By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: NMMC maternity leave: नवी मुंबई पालिका में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! प्रसूति अवकाश 180 दिन से बढ़ाकर 9 महीने करने का प्रस्ताव, राज्य सरकार की मंजूरी के बाद होगा लागू
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » NMMC maternity leave: नवी मुंबई पालिका में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! प्रसूति अवकाश 180 दिन से बढ़ाकर 9 महीने करने का प्रस्ताव, राज्य सरकार की मंजूरी के बाद होगा लागू

नवीमुंबईसिटी

NMMC maternity leave: नवी मुंबई पालिका में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! प्रसूति अवकाश 180 दिन से बढ़ाकर 9 महीने करने का प्रस्ताव, राज्य सरकार की मंजूरी के बाद होगा लागू

Deepak dubey
Last updated: March 12, 2026 12:41 pm
Deepak dubey
Published: March 12, 2026
Share
IMG 20260312 WA0010
SHARE

जो इंडिया  / नवी मुंबई। (NMMC maternity leave)
महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य, मातृत्व सुरक्षा और नवजात शिशु के बेहतर पालन-पोषण को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका में प्रसूति अवकाश बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आया है। वर्तमान में महिला कर्मचारियों को मिलने वाली 180 दिनों की प्रसूति रजा (मातृत्व अवकाश) को बढ़ाकर 9 महीने करने के प्रस्ताव को स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस निर्णय को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। राज्य शासन की मंजूरी मिलने के बाद ही यह नियम आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा।
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर महिला कर्मचारियों को मिलने वाली 180 दिनों की प्रसूति रजा को एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसी निर्णय की पृष्ठभूमि में नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने भी महिला कर्मचारियों के हित में अपने सेवा विनियमों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है।
महानगरपालिका की स्थायी समिति के सामने रखे गए इस प्रस्ताव में कर्मचारियों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की रजाओं के नियमों में संशोधन का सुझाव दिया गया है। इसमें कमावलेली रजा (अर्जित अवकाश), साधी रजा (साधारण अवकाश), वैद्यकीय रजा (मेडिकल लीव), प्रसूति रजा (मातृत्व अवकाश), पितृत्व रजा, विशेष रजा, विनावेतन रजा तथा बाल संगोपन रजा जैसी कई प्रकार की छुट्टियों को शामिल किया गया है। इन सभी रजाओं के नियमों को कर्मचारी हित और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर तैयार किया गया है।
चर्चा के दौरान स्थायी समिति की सदस्य स्वाती गुरखे ने इस प्रस्ताव में महत्वपूर्ण संशोधन सुझाते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों को प्रसूति के बाद पर्याप्त समय मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रसूति रजा को 180 दिनों से सीधे एक वर्ष तक करने की मांग रखी। इस प्रस्ताव पर समिति में विस्तृत चर्चा हुई। बाद में सदस्यों ने मध्य मार्ग अपनाते हुए प्रसूति रजा को 180 दिनों से बढ़ाकर 9 महीने करने का निर्णय लिया।
स्वाती गुरखे द्वारा सुझाए गए इस संशोधन को समिति की सदस्य अंजली वाळूंज ने समर्थन दिया, जिसके बाद स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि मातृत्व के बाद महिला कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। इसके साथ ही नवजात शिशु की देखभाल के लिए भी मां को पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
समिति का मानना है कि इस निर्णय से न केवल महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। यदि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो नवी मुंबई महानगरपालिका की महिला कर्मचारियों को प्रसूति के बाद पहले की तुलना में अधिक समय तक अवकाश मिल सकेगा।

Advertisement
Advice to students, do not deny admission:छात्रों को नसीहत,एडमिशन से न करें इंकार, दोबारा नहीं कर पाएंगे आवेदन, 11वीं में तीनों मेरिट सूची में प्रवेश, न लेनेवाले छात्रों की संख्या अधिक
Congress’s second list released: कांग्रेस के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित!
CRIME:शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी को किया ख़त्म , मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना
Which minister got which department: एक क्लिक पर जानिए महाराष्ट्र में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, महायुति सरकार ने किया विभागों का बंटवारा
TISS छात्रा की संदिग्ध मौत, वाशी में 150 छात्रों के साथ पार्टी में था शामिल, रैगिंग का संदेह, जांच में जुटी पुलिस
TAGGED:Government PolicyMaharashtra government maternity leave policyMaharashtra newsmaternity leave for municipal employeesmaternity leave for women employees Indiamaternity leave increase in Navi MumbaiMaternity Leave Newsmaternity leave policy Maharashtra 2026Municipal CorporationNavi Mumbai Municipal Corporation maternity leavenavi mumbai newsNavi Mumbai women employees maternity leaveNMMC maternity leave 9 monthsNMMC NewsNMMC women staff maternity leave newswomen employee benefits in Navi MumbaiWomen Employeeswomen empowermentकर्मचारियों की मातृत्व अवकाशनवी मुंबई नगर निगम प्रसूति अवकाशनवी मुंबई पालिका महिलानवी मुंबई पालिका महिला कर्मचारी खबरनवी मुंबई महानगरपालिका परिवहनप्रसूति रजा 9 महीने नवी मुंबईमहाराष्ट्र मातृत्व अवकाश नियममहिला कर्मचारियों के अधिकार महाराष्ट्रमहिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाशमहिला सशक्तिकरण नवी मुंबईमातृत्व अवकाश बढ़ाने का फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
mumbai police 1019x573 1
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

एक नवंबर से 15 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू की

Deepak dubey
Deepak dubey
October 21, 2022
Sholay 4K Re-release: 50 साल बाद लौटेगी ‘शोले’ अपने असली क्लाइमैक्स के साथ, 4K में भारत की सबसे बड़ी री-रिलीज के लिए तैयार
Mumbai Water Crisis: मुंबई में जल संकट से निपटने की नई रणनीति: मनपा ₹100 करोड़ खर्च कर मानसूनी झील जल को बनाएगी पीने योग्य, 2027 से मिलेगी 7200 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल आपूर्ति
Ajit Pawar onion export duty : केंद्र सरकार ने हटाया प्याज पर 20% निर्यात शुल्क, महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का जताया आभार
Vihar Lake drowning Mumbai: विहार लेक हादसे के बाद जागी मनपा, लेकिन क्या अब भी काफी है ये कदम?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?