By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ

नवीमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ

Deepak dubey
Last updated: October 17, 2025 11:20 am
Deepak dubey
Published: October 17, 2025
Share
IMG 20251017 WA0039
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई: (Medicover Trauma Centre)  आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया इतिहास रचते हुए मेडिकवर हॉस्पिटल ने नवी मुंबई का पहला अत्याधुनिक एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर (Advanced Trauma Centre)

Advertisement
शुरू किया है। इस केंद्र के शुभारंभ से नवी मुंबईवासियों को दुर्घटना, स्ट्रोक, गंभीर चोट, फ्रैक्चर और अन्य आपात स्थितियों में तत्काल और समग्र चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। यह ट्रॉमा सेंटर प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर से लेकर पोस्ट-हॉस्पिटल रिहैबिलिटेशन तक की सभी आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित है।

IMG 20251017 WA0038
Medicover Trauma Centre

इस अवसर पर आयोजित समारोह में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें मरीज, एंबुलेंस चालक, सामाजिक कार्यकर्ता, आरटीओ अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल थे। सभी ने एक सुर में कहा कि यह पहल नवी मुंबई के लिए “जीवनरक्षक क्रांति” साबित होगी।

आपात स्थितियों में हर सेकंड अब होगा मायनेदार

सड़क दुर्घटनाओं, गिरने की घटनाओं, मस्तिष्क आघात (Brain Stroke) या गंभीर फ्रैक्चर जैसी आपात स्थितियों में “गोल्डन ऑवर” यानी चोट लगने के पहले 60 मिनट के भीतर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। इसी अवधि में मरीज को सही इलाज मिलने पर जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मेडिकवर हॉस्पिटल ने यह अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर तैयार किया है, जो दुर्घटना स्थल से लेकर सर्जरी और पुनर्वास (Rehabilitation) तक निरंतर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगा।

हर स्तर पर विशेषज्ञों की टीम रहेगी तैयार

मेडिकवर हॉस्पिटल के कंसल्टेंट कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स एवं इलिज़ारोव सर्जन डॉ. नितीश अरोड़ा ने बताया —

> “दुर्घटनाएं और आपातकालीन स्थितियां अप्रत्याशित होती हैं और इनमें तुरंत चिकित्सा हस्तक्षेप जरूरी है। ट्रॉमा मरीजों में मृत्यु दर अधिक होती है, इसलिए इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है। हमारे ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञों की 24 घंटे उपलब्ध टीम है, जिसमें ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, एनेस्थेसियोलॉजी, आईसीयू और फिजियोथैरेपी के डॉक्टर शामिल हैं।”

 

उन्होंने बताया कि अस्पताल ने एक विशेष आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 8655845861 जारी किया है, जिस पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षित कर्मी एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंचकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हैं और सुरक्षित रूप से अस्पताल लाते हैं।

“मेडिकवर” बना नवी मुंबई का “लाइफलाइन हब”

मेडिकवर हॉस्पिटल्स के रीजनल डायरेक्टर (महाराष्ट्र और कर्नाटक क्षेत्र) नीरज लाल ने कहा —

> “नवी मुंबई का यह पहला एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर शहर को एक नई दिशा देगा। जब हर सेकंड कीमती होता है, तब हमारी प्रशिक्षित इमरजेंसी टीम और आधुनिक उपकरण मरीज को समय पर जीवनरक्षक देखभाल उपलब्ध कराते हैं। हमारा लक्ष्य है — कोई भी मरीज केवल देर होने की वजह से अपनी जान न गंवाए।”

मरीज ने सुनाई अपनी ‘दूसरी जिंदगी’ की कहानी

दुर्घटना पीड़ित विकास गुप्ता ने कहा —

> “मुझे मेडिकवर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी। दुर्घटना के बाद जब मुझे यहां लाया गया, तो हर सेकंड महत्वपूर्ण था। ट्रॉमा टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आज मैं स्वस्थ हूं। यह केंद्र सचमुच उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो गंभीर हादसों में फंस जाते हैं।”

समाज के लिए नई पहल

अस्पताल की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में न्यूरो और ऑर्थो विशेषज्ञों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम, एंबुलेंस ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण सत्र और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

 

Subrata roy : सहारा के सिर से उठा सुब्रत का ‘सहारा’, 75 साल की आयु में सुब्रत रॉय का हुआ निधन 
जेल खत्म होनी चाहिए लेकिन और ज्यादा जेल बनाने की हो रही मांग…यह कैसा विकास है? जेल तो खत्म होने चाहिए”: राष्ट्रपति मुर्मू
स्थानीय नेताओं से भाजपा का उठा विश्वास, राजस्थान में सात तो छत्तीसगढ़ में उतारे एक मंत्री सहित दो सांसद
MUMBAI: 142 मामलों में BMC के 200 अधिकारी फंसे, आरटीआई से हुआ खुलासा
Craze for imported cars: इंपोर्टेड कारों का क्रेज,दस महीने में 98 करोड़ राजस्व प्राप्त
TAGGED:Maharashtra newsMedicover Hospitalmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
cr
देश-दुनियामुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

मुंबई में लक्षण विहीन 90 फीसदी मरीज सिर्फ तीन की हालत गंभीर

vinu
vinu
October 7, 2022
Mumbai Development Projects: मुंबई के विकास को मिली नई रफ्तार: MMRDA की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण, कोस्टल रोड 15 अगस्त से 24 घंटे खुलेगा
cancer: कैंसर रोगियों का घर के नजदीक इलाज फिलहाल असंभव है; इंडियन कैंसर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता
Made the dead alive!: मुर्दा को कराया जिंदा !
10 नाबालिगों से यौन शोषण, मदरसे का मौलवी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?