By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: VBA Candidate List 2026: वंचित अघाड़ी ने घोषित किए 46 प्रत्याशी, यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » VBA Candidate List 2026: वंचित अघाड़ी ने घोषित किए 46 प्रत्याशी, यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

राजनीति

VBA Candidate List 2026: वंचित अघाड़ी ने घोषित किए 46 प्रत्याशी, यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 3, 2026 10:11 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 3, 2026
Share
Vanchit Bahujan Aaghadi scaled
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: राज्य में नगर निगम चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है और खासतौर पर मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव

Advertisement
इस बार बेहद रोचक और त्रिकोणीय संघर्ष की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा है। दूसरी ओर कांग्रेस ने वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन कर चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। वहीं, शिवसेना ठाकरे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के गठबंधन ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। इन सभी गठबंधनों के चलते मुंबई की सियासत में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिलने की पूरी संभावना है।

इसी बीच वंचित बहुजन अघाड़ी ( Vanchit Bahujan Aaghadi) ने कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन के तहत मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी (VBA Candidate List) कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस–VBA आघाड़ी कुल 45 वार्डों में सीधा मुकाबला लड़ रही है, जबकि 5 वार्डों में ‘फ्रेंडली मुकाबला’ देखने को मिलेगा।

घोषित सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 24 से सरोज दिलीप मगर, वार्ड 27 से संगीता दत्तात्रेय शिंगड़े, वार्ड 38 से तेजस्विनी उपासक गायकवाड़ और वार्ड 42 से रेवाले मनीषा सुरेश को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा वार्ड 53 से नितिन विट्ठल वलवी, वार्ड 54 से राहुल ठोके, वार्ड 56 से उषा शाम तिरपुड़े और वार्ड 67 से पीर महमंद मुस्ताक शेख चुनाव लड़ेंगे।

सूची में अलग–अलग समाज और वर्गों के प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया गया है। वार्ड 68 से पालमजीत सिंह गुंबर, वार्ड 73 से स्नेहा मनोज जाधव, वार्ड 76 से डॉ. परेश प्रभाकर केलुस्कर, वार्ड 85 से अय्यनार रामास्वामी यादव और वार्ड 88 से निधि संदीप को टिकट दिया गया है। इसी तरह वार्ड 95 से विनोद कुमार रामचंद्र गुप्ता, वार्ड 98 से सुदर्शन पिथाजी येल्वे, वार्ड 107 से वैशाली संजय सकपाल और वार्ड 108 से अश्विनी श्रीकांत पोचे चुनाव मैदान में हैं।

वंचित–कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर मुंबई से लेकर दक्षिण मुंबई तक व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। वार्ड 111 से रितेश केनी, वार्ड 113 से सूर्यकांत शंकर आमने, वार्ड 114 से सीमा निनाद इंगले, वार्ड 118 से सुनीता अंकुश वीर और वार्ड 119 से चेतन चंद्रकांत अहिरे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 121 से दीक्षिता दिनेश विघने, वार्ड 122 से विशाल विट्ठल खंडागले, वार्ड 123 से यादव राम गोविंद बलधर और वार्ड 124 से रीता सुहास भोसले को भी टिकट मिला है।

सूची के दूसरे हिस्से में वार्ड 127 से वर्षा कैलास थोरात, वार्ड 139 से स्नेहल सोहनी, वार्ड 146 से सतीश वामन राजगुरु, वार्ड 155 से पवार ज्योति परशुराम और वार्ड 157 से सोनाली शंकर बंसोडे शामिल हैं। वहीं वार्ड 160 से गौतम भीमराव हरल, वार्ड 164 से आशीष प्रभु जाधव, वार्ड 169 से स्वप्निल राजेंद्र जलाबगेकर, वार्ड 173 से सुगंधा राजेश सोंडे और वार्ड 177 से कुमुद विकास वरेकर को मौका दिया गया है।

दक्षिण मुंबई में भी गठबंधन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वार्ड 193 से भूषण चंद्रशेखर नागवेकर, वार्ड 194 से शंकर गुजेटी (अशोक गुजेटी), वार्ड 195 से पवार ओमकार मोहन, वार्ड 196 से रचना अविनाश खुटे और वार्ड 197 से डोलास अस्मिता शांताराम मैदान में हैं। इसके साथ ही वार्ड 199 से नंदिनी गौतम जाधव, वार्ड 202 से प्रमोद नाना जाधव, वार्ड 207 से चंद्रशेखर अशोक कनाडे और वार्ड 225 से विशाल राहुल जोंजाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अलावा 5 वार्डों में कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच ‘फ्रेंडली मुकाबला’ होगा। इनमें वार्ड 116 से राजकन्या विश्वास सरदार, वार्ड 125 से सुमित कसारे, वार्ड 133 से सुप्रिया मनोज जाधव, वार्ड 140 से सोहन दादू सदामस्त और वार्ड 181 से अजिंक्य पगारे चुनाव लड़ेंगे।

कुल मिलाकर कांग्रेस–वंचित बहुजन अघाड़ी के इस कदम ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव को और ज्यादा रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि मतदाता किस गठबंधन पर भरोसा जताते हैं और मुंबई की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है।

भाजपा अब भारतीय जनता लॉन्ड्री हो गई
Election result: हिमाचल में बहुमत की ओर कांग्रेस
‘Nashamukt Navi Mumbai Campaign’: ‘जिंदगी में कभी किसी नशे को हाथ नहीं लगाया, किसी की हिम्मत नहीं…’, क्या बोले देवेंद्र फड़णवीस
वरली से कोलीवाड़ा क्षेत्र में मानसून पूर्व कार्यों का आदित्य ठाकरे ने किया निरीक्षण, डेब्रीज, अपर्याप्त जलापूर्ति को लेकर रहिवासियों से चर्चा
MNS Shiv Sena alliance: 6 साल बाद राज ठाकरे पहुंचे मातोश्री, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई
TAGGED:BMC Candidates ListBMC Election 2026congressCongress Alliance MumbaiCongress VBA AllianceMaharashtra Local Body ElectionsMumbai Municipal ElectionMumbai Politicsprakash ambedkarShiv Sena BJP AllianceThackeray MNS Alliancevanchit bahujan aghadi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220822 WA0002
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

अब सोशल मीडिया पर मिलेगी केईएम अस्पताल की मिलेगी जानकारी

Deepak dubey
Deepak dubey
August 22, 2022
स्कूल के फर्जी चालान से छात्रों का अनाज खा गए ठेकेदार, लोकायुक्त ने दिए जांच के आदेश 
Slums will have to pay tax in the Municipal Corporation’s budget: बजट में दिखा मनपा की आर्थिक तंगी का असर झोपड़पट्टी में कमर्शियल टैक्स
Hostels in Marine Drive murder case: मरीन ड्राइव हॉस्टल में बलात्कार-हत्या मामला, एक तरफा प्यार मे घटना को दिया अंजाम
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक मेगा-सहयोग के लिए मिलाया हाथ, जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो करेगा फिल्म को प्रोड्यूस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?