By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mira road murder case: इश्क, साजिश और कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा पति को मौत के घाट
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mira road murder case: इश्क, साजिश और कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा पति को मौत के घाट

क्राइममीरा भायंदर

Mira road murder case: इश्क, साजिश और कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा पति को मौत के घाट

Deepak dubey
Last updated: June 20, 2026 5:09 pm
Deepak dubey
Published: June 20, 2026
Share
Murder 1 V jpg 442x260 4g
SHARE
Advertisement< /div>
Advertisement

जो इंडिया / मीरा रोड। (Mira road murder case)

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक प्रेम प्रसंग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। चार साल पुराने अवैध संबंध का अंत एक खौफनाक हत्या में हुआ, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर कत्ल कर दिया और शव को बोरे में भरकर खाड़ी में फेंक दिया।
यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब 8 मई को मीरा रोड के शांति नगर खाड़ी के पास एक बोरे में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे प्लास्टिक में लपेटकर बोरे में ठूंस दिया गया था। पुलिस ने जब शव की पहचान की तो मृतक की पहचान संजय (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई, जो शांति नगर इलाके का निवासी था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संजय की मौत गला दबाकर की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि संजय 3 मई से लापता था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसकी गुमशुदगी की शिकायत किसी ने दर्ज नहीं कराई थी। इसी बिंदु ने पुलिस का शक सीधे उसकी पत्नी पर पहुंचा दिया।
पुलिस ने जब पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। लेकिन पुलिस को उसके जवाब पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
जांच में सामने आया कि महिला लगातार अपने पुराने स्कूल मित्र राजू (30) से संपर्क में थी। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला टूट गई और उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी।
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में संजय से हुई थी, लेकिन वह वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी। इसी दौरान वह अपने स्कूल के दोस्त राजू के संपर्क में आई और पिछले चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे।
करीब छह महीने पहले संजय को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद घर में आए दिन झगड़े होने लगे। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के दौरान राजू और संजय के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि राजू ने संजय को जमीन पर गिरा दिया, जबकि पत्नी ने उसके पैर पकड़ लिए और फिर राजू ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। उन्होंने शव को प्लास्टिक में लपेटकर बोरे में पैक किया और देर रात करीब दो बजे बाइक पर लादकर शांति नगर खाड़ी तक ले गए। वहां दोनों ने मिलकर शव को खाड़ी में फेंक दिया। घर लौटने के बाद महिला ने कमरे और फर्श को साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की।
पुलिस ने मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन और रस्सी भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 और 238 के तहत हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश
पिता ने पांच वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट , मालवणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
The Mumbra Story: द मुंब्रा स्टोरी.. 400 से अधिक बच्चो का धर्मातरण,
पटाखा फोड़ने से किया मना, नहीं मानने पर 3 नाबालिगों ने युवक को चाकुओं से गो
Child trafficking: बच्चे की बीमारी ने खोला बाल तस्करी गिरोह का राज, 4 महिला सहित 8 लोगों पर केस दर्ज, रायगढ़ पुलिस को किया ट्रांसफर
TAGGED:BreakingNewsCrimeNewsExtraMaritalAffairHindiNews PoliceInvestigationLoveAffairMurderMiraBhayandar MurderMysteryMiraRoadMurderMumbaiCrimeRelationshipCrimeShockingCrime
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
sanjay nirupam 1111
मुंबईराजनीतिसिटी

Sanjay Nirupam press conference 2025: “संजय राऊत पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं” — निरुपम का बड़ा हमला, कहा- भाजपा में शामिल होना चाहते थे उबाठा सांसद

Deepak dubey
Deepak dubey
May 5, 2025
Bhojpuri: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया होली धमाका ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’
Marve beach: मार्वे बीच पर डूबे 5 स्कूली बच्चे
इतनी गंदी राजनीति से दुखी हूं- आदित्य ठाकरे
‘Cash for vote’: ‘कैश फॉर वोट’ मामला ईडी हिरासत में गुजरात से गिरफ्तार मास्टरमाइंड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?