By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Aadhar card से मिला मासूम को आधार! , तड़प रहे थे मां-बाप को मिला उनका लाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Aadhar card से मिला मासूम को आधार! , तड़प रहे थे मां-बाप को मिला उनका लाल

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Aadhar card से मिला मासूम को आधार! , तड़प रहे थे मां-बाप को मिला उनका लाल

Deepak dubey
Last updated: February 21, 2023 7:07 pm
Deepak dubey
Published: February 21, 2023
Share
IMG 20230221 WA0000
SHARE

मुंबई। आधुनिक युग में तकनीकी ने अच्छाई में फिर एक बार नई मिसाल कायम की है। आधारकार्ड (aadhar card) मां-बाप और बेटे के लिए आधार (aadhar) बना है। एक तरफ अपने जिगर के टुकड़े के लिए मां-बाप तड़प रहे थे तो दूसरी ओर बेटा गुमशुदगी का दंश झेल रहा था। फिलहाल तकनीकी ने मां-बाप और बेटे को मिलाकर उनके चेहरों पर खुशियां ला दी हैं।

Advertisement

मामला ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। मनोरोगियों की पहचान, सहायता और पुनर्वास के लिए अस्पताल की ओर ठाणे के कपूरबावड़ी स्थित आधार कार्ड (यूआईडीएआई) के सहयोग से एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में मनोरोगियों के आधार कार्ड के लिए फिंगर प्रिंट लिए गए। इसमें पता चला कि एक 20 वर्षीय लड़के का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है। कपूरबावड़ी आधारकार्ड केंद्र के प्रभारी कैप्टन चंद्रदेव यादव ने आधारकार्ड नंबर पर दर्ज पते और फोन नंबर से परिजनों को ढूंढा और उस लड़के से अस्पताल में मुलाकात कराई। पिता- पुत्र मिलते ही दोनों भावुक हो गए और गले मिलकर रोने लगे। दरअसल अस्पताल की ओर से ठाणे के कपूरबावड़ी स्थित आधार कार्ड (यूआईडीएआई) से सहयोग मांगा गया था। आधारकार्ड केंद्र के प्रभारी कैप्टन यादव की टीम के सहयोग से इसे पूरा करने काम हाथ में लिया गया। क्योंकि किसी मनोरोगी के हमले की आशंका के बीच अनुमति प्राप्त करना बेहद कठिन कार्य था। आखिरकार टीम सभी नियमों को पूर कर यह काम करने में सफल रही।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

परिवार में आई खुशियां

मुंब्रा के सैनिक नगर में रहनेवाला सारिक शेख एक साल पहले लापता हो गया था। पिता समसुद्दीन ने बेटे को बहुत ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चला। समसुद्दीन बताते हैं कि उनका बेटा थोड़ा ‌मतिमंद है। लेकिन घर में हर काम में हाथ बटाता था। मिलने के बाद सारिक ने बताया कि भटकते-भटकते नासिक जा पहुंचा, इसके बाद पता नहीं कैसे ठाणे मेंटल हॉस्पिटल पहुंचा। बेटे की उम्मीद छोड़ चुकी मां जिसका रोज रो-रोकर बुरा हाल था, वह भी अब खुश है। घर पहुंचते ही सारिक ने आस-पास के लोगों को भी पहचान लिया है। वह भी खुश है। इसके लिए हम आधार कार्ड टीम और अस्पताल प्रबंधन का आभार मानते हैं।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

‌तीन महीने पहले लाया गया था अस्पताल

अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. नेताजी मुलिक के अनुसार इस तरह का मामला मनोरोग चिकित्सालय के इतिहास में पहली बार हुआ है, जिसमें आधारकार्ड विभाग द्वारा अज्ञात मरीज व परिजन से मुलाकात कराई गई है। अस्पताल ने सारी प्रक्रिया पूरी कर सारिक को उसके परिजनों को सौंप दिया है। ‌सारिक को तीन महीने पहले नवी मुंबई पुलिस द्वारा अस्पताल को सौंपा गया था।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

कुछ और परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी

आधार केंद्र के प्रभारी कैप्टन चंद्रजीत यादव बताते हैं कि क्षेत्रीय विभाग प्रमुख निदेशक ले. कर्नल मुलिक व वरिष्ठ अधिकारियों से इस काम में भरपूर सहयोग मिला। कुल 282 आधार कार्ड अप्लाई हुए जिसमें से 171 बन गए हैं, शेष प्रोसेस में हैं।‌ सारिक के परिजनों को ढूंढने में हमारी टीम सफल रही। कुछ और गुमशुदा मरीज हैं, जिनके परिवार वालों का पता लगाने का प्रयास हमारी टीम कर रही है।

रतन टाटा: प्रेरणादायक जीवन यात्रा, खुद को बेहतर बनाने के लिए १९६१ में स्टील शॉप फ्लोर में किया काम, देश को दी पहली स्वदेशी कार
Ladli Behan Yojana: लाडली बहनों पर बैंकों की बर्बरता!, बैंक खातों में जमा पैसे बैंक ने काट लिया, सरकार ने योजना से राशि काटने पर रोक लगाई थी
New law for dance bars: महाराष्ट्र में फिर गूंजेगी ‘छमछम’? डांस बार के लिए नया कानून आने की संभावना
World lungs day : वायु प्रदूषण से बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मामले, 30-40 आयु वर्ग में तेजी से वृद्धि
Actor died of drug overdose : अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की घर मे मिली लाश , ओवरडोज से मौत होने का संदेह
TAGGED:aadhaar cardAadhar cardMaharashtra newsmumbai newsThane hospitalThane mental hospitalthane news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Onion Cross 200 Rs in Market Price. But Farmers Get Only Rs 8 for 1 Kg. Who Makes All The Profit
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Traders forced to throw onion in APMC, wet onion coming:एपीएमसी में प्याज फेंकने पर मजबूर व्यापारी, आ रहा भीगा प्याज 

Deepak dubey
Deepak dubey
June 29, 2023
Navi Mumbai Metro 1 gets CMRS certificate, to be launched soon:नवी मुंबई मेट्रो एक को मिला सीएमआरएस प्रमाणपत्र,जल्द होगा शुभारंभ
Marathi identity versus Hindi controversy: संदीप देशपांडे की तीखी टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक तापमान
बैलगाड़ी दौड़ विवाद पर बड़ा हंगामा, अंबरनाथ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग
Stone pelting on AC local: एसी लोकल पर पथराव , 5 से 6 खिड़कियां टूटी ,जांच मे जुटी पुलिस 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?