Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

किशोरी पेडनेकर का केंद्र पर निशाना: मुंबई की मेयर ने कहा-24 घंटे के लिए केंद्र CBI और ED हटा दे हम दिखा देंगे क्या कर सकते हैं हम

Advertisement

[ad_1]

मुंबई29 मिनट पहले

कॉपी लिंकमुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक मुंबई को नया महापौर नही मिलता है, तब तक मैं मुंबई की सेवा करती रहूंगी। - Dainik Bhaskar

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक मुंबई को नया महापौर नही मिलता है, तब तक मैं मुंबई की सेवा करती रहूंगी।

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका यानी बृहन्मुंबई महानगरपालिका का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इस मौके पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर सोमवार दोपहर मीडिया के सामने आईं और भाजपा, राणे परिवार, केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसीज पर जमकर निशाना साधा। मेयर ने कहा कि केंद्र सिर्फ 24 घंटे के लिए सीबीआई, ED जैसी एजेंसीज का डर हटा दे हम उन्हें दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं।

उन्होंने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक मुंबई को नया महापौर नही मिलता है, तब तक मैं मुंबई की सेवा करती रहूंगी। जब मैं महापौर बानी तब से मेरे दिमाग में यही था कि जब हम सुख में आगे रहते है, तब हमें दुख में भी आगे रहना चाहिए। मैंने यही सोच कर पांच साल काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड के समय जब कोई अस्पताल में जाने से डरता था, मैंने कोविड केंद्रों में जाकर मरीजों का हाल जाना।

केंद्र पर किशोरी पेडनेकर का निशाना

दिशा सालियान मामले पर अगर राणे परिवार के पास सबूत है, तो वे इसे सीबीआई को दें। ये कहते हैं कि 24 घंटे के लिए पुलिस हटा दें तो वे हमें दिखा देंगे कि वे क्या चीज हैं। हम उनसे कहते हैं कि वे 24 घंटे के लिए ED और CBI हटा दें हम उन्हें बता देंगे कि हम क्या चीज हैं। ED, CBI और इनकम टैक्स के लोग जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लेती है, वे बीजेपी में आते ही पाक साफ हो जाते हैं। हालांकि, मेयर ने आगे कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।

मुझे नहीं चाहिए अपने काम के लिए अवार्डउन्होंने कहा कि मेरा चीजों को देखने का नजरिया अलग है। कल से हमारी नई इनिंग शुरू हो रही है। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मेरे कार्यकाल में कई अच्छी चीजें हुईं हैं। मैं ये नहीं कहती कि मैंने ही अच्छा काम किया और मुझे इसके लिए अवार्ड मिलना चाहिए। यह मेरा कर्तव्य था जो मैंने किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं उद्धव ठाकरे जी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया। मेरे लंबे कार्यकाल में मेरे ऊपर किसी ने आरोप नहीं लगाया। बीजेपी के नेता किरीट सोमैया अचानक आये और मुझ पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

जब तक नया मेयर नहीं मिलाता, तब तक मुंबई का चार्ज मेरे पासउन्होंने आगे कहा,’मुम्बईकर शिवेसना के साथ है और बीएमसी में इस बार भी भगवा ही रहेगा। जब तक कोई दूसरा महापौर नही आता तक में ही कार्यवाहक महापौर रहूंगी। अगर मुंबई में कहीं कुछ होता है तो में वह जाऊंगी।

दिशा मामले में सबूत हैं तो सीबीआई को दें राणेदिशा सालियान मामले पर मेयर किशोरी ने कहा,’मालवणी पुलिस स्टेशन में लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा था कि दिशा सालियान की मां के पास मेयर और महिला आयोग के लोग गए। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें उकसाया, जिसके बाद ये सब हुआ। हमने किसी को नहीं उकसाया है। ये बोलते हैं कि इनके पास सबूत है, इसे इन्हें सीबीआई को देना चाहिए। ये रुके क्यों हैं यह मुझे समझ नहीं आ रहा है। राणे कहते हैं कि CM साहब ने उन्हें कॉल किया, यह सब बेबुनियाद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

दीपावली पर आतिशबाजी व पटाखे धर्मविरुद्ध एवं पर्यावरण के लिए नुकसानदायक: ज्योति मुणोत

Deepak dubey

Mahavitran: बिजली के दाम बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने की रोक लगाने की मांग

Deepak dubey

कुर्ला में ड्रग्स पेडलर महिला ने रची गैंगरेप की झूठी साजिश !

Deepak dubey

Leave a Comment