Joindia
राजनीतिदेश-दुनियामुंबईसिटी

लेजर शो से जगमगायेगा मरीन ड्राइव !

अमृत महोत्सव पर 50 लाख से अधिक तिरंगा बांटेगी मनपा

मुंबई।भारत देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष पूरे देश में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। मुंबई मनपा भी इस अमृत महोत्सव में शामिल होकर आज़ादी के 75 वें पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। इस दौरान हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए 50 लाख तिरंगा वितरित किए करने के साथ ही क्वीन नेकलेस के नाम से मशहूर मरीन ड्राइव को लेजर लाइट शो से सराबोर किए जाने की जानकारी मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने दी हैं।

पर्यटकों के लिए क्वीन नेकलेस के रूप में मशहूर मरीन ड्राइव पर इस आज़ादी के पर्व पर लेजर लाइट शो आयोजित किया जाएगा। यह शो 13 से 15 अगस्त तक चलेगा । जिसके माध्यम से रात में लेजर लाइट से आसमान में कई कलात्मक चित्र पेश किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि हर घर तिरंगा योजना को आजादी पर्व के मौके पर शुरू की जायेगी। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराना आवश्यक किया गया है।

Related posts

Indian Navy’s Operation Samudragupt: भारतीय नौसेना का ऑपरेशन समुद्रगुप्त, एनसीबी के साथ मिलकर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 हजार करोड़ ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी गिरफ्तार

Deepak dubey

औरंगजेब के समर्थन पर अबू आजमी को मिली धमकी

Deepak dubey

गोरेगांव में तेंदुए के हमले से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, अलर्ट हुआ फारेस्ट विभाग

Deepak dubey

Leave a Comment