Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

हत्यारा आरोपी गिरफ्तार,12 घंटे में सुलझाया मामला

मुंबई।अंधेरी ईस्ट में एक 45 साल के व्यक्ति की हत्या हुई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एमआईडीसी पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड्डू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात इंद्रजीत रामप्रकाश पासवान का मर्डर किया था

पुलिस को इस मामले में सुचना मिली थी कि अंधेरी पूर्व के शिवचंद्र यादव चाल में इंद्रजीत पासवान नामक शख्स की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र पासवान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो इंद्रजीत पासवान के साडू ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और चार दिन पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। वह राजकुमार और नौकर शेख के साथ रह रहा था

राजकुमार पासवान और उसका नौकर शेख मंगलवार को गणपति दर्शन के लिए गए थे। रात को जब वह आए थे इंद्रजीत खून से लथपथ वेल्डिंग की दुकान के सामने कुर्सी पर बैठा था। उस समय इंद्रजीत वहां नहीं दिखाई दिया। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची।

पुलिस ने जब तलाशी ली तो लाडू कुमार दूसरे कमरे में दरवाजा बंद करके छुपा हुआ था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि नशे में धुत इंद्रजीत ने उसके साथ बदसलूकी की। गुस्से में आकर उसने इंद्रजीत के सिर पर लोहे के सामान से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लाडू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

Related posts

holi festival of colors rules: होली, धूलिवंदन के लिए मुंबई पुलिस के नियम! पालन ​​नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Deepak dubey

World sleep day : विश्व नींद दिवस मनाने के लिए ड्यूरोफ्लेक्स बना भारत का सबसे स्लीपी पेज

Deepak dubey

MUMBAI : मृत महिला जिंदा पहुंची पुलिस स्टेशन , खुद को जिंदा होने की दर्ज कराई शिकायत

Deepak dubey

Leave a Comment