Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: पुणे में 11 साल की बच्ची संग रेप के आरोप में पिता, भाई, दादा और मामा के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

[ad_1]

पुणे16 घंटे पहले

कॉपी लिंकइस मामले में बंदगार्डन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। - Dainik Bhaskar

इस मामले में बंदगार्डन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय लड़की संग उसी के पिता,भाई, दादा और मामा द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले का खुलासा स्कूल में आयोजित ‘गुड टच, बैड टच’ नाम के एक सेशन में हुआ है। पीड़िता ने यह बात अपने काउंसलर को बताई, जिसके बाद काउंसलर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बंदगार्डन थाने में FIR दर्ज की गयी है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार महाराष्ट्र से बाहर के राज्य का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, पिता ने कुछ महीने पहले अपनी बेटी से रेप का प्रयास किया। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। उसका 14 साल का भाई 2020 से उसके साथ रेप कर रहा है। जनवरी 2021 में उसके दादा ने उसे प्रताड़ित किया, जबकि मई 2021 में उसके मामा ने उसका यौन शोषण किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केसएक सहायक पुलिस निरीक्षक सविता सपकाले ने बताया, ‘हमने काउंसलर की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। आगे की जांच जारी है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 376 (ए) (बी), 375 (बलात्कार), 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और धारा 3 (बी) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट में केस दर्ज हुआ है।’

बच्ची के माता-पिता हैं मूकबधिरपीड़िता के माता-पिता मूकबधिर हैं। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बच्ची पुणे के एक नामी कान्वेंट स्कूल में पढ़ती है। बच्चे का शोषण पुणे के अलावा उसके गृह जिले में भी हुआ है। यहां से एक टीम जल्द वहां जाने वाली है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

MUMBAI: शिंदे-फडणवीस के पास निमंत्रण पत्र नहीं तो कैसे बनी सरकार? , राज्यपाल से इसका खुलासा करने की मांग

Deepak dubey

MP Rajan Vichare demands Thane Municipal Commissioner: सभी इमारतों का हो फायर ऑडिट!, सांसद राजन विचारे ने ठाणे मनपा आयुक्त से की मांग

Deepak dubey

नवाब मलिक 3 मार्च तक ED की रिमांड पर: कोर्ट में 5 घंटे चली सुनवाई, ED ऑफिस पर CRPF तैनात; महाराष्ट्र सरकार आज मुंबई में करेगी प्रोटेस्ट

cradmin

Leave a Comment