Joindia
कल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

Navi Mumbai Metro : नवी मुंबई मेट्रो ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल

नवी मुंबई। (Navi Mumbai Metro) देश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र (example of women empowerment) में आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ सालो में स्थिति काफी बदली है।अब महिलाएं वे सभी काम भी करती हैं जो पहले सिर्फ़ पुरुषों को अधिकार में थे। अब महिलाएं न सिर्फ बस, ऑटो बल्कि रेल और मेट्रो ट्रेन भी चला रही हैं।

नवी मुंबई के पहले मेट्रो शुक्रवार को शुरू किया गया । इस मेट्रो की सबसे ख़ास बात यह रही कि इस मेट्रो ट्रेन को चलाने वाली महिला थीं।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
एक तरफ़ लोगो को इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद ट्रैफिक से भी काफ़ी निजात मिलेगी। साथ ही, यात्रा भी आरामदायक होगी। इस मेट्रो के एक और ख़ास बात यह है की यह मेट्रो लाइन महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दे रही है।

इस नयी मेट्रो के तकनीकी विभाग में भी महिलाओं की एक स्पेशल टीम है। यहां पर कुल 305 कर्मचारी हैं जिनमें से 63 महिला तकनीशियन हैं। वे रोलिंग स्टॉक के सभी तकनीकी रखरखाव कार्यों की देखभाल करती हैं। चाहे वह प्राथमिक रखरखाव, निरीक्षण और गियर गड़बड़ी के तहत मरम्मत, पेंटाग्राम (ओएचई) के रखरखाव या किसी भी छोटे नट बोल्ट को ठीक करना हो।

Shivsena (UBT): महाराष्ट्र मे भविष्य में दो ही नेता रहेंगे …शरद पवार और उद्धव ठाकरे!, संजय राउत का दावा

BJP vs SHIVSENA: आपके घर मे क्या चल रहा है वह देखे , संजय राउत ने अमित शाह पर कसा तंज 

मेट्रो ड्राइवर भी महिलाएं
इस मेट्रो लाइन पर शुरू हुई मेट्रो मुंबई के लोगो के लिए बड़ी राहत है। साथ ही मेट्रो को चलाने वाले लोगो में अधिकतर महिला ड्राइवर हैं।  इस लाइन पर तक़रीबन 21 महिला ड्राइवर हैं। वहीं, मेट्रो को सिग्नल देने वाले डिपार्टमेंट में भी महिला कर्मियों का महत्वपूर्ण किरदार है। साथ ही, टिकट डिपार्टमेंट और अन्य कई विभागों में महिला कर्मचारियों की संख्या काफ़ी अधिक है। ऐसे में यह नयी मेट्रो लाइन महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण देती है।

Successful bariatric surgery on woman: 62 वर्षीय महिला पर बॅरियाट्रिक सर्जरी सफल, लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी

Related posts

Mumbai: इस मंदिर की तरह हो मुंबादेवी का कायाकल्प

dinu

LUCKNOW: भयानक घटना, गर्भवती पत्नी को लात मारा, सिगरेट का चटका दिया , क्या यह भी लव जिहाद ?

Deepak dubey

Deepak dubey

Leave a Comment