, आरटीआई ने खोली ठाणे ट्रैफिक पुलिस और टोइंग वाहन के मिलीभगत की पोल

कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

RTI: हो रही वसूली, लेकिन नहीं भर रही तिजोरी, आरटीआई ने खोली ठाणे ट्रैफिक पुलिस और टोइंग वाहन के मिलीभगत की पोल

Deepak dubey
Last updated: May 15, 2023 4:20 am
Deepak dubey
Published: April 30, 2023
Share
Towing van
SHARE

ठाणे। ठाणे में ट्रैफिक पुलिस व निजी टोइंग वैन एजंसियों के सांठगांठ में चल रहे करोड़ो के भ्रष्टाचार को ठाणे के धर्मराज्य पक्ष के संघटक अजय जया ने पर्दाफाश किया है। अजय जया ने आरोप लगाया है (RTI) कि ठाणे शहर में बढ़ते यातायात जाम को कम करने के लिए यातायात विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से निजी टोइंग वैन का उपयोग किया जा रहा है। टोइंग वैन वालो को पुलिस प्रशासन ने वाहनों को टो करने के लिए 200 रुपये दंड लेने की अनुमति दी है। जिसमें उन्हें अपने टोइंग वैन के डिजल, रखरखाव तथा कर्मचारियों को वेतन देना है। जया का आरोप है कि यातायात विभाग और टोइंग एजन्सी वसूली तो कर रहे लेकिन यह राशि सरकार के खजाने में जमा न करके अपने जेब में डाल रहे है।

Advertisement

आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि टोइंग वाहनों द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाती है लेकिन वह पैसा सरकारी खजाने में नहीं जमा होता

आरटीआई एक्टिविस्ट जया ने बताया कि सूचना का अधिकार (RTI) द्वारा जो जानकारी प्राप्त हुई है वह चौंकानेवाली है। जया ने बताया कि वागले प्रभाग के यातायात पुलिस विभाग के पास कुल चार टोइंग वैन उपलब्ध है। जिससे उन्होंने 1 मार्च 2023 से 10 अप्रैल 2023 के दौरान 41 दिनों में कुल 981 वाहनों पर टोइंग की कार्रवाई की। जिसके अनुसार उन्होंने प्रत्येक टोइंग वैन ने 246 वाहन टो किए हैं। 41 दिनों में 1 टोइंग वैन द्वारा 246 अर्थात 1 दिन में केवल 6 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जया ने कहा कि यदि एक वैन दिन में केवल 6 वाहनों पर कार्यवाई करती है, तो इससे वें दिन में केवल 1200 रूपये ही कमा रहे हैं। लेकिन एक टोइंग वैन के एक दिन के कर्मचारियों की वेतन तथा डिझल व रखरखाव में लगभग 5000 हजार का खर्च आता है तो ऐसे में टोइंग वैन मालिक घाटे में होने के बावजुद कैसे अपना कार्य कर रहे। इससे यह साफ होता है कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला है। साथ ही जया ने कहा कि एक टोइंग वैन में एक बार में कुल 6 वाहन टो किए जा सकते हैं। तथा एक टोइंग वैन दिन में लगभग 8 फेरी लगाते हैं। तो ऐसे में एक वैन दिन भर में लगभग 40 से 45 वाहन टो करती है। लेकिन केवल 6 वाहनों पर कार्यवाई की जाती है, तो बाकी वाहनों द्वारा लिए गए पैसे किसके पास जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार जया ने यह अंदेशा जताया कि पुलिस व टोइंग वैन के मालिकों द्वारा पैसों को बहुत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। धर्मराज्य पक्ष ने इस सार्वजनिक भ्रष्टाचार मामले की गम्भीर रूप से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
जया ने बताया कि इस विषय में ठाणे यातायात पुलिस विभाग के उपायुक्त विनय राठोड से बात करने पर एक तरफ उन्होंने जल्द ही 200 व 500 रूपये की रसीद को एक करने व मामले पर कार्यवाई करने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नो पार्किंग में खड़े वाहनों व टोइंग की गई वाहनों पर सख्त रुख अपनाने व अधिक दंड वसूलने की बात कही।

सुधार किया जाएगा!

ठाणे ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त विनय कुमार राठौड़ ने बताया कि “ठाणे की परिस्थिति मुंबई और पुणे से अलग है। दोनों जगहों पर एक ही एजेंसी को टोइंग का ठेका दिया गया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाला यातायात विभाग छोटा है। जिसके कारण यहाँ पर अलग-अलग छोटी कंपनियों को ठेके दिए गए है। यह ठेका पहले से दिया गया है। इसलिए दो रशीद बनती है। रही बात घोटाले की तो ऐसा कुछ भी नहीं है। आरोप करने वाले लोगों से मैं कहना चाहता हूँ कि वे स्पेसिफिक कोई जानकारी दें तो मैं कार्रवाई करने के लिए तैयार हूँ। रही बात दो वाहन चालकों को दो रसीद देने की तो इसमें टेक्निकल अड़चन है। जिसे दूर करने का आदेश टेक्निकल विभाग को दिया गया है और आगामी दिनों में इसमें सुधार देखने को मिलेगा।

ठाणे महापालिका की है गलती!

अजय जया ने ठाणे मनपा पर निशाना साधते हुए कहा ठाणे मनपा को नागरिको के लिए जगह जगह पर पार्किंग व्यवस्था करनी चाहिए ताकि नागरिको को पार्किंग की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि यदि मनपा द्वारा नागरिको के लिए पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जाती है और यदि योजना के तहत शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया होता तो इस तरह की समस्या नही आती। उन्होंने कहा कि यदि मनपा नागरिको को जगह जगह पर पार्किंग की जगह देती है तो यातायात जाम व अवैध पार्किंग अपने आप कम हो जाएंगे तथा टोविंग की जरूरत भी नही पड़ेगी।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Rahul Gandhi’s new allegation: “मतचोरी” के दावे का पर्दाफाश, EC से आर-पार — बिहार से उठी सियासत की नई लहर
Spine Health Awareness: नई माताओं और युवाओं की रीढ़ पर संकट!, प्रसव के बाद 60% महिलाएं झेल रही पीठ दर्द की महामारी, टेक्स्ट नेक का बढ़ता कहर
BJP Pune leader molestation case: पुणे: भाजपा नेता प्रमोद कोंढरे पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुई FIR
इरसालवाडी पीड़ितों का 300 वर्ग मीटर के प्लाट पर होगा पुनर्वसन, सिड़को ने तैयार किया प्लान
आयारामों की सेटिंग, निष्ठावानों की कटिंग, चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष का हुआ विस्फोट
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsRTI
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 33
देश-दुनियामुंबईसिटी

चलो एप: बेस्ट आगे बढ़ रही है यार, अच्छा लग रहा है …जब सचिन और अनिल को याद आई पुरानी बेस्ट बसें

dinu
dinu
April 10, 2022
तेलंगाना में बीजेपी का ‘स्ट्राइक रेट’ 900 के पार! हार के बावजूद ‘अच्छे दिन’ आते दिख रहे हैं
CRIME: छात्रा ने किया प्रपोजल रिजेक्ट तो युवक ने दिनदहाड़े कर दिया हंसिए से हमला
EV charging point mandate for builders: बिल्डरों पर महायुति सरकार का ईवी शॉक! ईवी चार्जिंग पॉइंट नहीं, तो प्रोजेक्ट को नहीं मिलेगी एनओसी
Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?