By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Jaslok Hospital negligence case: जसलोक अस्पताल पर गंभीर आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही से सम्राट मोरे की मौत, गांवदेवी थाने में शिकायत दर्ज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Jaslok Hospital negligence case: जसलोक अस्पताल पर गंभीर आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही से सम्राट मोरे की मौत, गांवदेवी थाने में शिकायत दर्ज

मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Jaslok Hospital negligence case: जसलोक अस्पताल पर गंभीर आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही से सम्राट मोरे की मौत, गांवदेवी थाने में शिकायत दर्ज

Deepak dubey
Last updated: June 26, 2025 7:32 am
Deepak dubey
Published: June 26, 2025
Share
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। प्रसिद्ध जसलोक अस्पताल (Jaslok Hospital) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अंधेरी निवासी सम्राट मोरे की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में उनके परिवार ने डॉक्टरों और नर्सिंग एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने गांवदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

सम्राट मोरे को पिछले एक साल से खांसी के साथ खून आ रहा था। शुरुआती इलाज कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हुआ, जहां जांच में फेफड़ों में फंगल संक्रमण (Fungal Infection) पाया गया। वहां के डॉक्टर सुमित ने सर्जरी की सलाह दी। दूसरे मत के लिए मरीज को जसलोक अस्पताल में डॉ. विमेश राजपूत को दिखाया गया, जिन्होंने भी ऑपरेशन की जरूरत बताई।

    Untitled design 106 1medical negligence in Mumbai hospital,

सम्राट को 14 मार्च 2025 को जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया और 15 मार्च को उनकी सर्जरी की गई। शुरुआत में उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन बाद में जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। दुर्भाग्यवश, अस्पताल की नर्सिंग सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे निजी नर्सिंग एजेंसी क्रिटिकल केयर यूनिफाइड प्रा. लि. से स्टाफ (Staff from private nursing agency Critical Care Unified Pvt. Ltd.) बुलाया गया।

बढ़ती लापरवाही और फेफड़ों का खराब होना

10 अप्रैल को नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की कथित लापरवाही सामने आई। आरोप है कि बायपैप मशीन का गलत इस्तेमाल हुआ, जिससे सम्राट के फेफड़ों में पानी भर गया और संक्रमण फैल गया। इसके चलते एक फेफड़ा निकालना पड़ा।

सम्राट की तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई और उन्हें दोबारा आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका दायां फेफड़ा भी पूरी तरह से खराब हो चुका है और शरीर में जहर फैलने का खतरा है, इसलिए 2 मई को वह भी निकालना पड़ा। इसके बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः 23 जून को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार का आरोप और पुलिस जांच

मृतक के भाई ने अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर और नर्सिंग एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इलाज और देखभाल के अभाव में उनके भाई की जान चली गई। गांवदेवी पुलिस स्टेशन में इसकी विधिवत शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Panvel Municipal Corporation elections: पनवेल महानगरपालिका द्वारा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
CRIME: मौसा निकला वैशाली का क़ातिल.. , पकड़ा गया तो बोला ” दोस्त थी, साथ रहने की जिद करती थी.. मारता न तो क्या करता”…
Mumbai Metro 3 Passenger Problems: मुंबई मेट्रो-3 के स्टेशनों पर अव्यवस्था का बोलबाला, गंदगी, पीने के पानी की किल्लत और तकनीकी खामियों से यात्री परेशान
दशहरे के शुभ मौके पर सोना हुआ महंगा, मार्च तक 40 लाख शादियां.. इससे सोने की कीमत पर पड़ेगा असर
Charitable hospital scam Maharashtra: धर्मार्थ के नाम पर धोखा! सरकारी लाभ लेकर गरीबों को ठग रहे अस्पताल, राकांपा ने की सख्त कार्रवाई की मांग
TAGGED:jaslok hospitalMaharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220909 WA0007
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

रऊफ टाइगर मेमन के कहने पर सजाई गई याकूब की कब्र

Deepak dubey
Deepak dubey
September 9, 2022
Ladki bahin yojna: लाडली बहन योजना के चलते महाराष्ट्र सरकार की रुकी अन्य योजनाएं, बच्चों, ओबीसी से लेकर विकलांग तक परेशान!
लंपी वायरस का खेल,  ईडी सरकार हो रही फेल
Mumbai love tragedy: मुंबई की ‘लव ट्रेजेडी’ ने किया सबको स्तब्ध — 17 वर्षीय प्रेमी ने 17 वर्षीय प्रेमिका को जिंदा जलाया!
TB new strain in India: टीबी का बदलता स्वरूप—फेफड़ों से निकलकर शरीर के हर हिस्से में फैल रहा ‘खामोश कातिल’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?